देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsWorld
दुनिया 10 बार पढ़ी गई

मस्क की ट्रांसजेंडर बेटी बोलीं- मेरे पिता क्रूर हैं:उनसे कोई रिश्ता नहीं रखना चाहती; कहा- उन्होंने लड़की जैसे बर्ताव करने पर प्रताड़ित किया

तस्वीर मस्क की ट्रांसजेंडर बेटी विवियन विल्सन की है। उन्होंने साल 2022 में जेंडर बदलवाया था। टेस्ला के CEO इलॉन मस्क की ट्रांसजेंडर बेटी विवियन जेना विल्सन ने अपना जेंडर बदलवाने के बाद पहला इंटरव्यू दिया है।

Abhishek Raghuvanshi26 जुलाई 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

टेस्ला के CEO इलॉन मस्क की ट्रांसजेंडर बेटी विवियन जेना विल्सन ने अपना जेंडर बदलवाने के बाद पहला इंटरव्यू दिया है। अमेरिकी मीडिया NBC न्यूज से बात करते हुए विवियन ने मस्क को निर्दयी और क्रूर बताया है। दरअसल, कुछ दिन पहले मस्क ने एक इंटरव्यू में कहा था कि जेंडर बदलवाने की सर्जरी ने उनसे उनके बेटे को अलग कर दिया था।

इस पर जवाब देते हुए मस्क की 20 साल की बेटी विवियन बोली, “मस्क ने कहा था कि मैं एक लड़की नहीं हूं। मैं उनके लिए मर चुकी हूं। यह कहकर उन्होंने हद पार कर दी। अगर वे लाखों लोगों के सामने झूठ बोलेंगे तो मैं इसे बर्दाश्त नहीं करूंगी।”

तस्वीरों में खबर2 फोटो
तस्वीर मस्क की ट्रांसजेंडर बेटी विवियन विल्सन की है। उन्होंने साल 2022 में जेंडर बदलवाया था। - Dainik Bhaskarमस्क ने पिछले साल कहा था कि वे जेंडर बदलने की सर्जरी को अपराध घोषित करने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ेंगे।

दरअसल, एलन मस्क के बेटे जेवियर ने साल 2022 में 18 साल की उम्र पार करने के बाद अपना जेंडर बदलवाया था। इसके बाद जेवियर ने अपना नाम बदलकर विवियन जेना विल्सन करवाया था।

‘मस्क ने कभी साथ नहीं दिया, हमें मां के पास छोड़ा’
अपने बचपन को याद करते हुए विवियन ने कहा, “मस्क कभी भी एक अच्छे पिता नहीं रहे। उन्होंने कभी हमारा साथ नहीं दिया। मुझे और मेरे भाई-बहनों को मां के पास छोड़ दिया था। वे जब भी मिलते थे तो हमसे बुरा व्यवहार करते थे। हमेशा चिल्लाते रहते थे। वे लापरवाह थे। उनका ध्यान सिर्फ खुद पर रहता था।”

विवियन ने बताया कि वह बचपन से ही एक लड़की जैसा महसूस करती थीं। इस पर मस्क ने उन्हें कई बार प्रताड़ित भी किया था। मस्क उसे बार-बार लड़कों की तरह रहने का दबाव डालते थे। विवियन ने कहा, “जब मैं चौथी कक्षा में थी तब हम रोड ट्रिप पर गए थे। लेकिन बाद में पता चला कि वो मस्क की कार का एडवरटाइजमेंट था। वह पूरे समय हम पर चुप रहने के लिए चिल्ला रहे थे।”

मस्क ने कहा था- जेंडर बदलवाने की सर्जरी ने बेटे को मुझसे दूर किया
मस्क की बेटी ने इंटरव्यू में कहा कि वे अपने पिता से कोई संपर्क नहीं रखना चाहती हैं। वे 20 साल की हैं और अपने फैसले खुद ले सकती हैं। दरअसल, इलॉन मस्क ने अमेरिकी कमेंटेटर जॉर्डन पीटरसन को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि जेंडर बदलने की सर्जरी असल में बच्चे की हत्या और नसबंदी करने जैसा है। यह एक वायरस है।

मस्क ने बताया था कि कोविड-19 महामारी के दौरान उनसे धोखे से बेटे का जेंडर बदलवाने से जुड़े दस्तावेज साइन करवाए गए थे। उन्हें कहा गया था कि उनका बेटा आत्महत्या कर सकता है। BBC के मुताबिक, इलॉन ने पिछले साल कहा था कि वे ट्रांसजेंडर मेडिकल ट्रीटमेंट को अपराध घोषित करने के लिए लड़ाई लड़ेंगे।

