पाकिस्तान को शक- भारत ने करवाई डॉन सरफराज की हत्या:मंत्री बोले- 2 बाइक सवारों ने हमला किया; पहले भी ऐसे ही हत्याएं हुईं
अमीर सरफराज पर भारतीय नागरिक सरबजीत की हत्या का आरोप था। ( फाइल) पाकिस्तान के इंटीरियर मिनिस्टर (गृह मंत्री) मोहसिन नकवी ने अंडरवर्ल्ड डॉन अमीर सरफराज की मौत में भारत का हाथ होने की आशंका जताई है।
पाकिस्तान के इंटीरियर मिनिस्टर (गृह मंत्री) मोहसिन नकवी ने अंडरवर्ल्ड डॉन अमीर सरफराज की मौत में भारत का हाथ होने की आशंका जताई है। नकवी ने कहा है कि पिछले दिनों हुई हत्याओं में भी भारत सीधे तौर पर शामिल था। इस हत्या में भी वैसा ही पैटर्न नजर आ रहा है।
सोमवार को लाहौर में मीडिया से बात करते हुए नकवी ने कहा, “पाकिस्तान में पिछले दिनों में हुई कई हत्याओं में भारत के शामिल होने की आशंका है। हालांकि, पुलिस अभी इस मामले में जांच कर रही है। इसलिए कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।”
पाकिस्तान के मंत्री के आरोप पर फिलहाल भारत सरकार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ दर्ज की FIR
दरअसल, रविवार (14 अप्रैल) को दो अज्ञात हमलावरों ने अमीर सरफराज की गोली मारकर हत्या कर दी थी। अमीर उस समय लाहौर के इस्लामपुरा में अपने घर में था, जब उस पर हमला हुआ। हमलावरों ने घर की घंटी बजाई और जैसे ही अमीर दरवाजा खोलने बाहर आया, उस पर पास से फायरिंग कर दी। इसके बाद अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
अमीर सरफराज के भाई जुनैद सरफराज की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों पर केस दर्ज कर लिया है। पंजाब प्रांत की सरकार ने केस को पुलिस के काउंटर-टेररिज्म डिपार्टमेंट को ट्रांसफर कर दिया है, जो ISI का ही एक हिस्सा माना जाता है।
अमीर पर सरबजीत को मारने का आरोप
माना जाता है कि अमीर सरफराज और उसके साथी ने ISI के इशारे पर साल 2013 में लाहौर जेल में बंद भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। यह हत्या भारत में अफजल गुरु की फांसी के 2 महीने बाद हुई थी। अफजल 2001 के संसद हमले का मास्टरमाइंड था।
दिसंबर 2018 में पाकिस्तान की एक कोर्ट ने सबूतों की कमी का हवाला देते हुए सरबजीत की हत्या के आरोपियों को रिहा कर दिया था। उनमें अमीर सरफराज और मुद्दसर शामिल थे। किसी ने भी इन दोनों के खिलाफ गवाही नहीं दी थी।
पाकिस्तान लगाता रहा है भारत पर टारगेट किलिंग के आरोप
पाकिस्तान भारत पर टारगेट किलिंग का आरोप लगाता रहा है। पाकिस्तान का कहना है कि भारत गैर कानूनी तरीके से उसके नागरिकों को मार रहा है। वहीं पाकिस्तान के इन आरोपों को भारत के विदेश मंत्रालय ने झूठ और प्रोपेगैंडा बताया है। आरोपों पर भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है, “टारगेट किलिंग करना भारत की विदेश नीति में नहीं है।”
पाकिस्तान में पिछले कुछ महीनों में कई आतंकी ढेर
पिछले कुछ समय से पाकिस्तान में कई आतंकियों को अज्ञात हमलावरों द्वारा मारा जा रहा है। ब्रिटिश अखबार ‘द गार्जियन’ की हाल ही में आई एक रिपोर्ट में इन टारगेट किलिंग के लिए भारत को जिम्मेदार बताया गया था। अखबार ने दावा किया था कि भारत सरकार ने विदेशी धरती पर रहने वाले आतंकवादियों को खत्म करने की रणनीति के तहत पाकिस्तान में कई लोगों की हत्या की।
