गाजा के राफा इलाके में टैंक लेकर घुसे इजराइली सैनिक:मिस्र से लगते बॉर्डर पर कब्जा किया, 1 लाख फिलिस्तीनियों को इलाका छोड़ने की चेतावनी
इजराइल के हमलों के बीच फिलिस्तीनी राफा खाली करते हुए। हमास के साथ सीजफायर समझौते के इजराइल ने मिस्र के साथ लगने वाली गाजा की सीमा पर कब्जा कर लिया है।
हमास के साथ सीजफायर समझौते के इजराइल ने मिस्र के साथ लगने वाली गाजा की सीमा पर कब्जा कर लिया है। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक इजराइल ने दावा किया है कि इस ऑपरेशन के दौरान उन्होंने 20 हमास लड़ाकों को मार गिराया। वहीं सैनिकों को इलाके में हमास की 3 सुरंगें मिली हैं।
हमास के साथ जंग में राफा इजराइली सेना के ऑपरेशन का आखिरी पड़ाव है। इजराइल ने इंटेलिजेंस के हवाले से दावा किया था कि हमास सीमा का इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों के लिए करता है। राफा पर हमले से पहले इजराइल ने 1 लाख फिलिस्तीनियों को इलाका खाली करने की चेतावनी दी थी।
हमास बोला- हमें सीजफायर का प्रस्ताव मंजूर
इजराइल से जंग के 7 महीने बाद हमास ने मिस्र और कतर के सीजफायर के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। हमास ने सोमवार (6 मई) को इसे लेकर आधिकारिक बयान जारी किया। हालांकि, इजराइल ने कहा है कि हमास जिन शर्तों पर तैयार हुआ उसकी मंजूरी नहीं दी गई थी।
इसके बाद इजराइल ने जंग के आखिरी फेज की शुरुआत करते हुए दक्षिणी गाजा के राफा पर हमले भी किए। न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक, इजराइल टैंक गाजा-मिस्र की सीमा से सिर्फ 200 मीटर की दूरी पर थे।
इससे पहले हमास के लीडर इस्माइल हानिए ने कतर के प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान अल-थानी और मिस्र के खुफिया एजेंसी के प्रमुख अब्बास कामेल से फोन पर बात की। उन्होंने दोनों से कहा कि वो इजराइल के साथ युद्धविराम के लिए उनकी शर्तों को स्वीकार कर रहे हैं।
हमास ने कहा, “अब फैसला इजराइल के हाथ में है कि वो सीजफायर के लिए तैयार होता है या नहीं।” अलजजीरा के मुताबिक, हमास ने जिस समझौते को स्वीकार किया है, उसमें तीन चरणों में युद्धविराम की बात कही गई है। हर चरण 42 दिनों तक चलेगा।
हमास के सीजफायर प्रस्ताव के 3 फेज
पहले चरण में इजराइल गाजा पर हमले रोकेगा। नेटजारिम कॉरिडोर से इजराइली सेना की वापसी होगी। न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक, इजराइल टैंक गाजा-मिस्र की सीमा से सिर्फ 200 मीटर की दूरी पर थे।
इसके अलावा इजराइली सेना गाजा रोज 10 घंटों के लिए गाजा की हेलिकॉप्टरों-ड्रोन्स से गाजा की निगरानी नहीं करेगी। दूसरी तरफ, हमास 33 इजराइली बंधकों को रिहा करेगा। हर इजराइली बंधक की रिहाई के बदले इजराइल 30 फिलिस्तीनियों को अपनी जेल से आजाद करेगा।
पहला फेज सफल होने के बाद इजराइल-हमास अगले फेज की शर्तों पर चर्चा करेंगे। इसमें बचे हुए इजराइली बंधकों की रिहाई पर फोकस रहेगा। साथ ही गाजा में मौजूद बचे हुए इजराइली सैनिक पीछे हटेंगे।