विवियन ने सर्जरी के बाद पिता का नाम छोड़ा
2022 में सर्जरी के बाद विवियन ने कहा था कि वे अपने पिता इलॉन मस्क से कोई रिश्ता नहीं रखना चाहती हैं। विवियन ने अपने नाम से मस्क हटाकर मां का सरनेम लगाया था। लड़के से लड़की बनने की अर्जी देने के एक महीने के बाद ही मस्क ने रिपब्लिकन पार्टी को अपना समर्थन दिया था।

माना गया था कि इस समर्थन की वजह अमेरिका में ट्रांसजेंडर के अधिकारों को सीमित करने को सपोर्ट करना है। विवियन की मां जस्टिन विल्सन कनाडाई लेखिका हैं। साल 2000 में क्वींस कॉलेज में पढ़ाई के दौरान उनकी मस्क से मुलाकात हुई थी।

IVF से हुआ था 5 बच्चों का जन्म
इसके बाद दोनों ने शादी कर ली थी और 2008 में उनका तलाक हो गया। 2004 में कपल ने IVF के जरिए जुड़वां बच्चों विवियन और ग्रिफिन का वेलकम किया था। 2006 में तीन बच्चों काई, सैक्सन और डेमियन भी IVF से हुए।

इलॉन मस्क पिछले महीने ही 12वें बच्चे के पिता बने थे। ये बच्चा उनकी पार्टनर और न्यूरालिंक की मैनेजर शिवॉन जिलिसल से हुआ। मस्क का मानना है कि दुनिया इस समय कम जनसंख्या के संकट का सामना कर रही है और अच्छे IQ वाले लोगों को बच्चे पैदा करने चाहिए। उन्होंने 2021 में कहा था कि अगर लोग ज्यादा बच्चे पैदा नहीं करेंगे, तो हमारी सभ्यता खत्म हो जाएगी।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
फ्लावियो बोल्सोनारो की पार्टी ने ब्राज़ील चुनाव के परिणाम स्वीकार किएWorldफ्लावियो बोल्सोनारो की पार्टी ने ब्राज़ील चुनाव के परिणाम स्वीकार किए 16 घंटे पहलेDictionary.com ने चुना ‘maxxing’ 2026 का शब्द वर्षWorldDictionary.com ने चुना ‘maxxing’ 2026 का शब्द वर्ष 16 घंटे पहलेTrump पर निजी नागरिकों का मुकदमा: व्हाइट हाउस मीडिया पहुँच पर प्रतिबंधWorldTrump पर निजी नागरिकों का मुकदमा: व्हाइट हाउस मीडिया पहुँच पर प्रतिबंध 23 घंटे पहलेब्राज़ील के राष्ट्रपति लूला ने चौथा कार्यकाल जीतकर फ्लावियो बोलसोनारो को हरायाWorldब्राज़ील के राष्ट्रपति लूला ने चौथा कार्यकाल जीतकर फ्लावियो बोलसोनारो को हराया 23 घंटे पहलेपाकिस्तान, सऊदी और तुर्की के नेता टेहरान में बैठक के लिए तैयारWorldपाकिस्तान, सऊदी और तुर्की के नेता टेहरान में बैठक के लिए तैयार 1 दिन पहलेबुएलो और ऑस्टेन ने उत्तरी यूरोप में 150,000 घरों में बिजली कटौती कीWorldबुएलो और ऑस्टेन ने उत्तरी यूरोप में 150,000 घरों में बिजली कटौती की 1 दिन पहलेसर्बिया में खुशी जब वुचिक ने छात्र आंदोलन को स्वीकार कियाWorldसर्बिया में खुशी जब वुचिक ने छात्र आंदोलन को स्वीकार किया 1 दिन पहलेमैरिया कॉरिना माचाडो लौटे, वेंज़ुएला में विपक्षी नेताWorldमैरिया कॉरिना माचाडो लौटे, वेंज़ुएला में विपक्षी नेता 1 दिन पहले
2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकसWorld2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकस 13 दिन पहलेलुकाशेंको ने लातविया पर सीमा उल्लंघन का मंचन करने का आरोप खारिज कियाWorldलुकाशेंको ने लातविया पर सीमा उल्लंघन का मंचन करने का आरोप खारिज किया 13 दिन पहलेरूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार कियाWorldरूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया 13 दिन पहलेAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता हैWorldAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता है 13 दिन पहलेहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्राWorldहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्रा 14 दिन पहलेएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दानWorldएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दान 14 दिन पहलेसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतेंWorldसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतें 14 दिन पहलेतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तारWorldतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तार 14 दिन पहले
↑