रूस में कैद अमेरिकी पत्रकार को 16 साल जेल:जासूसी करने का दोषी ठहराया, 3 दिन कमरे में बंद रखा; बाइडेन बोले- अमेरिकी होने की सजा दी
तस्वीर अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल के पत्रकार इवान गेर्शकोविच की है। रूस की जेल में 479 दिनों से कैद अमेरिकी पत्रकार इवान गेर्शकोविच को 16 साल जेल की सजा सुनाई गई है।
रूस की जेल में 479 दिनों से कैद अमेरिकी पत्रकार इवान गेर्शकोविच को 16 साल जेल की सजा सुनाई गई है। रूस की कोर्ट ने इवान को जासूसी के मामले में दोषी ठहराया है। कोर्ट के दस्तावेज के मुताबिक, इवान अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA का एजेंट है, जो रूस के यूराल शहर में एक मिलिट्री टैंक फैक्ट्री की जासूसी करते पकड़ा गया था।
न्यूज एजेंसी AFP के मुताबिक, इवान को पहले येकातेरिनबर्ग के यूराल शहर में 3 दिन तक कमरे में बंद किया। इसके बाद उसे कोर्ट के सामने पेश किया गया। इवान को मार्च 2023 में यूराल में रिपोर्टिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया था। वह अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल का पत्रकार है। 30 साल पहले शीत युद्ध खत्म होने के बाद यह पहली बार है, जब रूस में किसी अमेरिकी पत्रकार को सजा सुनाई गई है।
कोर्ट के फैसले पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने हैरानी जताई है। उन्होंने कहा कि इवान को इसलिए टारगेट किया गया क्योंकि वह एक अमेरिकी नागरिक है। इससे पहले रूस की फेडेरल सिक्योरिटी सर्विस यानी FSB ने आरोप लगाया था कि इवान ने अमेरिका के कहने पर रूस के मिलिट्री इंडस्ट्रियल कॉम्प्लेक्स की जानकारी इकट्ठा की थी।
‘इवान की रिहाई के लिए हर संभव प्रयास करते रहेंगे’
व्हाइट हाउस ने कहा कि अमेरिका इवान की रिहाई के लिए हर संभव कोशिश करता रहेगा। रूस और अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि वे कैदियों की अदला-बदली पर भी बातचीत जारी है।
वहीं, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इवान के बदले अपनी सिक्योरिटी सर्विस FSB के लिए काम करने वाले वादिम क्रासिकोव को छुड़ाने की मांग कर रहे हैं। क्रासिकोव इस वक्त जर्मनी की जेल में कैद है। उसे 2019 में निर्वाचित चेचेन कमांडर जेलिमखान की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी।।
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने इवान की गिरफ्तारी को गंभीर अपराध बताया है। उन्होंने कहा कि यह दिखाता है कि रूस में मीडिया को दबाया जाता है। वहीं, जर्मनी के विदेश मंत्री अन्नालेना बैरबॉक ने कहा कि यह मामला राजनीति से प्रेरित है और पुतिन के डर को दिखाता है।
कौन हैं अमेरिकी पत्रकार इवान गेर्शकोविच ?
