देश की बात, आपके शहर से
Indore21°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsWorld
दुनिया 1 बार पढ़ी गई

स्वीडन के पास मिला 170 साल पुराने जहाज का मलबा:इसमें 100 शैम्पेन की बोतलें मौजूद; शाही परिवारों को कीमती शराब देने साथ जाते थे पुलिसकर्मी

तस्वीरें स्वीडन के पास मिले जहाज के मलबे की हैं। स्वीडन के पास बाल्टिक समुद्र में 19वीं सदी में डूबे जहाज का मलबा बरामद हुआ है।

Abhishek Raghuvanshi27 जुलाई 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

स्वीडन के पास बाल्टिक समुद्र में 19वीं सदी में डूबे जहाज का मलबा बरामद हुआ है। CNN के मुताबिक, यह जहाज शैम्पेन (एक तरह की शराब) की बोतलों, मिनरल वॉटर और पोर्सीलेन (सेरेमिक) से भरा हुआ था।

जहाज का मलबा स्वीडन के ओलैंड के 37 किमी दक्षिण में मौजूद था। यह जहाज 170 साल पहले डूबा था। मलबे को ढूंढने वाले पोलैंड के डाइवर स्टैचुरा ने बताया कि वे पिछले 40 सालों से बाल्टिक समुद्र में जहाजों के मलबे की तस्वीरें लेते रहे हैं। यह पहली बार है जब उन्हें किसी जहाज पर शराब की 100 से ज्यादा बोतलें मिली हैं।

तस्वीरों में खबर4 फोटो
तस्वीरें स्वीडन के पास मिले जहाज के मलबे की हैं। - Dainik Bhaskarजहाज के मलबे में शैम्पेन की बोतलें नजर आ रही हैं।स्वीडिश अधिकारियों ने बताया कि जहजा के मलबे को निकलाने में 1 साल तक का समय लग सकता है।ये एमवी नूनगाह जहाज का बाहरी हिस्सा है जो पूरी तरह से सुरक्षित है।

स्टैचुरा की कंपनी की तरफ से जारी किए गए प्रेस रिलीज में बताया गया कि जहाज का मलबा बहुत ही अच्छी हालत में था। शैम्पेन क्ले से बनी बोतलों में थी जिस पर सेल्टर्स ब्रांड का स्टिकर लगा हुआ था। यह 19वीं सदी में जर्मनी के सबसे बेहतरीन शैम्पेन ब्रांड्स में से एक था। आमतौर पर इनकी शराब को शाही परिवार खरीदते थे। इसके अलावा दवाइयों में भी इसका इस्तेमाल होता था।

800 साल पहले बोतलों में स्टोर की गई थी शराब
ब्रांड का नाम जर्मनी के शहर सेल्टर्स के नाम पर रखा गया था। शराब 800 साल पहले बोतलों में स्टोर की गई थी। कंपनी ने बताया कि यह शराब इतनी कीमती होती थी, कि इसे एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाते वक्त पुलिस भी साथ जाती थी।

स्वीडन की सरकार को जहाज के मलबे और उसमें मिले सामान की जानकारी दे दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, इसे समुद्र से निकलाने में करीब 1 साल तक का समय लग सकता है। यह जहाज कहां जा रहा था और कैसे डूबा था इसकी जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।

बाल्टिक समुद्र में 1 लाख से ज्यादा जहाजों का मलबा
ब्रिटिश मीडिया द गार्डियन के मुताबिक, बाल्टिक समुद्र में 1 लाख से ज्यादा जहाजों का मलबा मौजूद हैं। ऐसे में अक्सर मरीन डाइवर्स, पुरातत्व विभाग के एक्सपर्ट्स और समुद्री लुटेरे यहां आते रहते हैं।

वहीं 2 दिन पहले ऑस्ट्रेलिया में 55 साल पहले डूबे जहाज का मलबा मिला था। यह जमीन से 170 मीटर नीचे मौजूद था। 21 लोगों की जान लेने वाले एमवी नूनगाह जहाज 23 अगस्त 1969 को न्यू साउथ वेल्स से टाउन्सविले की ओर निकला था। इसे लगभग 1300 किमी की दूरी तय करनी थी।