रिपोर्ट में लिखा गया था, “2019 में हुए पुलवामा हमले के बाद से भारतीय खुफिया एजेंसी RAW ने 20 हत्याएं करवाईं। इन सभी को भारत अपना दुश्मन मानता था। भारत पर हाल ही में कनाडा और अमेरिका में सिखों की हत्या के आरोप लगे। इसके बाद यह पहली बार है जब किसी भारतीय इंटेलिजेंस ऑपरेटिव ने पाकिस्तान में चलाए जा रहे भारतीय ऑपरेशन पर बात की।”
दावा- भारत मोसाद और KGB से प्रेरणा ले रहा
‘द गार्जियन’ ने लिखा था, “एक भारतीय इंटेलिजेंस ऑपरेटिव ने हमें बताया कि इस तरह के ऑपरेशन को करने में सरकार के अप्रूवल की जरूरत होती है। भारत को ऐसा करने के लिए इजराइली खुफिया एजेंसी मोसाद और रूसी खुफिया एजेंसी KGB से प्रेरणा मिली। दोनों एजेंसियों को विदेशी धरती पर हत्याओं से जोड़ा जाता है।”

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldइज़राइल में चुनाव से पहले हजारों ने नेतन्याहू सरकार पर विरोध किया 5 घंटे पहले
Worldनैरोबी इमारत ढहने से दो बचाए, पाँच गुम 5 घंटे पहले
Worldअमेरिका में डेटा सेंटर विस्तार पर चुनावी चुनौती बढ़ रही है 12 घंटे पहले
WorldUN मुख्यालय न्यूयॉर्क: 7 रोचक तथ्य और इतिहास 17 घंटे पहले
World2026 के मिडटर्म चुनाव: 10 राज्य जो तय करेंगे सीनेट का नियंत्रण 17 घंटे पहले
Worldपोलैंड-भारत: रक्षा, व्यापार और निवेश में गहरी साझेदारी की दिशा 17 घंटे पहले
Worldशेरेमेतेवो हवाई अड्डा फिर से खुला, यूक्रेनी ड्रोन खतरे के बाद 17 घंटे पहले
Worldरूस-अमेरिका ने खंडन किया: हबर्ड को ज़्विनचुक के बदले में रिहा नहीं 17 घंटे पहले
Worldईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहा 7 दिन पहले
Worldमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तार 7 दिन पहले
World31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या की 8 दिन पहले
Worldओरेगन के स्कूल में शूटर की हत्या, 4 मौतें, 16 वर्षीय संदिग्ध मारा 8 दिन पहले
Worldट्रम्प ने फोर्ट हड शूटर की फायरिंग स्क्वाड निष्पादन का लाइवस्ट्रीम योजना रद्द की 8 दिन पहले
Worldरूस ने पर्सन-टू-पर्सन क्रिप्टो ट्रेड पर प्रतिबंध 2027 में 8 दिन पहले
WorldEU ने रूसी नागरिकों के लिए शेंगेन वीज़ा पर सीमित वैधता पर विचार किया 8 दिन पहले
Worldटेस्ला का रोडस्टर सुपरकार: 2 सेकंड से कम में 0-60 मील/घंटा 9 दिन पहले
WorldStarlink का ब्लैक मार्केट खतरा: भारत में लॉन्च पर रोक 12 दिन पहले
Worldईरान ने सीमाओं पर 50 से अधिक सैन्य इकाइयाँ तैनात कीं 14 दिन पहले
Worldडोनाल्ड ट्रम्प ने नवी पिलाय को नोबेल शांति पुरस्कार देने पर आलोचना की 14 दिन पहले
Worldपनामा ने 7.7-मैग्निट्यूड भूकंप के बाद ‘मेजर डिसास्टर’ घोषित किया 14 दिन पहले
WorldFlydubai सह-पायलट ने 9/11 से प्रेरित होकर बेंगुरियन एयरपोर्ट पर आत्मघाती हमला योजना बनाई 14 दिन पहले
Worldमोंटेनेग्रो ने राइबर को सुरक्षा कारणों से निष्कासित किया 14 दिन पहले
Worldरूसी कब्जे वाले ओलेश्की में नागरिक भूख और बमबारी से जूझ रहे 14 दिन पहले
Worldमॉस्को टाइम्स को ‘अनचाहे’ के रूप में नामित, पत्रकारों पर खतरा 15 दिन पहले

