इंदौर की भंवरकुआ पुलिस ने वल्ड कप टी-20 का सट्टा संचालित करने वाले तीन सटोरियों को गिरफ्तार किया है उनके कब्जे से पुलिस 11 मोबाइल 2 लैपटॉप और लाखों का हिसाब मिला है पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है आरोपी फ्लैट किराए से लेकर सट्टा संचालित कर रहे थे आरोपियों को छतरपुर का कुख्यात सटोरिया सट्टा संचालन के लिए सैलरी देता था
शिवम् पूरी कौलोनी से पुलिस ने सट्टा संचालित करते हुए शुभम निवासी छतरपुर विवेक पासवान निवासी मधुबनी बिहार और सचिन चौरसिया को पकड़ा है। आरोपी मीरा विला अपार्टमेंट के फ्लैट में टी-20 का सट्टा खेल रहे थे। जानकारी के मुताबिक आरोपी यहां पर अमेरिका ओर पाकिस्तान की टीमों के बीच रहे मैच को लेकर बैठे थे। जिसमें मुकबिर से उन्हें जानकारी मिली ओर दबिश दी गई। आरोपी किंग एक्सेंज डॉट कॉम ओर ड्रीम एक्सचेज 999 से आईडी बुलाकर वह कस्टमर को देते थे। रूपए का हिसाब किताब ऑनलाईन यूपीआई के माध्यम से करते थे। सट्टे का मुख्य सरगना अक्षय चौरसिया निवासी छतरपुर है उसने पकड़ाये आरोपियों को दस हजार रुपए महीना देकर सट्टा संचालित करने का कहा था आरोपी कि तलाश भंवरकुआँ पुलिस कर रही है