आखिरी फेज में गाजा में मारे गए इजराइली बंधकों के शव वापस लाए जाएंगे। गाजा को फिर से बसाने पर चर्चा होगी। इसको मिस्र, कतर और अमेरिका मॉनिटर करेंगे।
अमेरिका बोला- राफा पर हमले का समर्थन नहीं करेंगे
दूसरी तरफ अमेरिका ने कहा है कि वो फिलहाल प्रपोजल रिव्यू कर मि़डिल ईस्ट में अपने सहयोगियों से इस पर चर्चा कर रहे हैं। अमेरिका की प्राथमिकता इजराइली बंधकों को रिहा करवाना है।
अमेरिका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा, “हम राफा पर इजराइल के हमलों का समर्थन नहीं करते हैं। इजराइल के हमलों के दौरान गाजा के ज्यादातर लोग राफा चले गए थे। ऐसे में वहां हमला होने पर मानवीय नुकसान ज्यादा होगा। हम फिलिस्तीनियों की सुरक्षा के लिए बनाए गए प्लान को रिव्यू किए बगैर राफा पर हमले का समर्थन नहीं करेंगे।”
अमेरिका ने पहली बार इजराइल को गोला-बारूद की सप्लाई रोकी
राफा में सैन्य अभियान की घोषणा करके नेतन्याहू ने एक बार फिर अमेरिका को नाराज कर दिया है। यही कारण है कि 7 अक्टूबर के हमले के बाद पहली बार अमेरिका ने इजराइल भेजे जाने वाले गोला- बारूद की खेप रोक दी है।
न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक इस खेप में मिसाइल समेत जंग से जुड़ी कई सामान थे। इसस पहले अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने नेतन्याहू से कहा था कि राफा में सैन्य अभियान से अमेरिका-इजराइल के संबंधों पर गलत असर पड़ेगा।
समझौता करवाने में जुटे हैं मिस्र, कतर और अमेरिका
मिस्र, कतर और अमेरिका साथ मिलकर हमास और इजराइल के बीच युद्धविराम करवाने की कोशिश कर रहे हैं। तीनों देशों ने शुक्रवार 26 अप्रैल को प्रपोजल पर बातचीत करने के लिए एक हाई-लेवल डेलिगेशन इजराइल भेजा था।
इससे पहले कतर और मिस्र की मध्यस्थता के बाद नवंबर में इजराइल-हमास के बीच पहली बार 4 दिन के लिए युद्धविराम हुआ था। इस दौरान हमास ने 112 बंधकों को रिहा किया था। वहीं इजराइल ने भी जेल में बंद 240 से ज्यादा फिलिस्तिनियों को छोड़ा था।
इजराइल ने हमास को दिया था आखिरी मौका
6 महीने की जंग में इजराइल ने राफा छोड़कर पूरे गाजा पर कब्जा कर लिया है। राफा पर हमले से पहले इजराइल ने हमास को समझौते का आखिरी मौका दिया था। इजराइल ने कहा था कि अगर हमास समझौता स्वीकार नहीं करता है, इजराइल राफा पर बड़ा हमला करेगा।
इसी कारण मिस्र का डेलिगेशन दोनों पक्षों में समझौते करवाने को कोशिश कर रहा है। पिछले दिनों रिपोर्ट आई थी कि मिस्र बंधकों को छोड़ने के लिए हमास पर दबाव बनाने की तैयारी कर रहा है। दरअसल राफा मिस्र की बॉर्डर के पास है। इसलिए उसे डर है कि अगर इजराइली सेना राफा पर हमला करेगी, तो बड़ी संख्या में शरणार्थी मिस्र में घुसने की कोशिश करेंगे।
इसी से बचने के लिए इजिप्ट का एक डेलिगेशन इजराइल और हमास के बीच शांति समझौते करवाने की कोशिश में जुटा है। इस समय 10 लाख से ज्यादा फिलिस्तीनियों ने राफा शहर में पनाह ली हुई है।
