देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsWorld
दुनिया 5 बार पढ़ी गई

पोर्न स्टार ने ट्रम्प के खिलाफ गवाही दी:कहा- उन्होंने मुझे अपने कमरे में रोका था, संबंध बनाने के बाद मेरे हाथ कांप रहे थे

पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल ने अपनी किताब 'फुल डिस्क्लोजर' में भी ट्रम्प से मुलाकात का जिक्र किया है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर आरोप है कि उन्होंने पोर्न स्टार को पैसे देकर चुप रहने के लिए कहा।

Abhishek Raghuvanshi8 मई 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर आरोप है कि उन्होंने पोर्न स्टार को पैसे देकर चुप रहने के लिए कहा। इस मामले में मंगलवार को अमेरिकी कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल ने गवाही दी। स्टॉर्मी ने बताया कि उनकी मुलाकात ट्रम्प से 2006 में हुई थी, जब वे 60 साल के थे। तब स्टॉर्मी 27 साल की थीं।

दरअसल, ट्रम्प पर आरोप है कि 2016 में राष्ट्रपति चुनाव से ठीक पहले स्टॉर्मी को चुप रहने के लिए पैसे दिए थे। ट्रम्प के वकील ने भी इस बात को माना था कि उसने ट्रम्प की तरफ से पोर्न स्टार को 1 लाख 30 हजार डॉलर (करीब 1 करोड़ 7 लाख रुपए) दिए थे। इसके बाद इसकी भरपाई के लिए पूर्व राष्ट्रपति ने बिजनेस रिकॉर्ड्स में धांधली भी की।

तस्वीरों में खबर3 फोटो
पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल ने अपनी किताब कोर्ट में 5 घंटे तक चली सुनवाई के दौरान स्टॉर्मी डेनियल ने ट्रम्प से मुलाकात की पूरी डिटेल साझा की।2006 में विक्ड पिक्चर्स स्टूडियो में ट्रंप और स्टॉर्मी की तस्वीर। ट्रम्प तब 60 साल और स्टॉर्मी 27 की थीं।

अमेरिकी कोर्ट में 5 घंटे चली सुनवाई
कोर्ट में 5 घंटे तक चली सुनवाई में स्टॉर्मी ने बताया कि ट्रम्प ने 2006 के सेलेब्रिटी गोल्फ टूर्नामेंट के दौरान उन्हें एक होटल में बुलाया था। जब वह पहुंचीं तो ट्रम्प ने खुद दरवाजा खोला। उन्होंने सिल्क के कपड़े पहन रखे थे। बातचीत के दौरान दोनों के बीच कई बार हंसी-मजाक भी हुआ।

स्टॉर्मी ने कहा, “जब मैंने ट्रम्प से उनकी पत्नी के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि वे अब एक कमरे में सोते तक नहीं हैं।” बातचीत के दौरान स्टॉर्मी बाथरूम गईं। इसके बाद ट्रम्प अपने कमरे में पहुंच गए। वे टी-शर्ट और शॉर्ट्स में थे। स्टॉर्मी ने कमरे से बाहर जाने की कोशिश भी की, लेकिन ट्रम्प ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने।

न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, स्टॉर्मी ने अपनी गवाही के दौरान हर एक घटनाक्रम को डिटेल में बताया। इस बीच कई बार जज ने उन्हें आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल पर रोका भी। वहीं ट्रम्प स्टॉर्मी के बयान पर उन्हें अपशब्द कहते नजर आए। यह पहली बार था जब स्टॉर्मी ने ट्रम्प के सामने इस मामले पर बात की।

पोर्न स्टार बोलीं- पैसे नहीं, डर की वजह से किया
पोर्न स्टार ने बताया कि उन्होंने यह सब पैसों के लिए नहीं बल्कि डर की वजह से किया। आखिर में कमरे से जाते वक्त उनके हाथ कांप रहे थे और वे जूते भी नहीं पहन पा रही थीं। स्टॉर्मी ने बताया ट्रम्प ने उनसे कहा था कि वे उन्हें उनकी बेटी की याद दिलाती हैं, जो काफी स्मार्ट और खूबसूरत है, लेकिन उनकी कद्र नहीं की जाती।

स्टॉर्मी होटल से जा रही थीं तब ट्रम्प ने उन्हें जल्द दोबारा मिलने को भी कहा था। स्टॉर्मी ने बताया कि उस दिन के बाद भी दोनों संपर्क में रहे। उन्होंने अपने फोन रिकॉर्ड्स भी दिखाए, जिसमें ट्रम्प के असिस्टेंट के फोन से कई बार स्टॉर्मी को फोन किया गया था। पोर्न स्टार के मुताबिक, इस दौरान ट्रम्प उन्हें ‘हनीबंच’ कह कर पुकारते थे।

