इंदौर के बिचौली हप्सी क्षेत्र में नियम के विरुद्ध कार्य करते हुए जमीन की हेरा फेरी करने का आरोप लगाते हुए एक शख्स कलेक्टर कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने अवैध रूप से जमीन पर कब्जा करने वाले के खिलाफ आवेदन दिया है। पीड़ित राजेश अजमेरा ने बताया कि वह मूलतः नीमच के रहने वाले हैं और भाजपा के पूर्व पार्षद हैं, उनके पार्टनर की जमीन बिचोली हप्सी क्षेत्र में है, जहां कुछ लोगों द्वारा उनकी जमीन पर पहुंचने का रास्ता रोकते हुए जमीन पर कब्जा जमाने की कोशिश की जा रही है। वही पीड़ित के अनुसार कांग्रेस के किसी बड़े नेता की छत्र छाया में जमीनों पर कब्जे का खेल हो रहा है। ऐसा आरोप लगाते हुए पीड़ित ने कलेक्टर कार्यालय पर न्याय के लिए ज्ञापन दिया और भविष्य में कोर्ट का दरवाजा खटखटाना की बात भी कहीं।