हमास ने 5 साल के युद्धविराम की इच्छा जाहिर की थी
कुछ दिन पहले हमास के एक सीनियर अधिकारी ने 5 साल के युद्धविराम की इच्छा जाहिर की थी। न्यूज एजेंसी AP को दिए इंटरव्यू में खलील अल-हैय्या ने कहा था कि अगर फिलिस्तीन एक अलग और आजाद देश बनता है तो हम हथियार डाल देंगे और एक साधारण राजनीतिक पार्टी के तौर पर काम करेंगे।
हालांकि, 7 अक्टूबर के हमले के बाद हमास का खात्मा करने की कसम खा चुका इजराइल इस समझौते के लिए सहमत नहीं है। अल-हैय्या का कहना था कि अगर फिलिस्तीन को 1967 की जंग से पहले के इलाके दिए जाते हैं तो वो इजराइल के खिलाफ युद्ध नहीं लड़ेगा।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldओबामा ने ओहायो रैली में ट्रम्प पर ‘क्रूरता और भ्रष्टाचार’ का आरोप लगाया 15 घंटे पहले
Worldफ्रांस में प्रचंड विरोध, 1,000 से अधिक गिरफ्तार 16 घंटे पहले
Worldइज़राइल में चुनाव से पहले हजारों ने नेतन्याहू सरकार पर विरोध किया 22 घंटे पहले
Worldनैरोबी इमारत ढहने से दो बचाए, पाँच गुम 23 घंटे पहले
Worldअमेरिका में डेटा सेंटर विस्तार पर चुनावी चुनौती बढ़ रही है 1 दिन पहले
WorldUN मुख्यालय न्यूयॉर्क: 7 रोचक तथ्य और इतिहास 1 दिन पहले
World2026 के मिडटर्म चुनाव: 10 राज्य जो तय करेंगे सीनेट का नियंत्रण 1 दिन पहले
Worldपोलैंड-भारत: रक्षा, व्यापार और निवेश में गहरी साझेदारी की दिशा 1 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 6 दिन पहले
Worldलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन किया 8 दिन पहले
Worldईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहा 8 दिन पहले
Worldमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तार 8 दिन पहले
World31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या की 9 दिन पहले
Worldओरेगन के स्कूल में शूटर की हत्या, 4 मौतें, 16 वर्षीय संदिग्ध मारा 9 दिन पहले
Worldट्रम्प ने फोर्ट हड शूटर की फायरिंग स्क्वाड निष्पादन का लाइवस्ट्रीम योजना रद्द की 9 दिन पहले
Worldरूस ने पर्सन-टू-पर्सन क्रिप्टो ट्रेड पर प्रतिबंध 2027 में 9 दिन पहले
Worldसऊदी-हौथी युद्ध लाइव: ड्रोन व मिसाइल खतरे पर सऊदी गठबंधन की प्रतिक्रिया 13 दिन पहले
Worldरियाद एयरपोर्ट पर भारतीय नागरिक की मौत, 10 घायल 13 दिन पहले
WorldStarlink का ब्लैक मार्केट खतरा: भारत में लॉन्च पर रोक 13 दिन पहले
Worldईरान ने सीमाओं पर 50 से अधिक सैन्य इकाइयाँ तैनात कीं 15 दिन पहले
Worldडोनाल्ड ट्रम्प ने नवी पिलाय को नोबेल शांति पुरस्कार देने पर आलोचना की 15 दिन पहले
Worldपनामा ने 7.7-मैग्निट्यूड भूकंप के बाद ‘मेजर डिसास्टर’ घोषित किया 15 दिन पहले
WorldFlydubai सह-पायलट ने 9/11 से प्रेरित होकर बेंगुरियन एयरपोर्ट पर आत्मघाती हमला योजना बनाई 15 दिन पहले
Worldमोंटेनेग्रो ने राइबर को सुरक्षा कारणों से निष्कासित किया 15 दिन पहले