स्टॉर्मी ने आगे कहा कि इसके बाद 2007 में लॉस एंजिल्स में दोनों की फिर मुलाकात हुई थी। इस दौरान ट्रम्प ने दोबारा उन्हें शारीरिक संबंध बनाने को कहा, लेकिन स्टॉर्मी ने बहाना बनाकर उन्हें मना कर दिया।

ट्रम्प के खिलाफ इसी मामले में पहला क्रिमिनल केस दर्ज हुआ
दरअसल, पिछले साल अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प के खिलाफ इस मामले में पहला क्रिमिनल केस दर्ज किया गया था। मैनहैटन की कोर्ट ने उन पर 34 आरोप तय किए थे, जिसमें उन पर अफेयर की बात छिपाने के लिए पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल को पैसे देकर चुप कराने और इलेक्शन कैंपेन के दौरान बिजनेस रिकॉर्ड में हेराफेरी करने के आरोप शामिल हैं।

इस पर अब सुनवाई हो रही है। स्टॉर्मी ने अपनी किताब ‘फुल डिस्क्लोजर’ में भी ट्रम्प से मुलाकात का जिक्र किया है। इसमें उन्होंने ट्रम्प के साथ बने संबंधों और उनकी शारीरिक बनावट के बारे में भी बताया है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
ट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असरIndia Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 6 दिन पहलेलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन कियाWorldलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन किया 8 दिन पहलेईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहाWorldईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहा 8 दिन पहलेमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तारWorldमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तार 8 दिन पहले31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या कीWorld31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या की 9 दिन पहलेओरेगन के स्कूल में शूटर की हत्या, 4 मौतें, 16 वर्षीय संदिग्ध माराWorldओरेगन के स्कूल में शूटर की हत्या, 4 मौतें, 16 वर्षीय संदिग्ध मारा 9 दिन पहलेट्रम्प ने फोर्ट हड शूटर की फायरिंग स्क्वाड निष्पादन का लाइवस्ट्रीम योजना रद्द कीWorldट्रम्प ने फोर्ट हड शूटर की फायरिंग स्क्वाड निष्पादन का लाइवस्ट्रीम योजना रद्द की 9 दिन पहलेरूस ने पर्सन-टू-पर्सन क्रिप्टो ट्रेड पर प्रतिबंध 2027 मेंWorldरूस ने पर्सन-टू-पर्सन क्रिप्टो ट्रेड पर प्रतिबंध 2027 में 9 दिन पहले
सऊदी-हौथी युद्ध लाइव: ड्रोन व मिसाइल खतरे पर सऊदी गठबंधन की प्रतिक्रियाWorldसऊदी-हौथी युद्ध लाइव: ड्रोन व मिसाइल खतरे पर सऊदी गठबंधन की प्रतिक्रिया 13 दिन पहलेरियाद एयरपोर्ट पर भारतीय नागरिक की मौत, 10 घायलWorldरियाद एयरपोर्ट पर भारतीय नागरिक की मौत, 10 घायल 13 दिन पहलेStarlink का ब्लैक मार्केट खतरा: भारत में लॉन्च पर रोकWorldStarlink का ब्लैक मार्केट खतरा: भारत में लॉन्च पर रोक 13 दिन पहलेईरान ने सीमाओं पर 50 से अधिक सैन्य इकाइयाँ तैनात कींWorldईरान ने सीमाओं पर 50 से अधिक सैन्य इकाइयाँ तैनात कीं 15 दिन पहलेडोनाल्ड ट्रम्प ने नवी पिलाय को नोबेल शांति पुरस्कार देने पर आलोचना कीWorldडोनाल्ड ट्रम्प ने नवी पिलाय को नोबेल शांति पुरस्कार देने पर आलोचना की 15 दिन पहलेपनामा ने 7.7-मैग्निट्यूड भूकंप के बाद ‘मेजर डिसास्टर’ घोषित कियाWorldपनामा ने 7.7-मैग्निट्यूड भूकंप के बाद ‘मेजर डिसास्टर’ घोषित किया 15 दिन पहलेFlydubai सह-पायलट ने 9/11 से प्रेरित होकर बेंगुरियन एयरपोर्ट पर आत्मघाती हमला योजना बनाईWorldFlydubai सह-पायलट ने 9/11 से प्रेरित होकर बेंगुरियन एयरपोर्ट पर आत्मघाती हमला योजना बनाई 15 दिन पहलेमोंटेनेग्रो ने राइबर को सुरक्षा कारणों से निष्कासित कियाWorldमोंटेनेग्रो ने राइबर को सुरक्षा कारणों से निष्कासित किया 15 दिन पहले
↑