इवान गेर्शकोविच अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल के लिए काम करते थे। वे मॉस्को में रहकर यूक्रेन जंग और रूस की प्राइवेट मिलिट्री वैगनर ग्रुप को कवर कर रहे थे। उनकी आखिरी रिपोर्ट जंग की वजह से तबाह हो रही रूस की अर्थव्यवस्था पर थी।
इससे पहले इवान ने न्यूज एजेंसी AFP, द मॉस्को टाइम्स और न्यूयॉर्क टाइम्स के लिए भी काम किया था। इसके अलावा रूस की जेल में अमेरिकी पत्रकार अलसु कुर्माशेवा और बैलेरीना केन्सिया करेलिना को गिरफ्तार किया है। इन दोनों के पास अमेरिकी-रूसी नागरिकता है।
साथ ही अमेरिकी नागरिक मरीन पॉल व्हेलन को भी जासूसी के आरोप में 16 साल की जेल हुई है। बाइडेन ने व्हेलन की गिरफ्तारी को गैर-कानूनी बताया है और कहा कि अमेरिकियों की रिहाई और सुरक्षित वापसी हमारी प्राथमिकता है।
अमेरिकी खिलाड़ी के बदले रूस ने ‘मौत के सौदागर’ को छुड़ाया
इससे पहले रूस ने अमेरिका की गिरफ्त से विक्टर बाउट नाम के शख्स को छुड़ाया था। BBC के मुताबिक, वह हथियारों का डीलर है जिसे ‘मौत के सौदागर’ के नाम से जाना जाता है। रूस ने विक्टर के बदले अमेरिका के बास्केटबॉल खिलाड़ी ब्रिटनी ग्रिनर को रिहा किया था। आजाद होने के बाद विक्टर बाउट ने रूस की राजनीति में कदम रखा और क्षेत्रीय चुनाव में जीत भी दर्ज की।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldफ्लावियो बोल्सोनारो की पार्टी ने ब्राज़ील चुनाव के परिणाम स्वीकार किए 12 घंटे पहले
WorldDictionary.com ने चुना ‘maxxing’ 2026 का शब्द वर्ष 13 घंटे पहले
WorldTrump पर निजी नागरिकों का मुकदमा: व्हाइट हाउस मीडिया पहुँच पर प्रतिबंध 19 घंटे पहले
Worldब्राज़ील के राष्ट्रपति लूला ने चौथा कार्यकाल जीतकर फ्लावियो बोलसोनारो को हराया 20 घंटे पहले
Worldपाकिस्तान, सऊदी और तुर्की के नेता टेहरान में बैठक के लिए तैयार 1 दिन पहले
Worldबुएलो और ऑस्टेन ने उत्तरी यूरोप में 150,000 घरों में बिजली कटौती की 1 दिन पहले
Worldसर्बिया में खुशी जब वुचिक ने छात्र आंदोलन को स्वीकार किया 1 दिन पहले
Worldमैरिया कॉरिना माचाडो लौटे, वेंज़ुएला में विपक्षी नेता 1 दिन पहले
WorldUN मुख्यालय न्यूयॉर्क: 7 रोचक तथ्य और इतिहास 3 दिन पहले
World2026 के मिडटर्म चुनाव: 10 राज्य जो तय करेंगे सीनेट का नियंत्रण 3 दिन पहले
Worldपोलैंड-भारत: रक्षा, व्यापार और निवेश में गहरी साझेदारी की दिशा 3 दिन पहले
Worldशेरेमेतेवो हवाई अड्डा फिर से खुला, यूक्रेनी ड्रोन खतरे के बाद 3 दिन पहले
Worldरूस-अमेरिका ने खंडन किया: हबर्ड को ज़्विनचुक के बदले में रिहा नहीं 3 दिन पहले
Worldफ्रांस में प्रोटेस्ट के लिए तैयार, मैक्रॉन के बाद चुनाव 3 दिन पहले
Worldट्रम्प को 11 दिसंबर तक डिफ़ैमेशन केस में गवाही देने का आदेश 4 दिन पहले
Worldट्रंप ने इल्हान ओमार से तुरंत इस्तीफा मांगते हुए फर्जी नाम का आरोप लगाया 4 दिन पहले
World2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकस 13 दिन पहले
Worldलुकाशेंको ने लातविया पर सीमा उल्लंघन का मंचन करने का आरोप खारिज किया 13 दिन पहले
Worldरूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया 13 दिन पहले
WorldAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता है 13 दिन पहले
Worldहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्रा 14 दिन पहले
Worldएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दान 14 दिन पहले
Worldसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतें 14 दिन पहले
Worldतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तार 14 दिन पहले

