देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 17 बार पढ़ी गई

कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान समुद्र में फेंकी गई 10 हजार टन मछलियां

महाराष्ट्र में 10 हजार टन मछलियों के समुद्र मे फेंके जाने का दावा किया गया है (सांकेतिक तस्वीर) रविवार को केंद्र सरकार (central Government) की ओर से प्रकाशित एक नोटिफिकेशन (Notification) में साफ किया गया था किसी भी तरह के सामान की आवाजाही को लॉकडाउन (lockdown) के दौरान रोका नहीं जाएगा, चाहे वह सामान आवश्यक सामानों की श्रेणी में आता हो या न आता हो.

Abhishek Raghuvanshi30 मार्च 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान समुद्र में फेंकी गई 10 हजार टन मछलियां

महाराष्ट्र में 10 हजार टन मछलियों के समुद्र मे फेंके जाने का दावा किया गया है (सांकेतिक तस्वीर)

रविवार को केंद्र सरकार (central Government) की ओर से प्रकाशित एक नोटिफिकेशन (Notification) में साफ किया गया था किसी भी तरह के सामान की आवाजाही को लॉकडाउन (lockdown) के दौरान रोका नहीं जाएगा, चाहे वह सामान आवश्यक सामानों की श्रेणी में आता हो या न आता हो.

मुंबई. मछुआरों (Fishermen) ने कहा है कि 10 हजार मीट्रिक टन ताजी पकड़ी गई मछलियों (Fishes) को दोबारा समुद्र में फेंक दिया गया है. मछुआरों ने बताया कि ऐसा कोरोना वायरस (Coronavirus) के फैलने के दौरान लगाए गए लॉकडाउन (Lockdown) के पहले हफ्ते में किया गया है.

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक रेफ्रिजरेशन (refrigeration) की सुविधाओं, पैकेजिंग, ट्रांसपोर्टेशन और बर्फ की उपलब्धता की कमी को मछुआरों (Fishermen) ने इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है.

महाराष्ट्र के तटीय इलाके के लोक नेताओं से पूछकर जुटाया गया आंकड़ा
मछलियों के बारे में यह अनुमान नेशनल फिशरमैन फोरम (NFF) और नेशनल पर्स सेन फिशरमैन वेलफेयर एसोसिएशन (NPSFWA) ने यह अनुमान मछुआरों के लोक नेताओं द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर लगाया है. इसके लिए उन्होंने महाराष्ट्र के हर तटीय इलाके के लोक नेता से 22 मार्च से 29 मार्च के बीच का आंकड़ा पूछा था. रविवार को यह जानकारी राज्य के मत्स्य विभाग को सौंप दी गई है.NPSFWA के चेयरमैन गणेश नखाना ने कहा, “जबकि लोगों की सुरक्षा प्राथमिक है, इस लॉकडाउन (Lockdown) को लागू किए जाने के लिए बनाई गई योजना खराब थी. पूरा का पूरा मछली का कारोबार बैठ गया. हम अगले दो महीनों में 1 हजार करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान लगा रहे हैं. इसमें मानसून के दौरान मछली पकड़ने पर लगाई जाने वाली रोक भी शामिल है.”

केंद्र ने जारी किया था सभी जरूरी-गैर जरूरी सामानों की आवाजाही का नोटिफिकेशन
रविवार को केंद्र की ओर से प्रकाशित एक नोटिफिकेशन में साफ किया गया था किसी भी तरह के सामान की आवाजाही को लॉकडाउन के दौरान रोका नहीं जाएगा, चाहे वह सामान आवश्यक सामानों की श्रेणी में आता हो या न आता हो. मुंबई के NFF के एक सदस्य ने कहा, “सरकार का यह कदम बहुत देर से आया है. इस कारोबार में लगा हुआ कोई बाजार अब तक बचा नहीं है. कोई भी कोल्ड स्टोरेज (Cold Storage) अभी काम नहीं कर रहा है. नावें खाली पड़ी हैं और अब इसे करने के लिए लोग भी नहीं बचे हैं.”

यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस: मरीजों के लिए 20,000 कोच को आईसोलेशन वॉर्ड में बदल सकता है रेलवे

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए देश से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: March 31, 2020, 12:46 AM IST

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारीIndoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 28 मिनट पहलेNothing के CMF Headphone Pros $55 में, बजट ओवर-ईयर हेडफ़ोनLifestyleNothing के CMF Headphone Pros $55 में, बजट ओवर-ईयर हेडफ़ोन 2 घंटे पहलेमध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने बालाघाट की टीम को क्विज-2026 विजेता घोषित कियाMadhyaPradeshमध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने बालाघाट की टीम को क्विज-2026 विजेता घोषित किया 2 घंटे पहलेमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2047 तक विकसित भारत पर चर्चा कीMadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2047 तक विकसित भारत पर चर्चा की 2 घंटे पहलेमध्यप्रदेश सरकार ने 7 राष्ट्रीय संस्थानों के साथ एमओयू कियाMadhyaPradeshमध्यप्रदेश सरकार ने 7 राष्ट्रीय संस्थानों के साथ एमओयू किया 2 घंटे पहलेइंदिरा गांधी इंजीनियरिंग महाविद्यालय की शासी निकाय की 24वीं बैठक में बजट तयMadhyaPradeshइंदिरा गांधी इंजीनियरिंग महाविद्यालय की शासी निकाय की 24वीं बैठक में बजट तय 2 घंटे पहलेकिसान कल्याण स्वाभिमान पर्व: 165 विजेताओं का लॉटरी से चयनMadhyaPradeshकिसान कल्याण स्वाभिमान पर्व: 165 विजेताओं का लॉटरी से चयन 2 घंटे पहलेJess Cartner-Morley: ब्रिटिश विरासत लुक के लिए Rivals को देखेंLifestyleJess Cartner-Morley: ब्रिटिश विरासत लुक के लिए Rivals को देखें 2 घंटे पहले
Amazon Prime Air का विस्तार: 500 शहरों में ड्रोन डिलीवरी और शोर की शिकायतेंTechnologyAmazon Prime Air का विस्तार: 500 शहरों में ड्रोन डिलीवरी और शोर की शिकायतें 7 घंटे पहलेSony Bravia 6 OLED TV पर 40% तक की छूट, 55‑इंच सिर्फ $998LifestyleSony Bravia 6 OLED TV पर 40% तक की छूट, 55‑इंच सिर्फ $998 9 घंटे पहलेजिंजर मापने का तरीका: उंगली और सेंटीमीटर क्यों?Lifestyleजिंजर मापने का तरीका: उंगली और सेंटीमीटर क्यों? 9 घंटे पहलेकासिडी हचिन्सन पर DOJ का आरोप, ग्रैंड जूरी ने अस्वीकार कियाBusinessकासिडी हचिन्सन पर DOJ का आरोप, ग्रैंड जूरी ने अस्वीकार किया 11 घंटे पहलेवेल्स की पार्टियाँ बजट में बदलाव की मांग, M4 राहत सड़क पर जोरBusinessवेल्स की पार्टियाँ बजट में बदलाव की मांग, M4 राहत सड़क पर जोर 11 घंटे पहलेमैनचेस्टर यूनाइटेड: मैट बुबी और एलेक्स फर्ग्यूसन के बाद माइक कैरिकSportsमैनचेस्टर यूनाइटेड: मैट बुबी और एलेक्स फर्ग्यूसन के बाद माइक कैरिक 11 घंटे पहलेबार्सिलोना पर 602 यूरो का जुर्माना, अल्वारेज़ के संपर्क पर एटलेटिको की शिकायतSportsबार्सिलोना पर 602 यूरो का जुर्माना, अल्वारेज़ के संपर्क पर एटलेटिको की शिकायत 12 घंटे पहलेWoman’s Hour में चर्चा: मेलानिया ट्रम्प, ऐतिहासिक उपन्यास, एमी वाइनहाउस, आयरन डेफिशिएंसीHealth & FitnessWoman’s Hour में चर्चा: मेलानिया ट्रम्प, ऐतिहासिक उपन्यास, एमी वाइनहाउस, आयरन डेफिशिएंसी 12 घंटे पहले
↑