विश्व प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में दर्शन को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक मैसेज चल रहे हैं जिसमें दर्शन के लिए पहली पंक्ति में भक्तो को दर्शन के लिए 50 रूपये देने होंगे। जिसको लेकर इंदौर कलेक्टर ने कहा है कि जो भी इस प्रकार के भ्रामक मैसेज चल रहे हैं वह सब गलत है क्योंकि कोई भी मंदिर से संबंधित निर्णय प्रबंधन समिति द्वारा लिया जाता है और अभी आचार संहिता चल रही है इस दौरान किसी भी बैठक का होना संभव नहीं है और इस प्रकार का कोई भी निर्णय नहीं लिया गया है वही इस प्रकार के किसी भी बात पर कोई विचार विमर्श नही हुआ है।
