पाकिस्तान के विदेश मंत्री बनेंगे बिलावल भुट्टो:कहा था- नवाज जीते तो फिर नहीं संभालूंगा ये पद, पार्टी के मनाने पर राजी हुए
बिलावल भुट्टो 16 महीनों के लिए विदेश मंत्री का पद संभाल चुके हैं। पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की कैबिनेट में वापसी कर सकते हैं।
पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की कैबिनेट में वापसी कर सकते हैं। पाकिस्तान के अखबार ‘द ट्रिब्यून’ के मुताबिक भुट्टो को पाकिस्तान का विदेश मंत्री बनाया जा सकता है। दरअसल, भुट्टो की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) और पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (PML-N) के बीच सरकार बनाने का समझौता अपने अंतिम रूप में है।
अखबार ने दावा किया है बिलावल भुट्टो पहले विदेश मंत्री बनने के लिए तैयार नहीं थे। बाद में पार्टी नेताओं ने उन्हें इस पद के लिए मना लिया है। अब PPP के औपचारिक रूप से कैबिनेट में शामिल होने के समय पर काम किया जा रहा है।
बिलावल भुट्टो ने चुनाव के दौरान कहा था कि अगर नवाज जीते तो वो फिर से उनकी कैबिनेट में विदेश मंत्री का पद नहीं संभालेंगे। धांधली के आरोपों के बीच चुनाव के बाद बनी सरकार में भी PPP ने शामिल होने से मना कर दिया था, लेकिन PPP ने PML-N को बाहर से समर्थन दिया था, जिसके बाद PML-N के शहबाज शरीफ प्रधानमंत्री बने थे, वहीं PPP के आसिफ अली जरदारी ने राष्ट्रपति का पद संभाला।
बजट पेश होने से पहले सरकार में शामिल हो PPP रिपोर्ट्स के मुताबिक शहबाज शरीफ चाहते है कि PPP जून में पेश होने वाले बजट से पहले कैबिनेट में शामिल हो जाए। हालांकि, इस बारे में अभी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन यह जरूर है कि PPP कैबिनेट का हिस्सा होगी।
हाल ही में मौजूदा विदेश मंत्री इशाक डार को पाकिस्तान का उप प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है, ताकि बिलावल को विदेश मंत्री बनाया जा सके। रिपोर्ट्स के मुताबिक डार कभी भी विदेश मंत्री के रूप में काम नहीं करना चाहते थे। वे अपना पसंदीदा वित्त मंत्रालय चाहते थे, लेकिन शहबाज शरीफ और अन्य लोग उन्हें वित्त मंत्रालय से दूर रखना चाहते हैं।
बिलावल के रहते सुधरी पाकिस्तान की छवि
बिलावल भुट्टो की पार्टी PPP मानती है कि बिलावल के 16 महीने के पिछले कार्यकाल में स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान की छवि में काफी सुधार हुआ था। ऐसे में अब अगर वे फिर से विदेश मंत्रालय में वापसी करते हैं तो उन्हें और उनकी पार्टी को फायदा होगा। हालांकि, PPP के मंत्रिमंडल में शामिल होने का अंतिम निर्णय पार्टी की केंद्रीय कार्यकारी समिति लेगी।प्रधानमंत्री मोदी पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
बिलावल भुट्टो ने विदेश मंत्री रहते हुए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके अलावा वे समय – समय पर भारत और प्रधानमंत्री मोदी के बारे में बोलते रहते हैं। 2023 में वे शंघाई सहयोग संगठन में विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए 12 साल बाद भारत भी आए थे। 2011 के बाद यह किसी भी पाकिस्तानी विदेश मंत्री का भारत का पहला दौरा था। हालांकि, उनकी यह यात्रा कई कारणों से विवादों में भी रही थी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldओबामा ने ओहायो रैली में ट्रम्प पर ‘क्रूरता और भ्रष्टाचार’ का आरोप लगाया 14 घंटे पहले
Worldफ्रांस में प्रचंड विरोध, 1,000 से अधिक गिरफ्तार 15 घंटे पहले
Worldइज़राइल में चुनाव से पहले हजारों ने नेतन्याहू सरकार पर विरोध किया 21 घंटे पहले
Worldनैरोबी इमारत ढहने से दो बचाए, पाँच गुम 22 घंटे पहले
Worldअमेरिका में डेटा सेंटर विस्तार पर चुनावी चुनौती बढ़ रही है 1 दिन पहले
WorldUN मुख्यालय न्यूयॉर्क: 7 रोचक तथ्य और इतिहास 1 दिन पहले
World2026 के मिडटर्म चुनाव: 10 राज्य जो तय करेंगे सीनेट का नियंत्रण 1 दिन पहले
Worldपोलैंड-भारत: रक्षा, व्यापार और निवेश में गहरी साझेदारी की दिशा 1 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 6 दिन पहले
Worldलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन किया 8 दिन पहले
Worldईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहा 8 दिन पहले
Worldमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तार 8 दिन पहले
World31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या की 9 दिन पहले
Worldओरेगन के स्कूल में शूटर की हत्या, 4 मौतें, 16 वर्षीय संदिग्ध मारा 9 दिन पहले
Worldट्रम्प ने फोर्ट हड शूटर की फायरिंग स्क्वाड निष्पादन का लाइवस्ट्रीम योजना रद्द की 9 दिन पहले
Worldरूस ने पर्सन-टू-पर्सन क्रिप्टो ट्रेड पर प्रतिबंध 2027 में 9 दिन पहले
Worldसऊदी-हौथी युद्ध लाइव: ड्रोन व मिसाइल खतरे पर सऊदी गठबंधन की प्रतिक्रिया 13 दिन पहले
Worldरियाद एयरपोर्ट पर भारतीय नागरिक की मौत, 10 घायल 13 दिन पहले
WorldStarlink का ब्लैक मार्केट खतरा: भारत में लॉन्च पर रोक 13 दिन पहले
Worldईरान ने सीमाओं पर 50 से अधिक सैन्य इकाइयाँ तैनात कीं 15 दिन पहले
Worldडोनाल्ड ट्रम्प ने नवी पिलाय को नोबेल शांति पुरस्कार देने पर आलोचना की 15 दिन पहले
Worldपनामा ने 7.7-मैग्निट्यूड भूकंप के बाद ‘मेजर डिसास्टर’ घोषित किया 15 दिन पहले
WorldFlydubai सह-पायलट ने 9/11 से प्रेरित होकर बेंगुरियन एयरपोर्ट पर आत्मघाती हमला योजना बनाई 15 दिन पहले
Worldमोंटेनेग्रो ने राइबर को सुरक्षा कारणों से निष्कासित किया 15 दिन पहले

