ऑस्ट्रेलिया में ब्रिटिश जूलॉजिस्ट को 249 साल की सजा:40 कुत्तों का रेप और हत्या की, शोषण के लिए घर में बनाया था ‘टॉर्चर रूम’
एडम ब्रिटन ब्रिटिश नागरिक है। वह मगरमच्छ का एक्सपर्ट है। जानवरों का शोषण करने के मामले में उसे 2022 में गिरफ्तार किया गया था।
ऑस्ट्रेलिया में जूलॉजी (जीव विज्ञान) के एक्सपर्ट एडम ब्रिटन को कुत्तों का रेप और हत्या करने के जुर्म में 249 साल की सजा सुनाई गई है। 52 साल का एडम मगरमच्छ का एक्सपर्ट है। उसने पिछले साल जानवरों पर जुल्म करने से जुड़े 60 आरोपों को स्वीकार कर लिया था।
ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ABC की रिपोर्ट के मुताबिक, एडम एक ब्रिटिश नागरिक है। वह ऑस्ट्रेलिया के डार्विन में मौजूद अपने घर पर कुत्तों को टॉर्चर करता था। उनका रेप करने के बाद वह उनकी हत्या कर देता था। साथ ही वह ये सब रिकॉर्ड भी करता था। एडम ने कुत्तों का रेप करने के लिए एक ‘टॉर्चर रूम’ भी बनाया हुआ था।
एडम ने गमट्री ऑस्ट्रेलिया नाम की एक वेबसाइट के जरिए 42 कुत्ते खरीदे थे। उसने कहा था कि वह इन कुत्तों को नया घर देगा। इसके बाद उसने इन कुत्तों को एक शिपिंग कंटेनर में रखा। रिपोर्ट के मुताबिक, 2020 से 2022 के बीच एडम ने 39 कुत्तों का रेप किया।
कुत्तों के शोषण का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया
उसने रेप के जो वीडियो बनाए उन्हें सोशल मीडिया पर शेयर भी किया था। इस दौरान वह ‘मॉन्सटर’ नाम से बनी प्रोफाइल का इस्तेमाल करता था, ताकी कोई उसे पहचान न सके। ब्रिटिश मीडिया मिरर के मुताबिक, 2022 में एक व्यक्ति ने एडम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
इसके बाद पुलिस ने डार्विन में मौजूद उसके घर पर रेड डाली, जहां जानवरों के शोषण से जुड़े कई सबूत मिले थे। पुलिस ने अप्रैल 2022 में एडम को गिरफ्तार कर लिया था। 11 जुलाई को कोर्ट में सुनवाई के दौरान एडम के वकील ने उसकी मानसिक हालत का हवाला देते हुए कम सजा देने की अपील की थी।
पैराफीलिया से ग्रसित है एडम ब्रिटन
वकील ने मेडिकल रिपोर्ट पेश करते हुए कहा था कि एडम को ‘पैराफीलिया’ नाम की बीमारी है। इसमें पीड़ित किसी व्यक्ति के साथ बिना इजाजत के शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करता है। पीड़ित ज्यादातर बच्चों को टारगेट करता है।
वकील की रिपोर्ट के मुताबिक, गिरफ्तार होने के बाद एडम को 30 घंटे का साइकोलॉजिकल ट्रीटमेंट भी दिया गया। इसके बाद उसे अपने जुल्म का पछतावा हो रहा है। जूलॉजिस्ट एडम शादीशुदा है और उसकी पत्नी एरिन को उसके जुर्मों की कोई जानकारी नहीं थी।
मगरमच्छ का एक्सपर्ट है एडम, BBC-नेशनल जियोग्राफिक के साथ काम किया
ब्रिटेन के वेस्ट योर्कशायर में पैदा हुए एडम ब्रिटन को मगरमच्छ के एक्सपर्ट के तौर पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल चुकी है। वह BBC और नेशनल जियोग्राफिक के साथ मिलकर कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर चुका है। एडम डिस्कवरी चैनल और एनिमल प्लैनेट के प्रोग्राम ‘एनिमल फेस-ऑफ’ में भी नजर आया था।
एडम ने ब्रिटेन के क्वीन एलिजाबेथ ग्रामर स्कूल से जूलॉजी की डिग्री ली थी। इसके बाद उसने यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स से आगे खी पढ़ाई की थी। साल 1996 में एडम ने जूलॉजी में PhD भी की। इसी साल वह ऑस्ट्रेलिया शिफ्ट हो गया। एडम ने वाइल्डलाइफ रेंजर और बायोलॉजिस्ट एरिन से शादी की। दोनों ने साथ मिलकर जंगली मगरमच्छों से जुड़ी एक कंसल्टेंसी कंपनी की भी शुरुआती की थी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldफ्लावियो बोल्सोनारो की पार्टी ने ब्राज़ील चुनाव के परिणाम स्वीकार किए 9 घंटे पहले
WorldDictionary.com ने चुना ‘maxxing’ 2026 का शब्द वर्ष 10 घंटे पहले
WorldTrump पर निजी नागरिकों का मुकदमा: व्हाइट हाउस मीडिया पहुँच पर प्रतिबंध 16 घंटे पहले
Worldब्राज़ील के राष्ट्रपति लूला ने चौथा कार्यकाल जीतकर फ्लावियो बोलसोनारो को हराया 17 घंटे पहले
Worldपाकिस्तान, सऊदी और तुर्की के नेता टेहरान में बैठक के लिए तैयार 1 दिन पहले
Worldबुएलो और ऑस्टेन ने उत्तरी यूरोप में 150,000 घरों में बिजली कटौती की 1 दिन पहले
Worldसर्बिया में खुशी जब वुचिक ने छात्र आंदोलन को स्वीकार किया 1 दिन पहले
Worldमैरिया कॉरिना माचाडो लौटे, वेंज़ुएला में विपक्षी नेता 1 दिन पहले
WorldUN मुख्यालय न्यूयॉर्क: 7 रोचक तथ्य और इतिहास 3 दिन पहले
World2026 के मिडटर्म चुनाव: 10 राज्य जो तय करेंगे सीनेट का नियंत्रण 3 दिन पहले
Worldपोलैंड-भारत: रक्षा, व्यापार और निवेश में गहरी साझेदारी की दिशा 3 दिन पहले
Worldशेरेमेतेवो हवाई अड्डा फिर से खुला, यूक्रेनी ड्रोन खतरे के बाद 3 दिन पहले
Worldरूस-अमेरिका ने खंडन किया: हबर्ड को ज़्विनचुक के बदले में रिहा नहीं 3 दिन पहले
Worldफ्रांस में प्रोटेस्ट के लिए तैयार, मैक्रॉन के बाद चुनाव 3 दिन पहले
Worldट्रम्प को 11 दिसंबर तक डिफ़ैमेशन केस में गवाही देने का आदेश 4 दिन पहले
Worldट्रंप ने इल्हान ओमार से तुरंत इस्तीफा मांगते हुए फर्जी नाम का आरोप लगाया 4 दिन पहले
World2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकस 13 दिन पहले
Worldलुकाशेंको ने लातविया पर सीमा उल्लंघन का मंचन करने का आरोप खारिज किया 13 दिन पहले
Worldरूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया 13 दिन पहले
WorldAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता है 13 दिन पहले
Worldहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्रा 14 दिन पहले
Worldएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दान 14 दिन पहले
Worldसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतें 14 दिन पहले
Worldतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तार 14 दिन पहले