ऑस्ट्रेलिया में 55 साल बाद मिला जहाज का मलबा
जहाज पर 52 लोग सवार थे, जो स्टील से भरे कंटेनर ले जा रहे थे। ये 25 अगस्त तक 315 किलोमीटर आगे निकल गया था तभी उसका सामना एक खतरनाक तूफान से हुआ। इसकी रफ्तार 110 किलोमीटर प्रति घंटा से भी ज्यादा थी जिसे जहाज संभाल नहीं पाया और वह डूब गया।

जहाज के डूब जाने के बाद ऑस्ट्रेलियाई सेना ने इतिहास की सबसे बड़ी समुद्री खोज की थी। सेना विमान, हेलिकॉप्टर और जहाजों से एमवी नूनगाह को तलाशने निकली थी। ऑस्ट्रेलियाई सेना को जहाज डूबने के 12 घंटे बाद 26 लोग लकड़ी के सहारे तैरते हुए मिले थे। तब से जहाज लोगों के लिए एक रहस्य बना हुआ था।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
रॉबर्ट एफ. केनेडी जूनियर के अरबों पर बयान से उठी निंदाWorldरॉबर्ट एफ. केनेडी जूनियर के अरबों पर बयान से उठी निंदा 3 मिनट पहलेनॉर्वे और फिनलैंड के नेता पुतिन के साथ दुर्लभ कॉलWorldनॉर्वे और फिनलैंड के नेता पुतिन के साथ दुर्लभ कॉल 29 मिनट पहलेफ्लावियो बोल्सोनारो की पार्टी ने ब्राज़ील चुनाव के परिणाम स्वीकार किएWorldफ्लावियो बोल्सोनारो की पार्टी ने ब्राज़ील चुनाव के परिणाम स्वीकार किए 17 घंटे पहलेDictionary.com ने चुना ‘maxxing’ 2026 का शब्द वर्षWorldDictionary.com ने चुना ‘maxxing’ 2026 का शब्द वर्ष 17 घंटे पहलेTrump पर निजी नागरिकों का मुकदमा: व्हाइट हाउस मीडिया पहुँच पर प्रतिबंधWorldTrump पर निजी नागरिकों का मुकदमा: व्हाइट हाउस मीडिया पहुँच पर प्रतिबंध 1 दिन पहलेब्राज़ील के राष्ट्रपति लूला ने चौथा कार्यकाल जीतकर फ्लावियो बोलसोनारो को हरायाWorldब्राज़ील के राष्ट्रपति लूला ने चौथा कार्यकाल जीतकर फ्लावियो बोलसोनारो को हराया 1 दिन पहलेपाकिस्तान, सऊदी और तुर्की के नेता टेहरान में बैठक के लिए तैयारWorldपाकिस्तान, सऊदी और तुर्की के नेता टेहरान में बैठक के लिए तैयार 1 दिन पहलेबुएलो और ऑस्टेन ने उत्तरी यूरोप में 150,000 घरों में बिजली कटौती कीWorldबुएलो और ऑस्टेन ने उत्तरी यूरोप में 150,000 घरों में बिजली कटौती की 1 दिन पहले
टेस्ला का रोडस्टर सुपरकार: 2 सेकंड से कम में 0-60 मील/घंटाWorldटेस्ला का रोडस्टर सुपरकार: 2 सेकंड से कम में 0-60 मील/घंटा 12 दिन पहलेएलोन मस्क ने 366 मिलियन डॉलर खर्च करके रिपब्लिकन को समर्थन दियाWorldएलोन मस्क ने 366 मिलियन डॉलर खर्च करके रिपब्लिकन को समर्थन दिया 13 दिन पहले2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकसWorld2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकस 13 दिन पहलेलुकाशेंको ने लातविया पर सीमा उल्लंघन का मंचन करने का आरोप खारिज कियाWorldलुकाशेंको ने लातविया पर सीमा उल्लंघन का मंचन करने का आरोप खारिज किया 13 दिन पहलेरूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार कियाWorldरूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया 13 दिन पहलेAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता हैWorldAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता है 13 दिन पहलेहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्राWorldहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्रा 14 दिन पहलेएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दानWorldएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दान 14 दिन पहले
↑