इंदौर शहर आईपीएल सट्टे का गढ़ बनता हुआ नजर आ रहा है दूसरे दिन भी शहर में तीन युवकों को पुलिस ने अवैध रूप से सट्टा संचालित करते हुए गिरफ्तार किया है बताया जा रहा है कि उनके पास भी अन्य राज्य से लिंक प्राप्त हुई थी और उसी से वह शहर में हार जीत का सत्ता लग रहे थे…।
दरअसल शहर में तमाम तरह के अपराध घटित होते हुए नजर आ रहे हैं जिनकी रोकथाम के लिए पुलिस थाना कई तरह के प्रयास भी कर रही है और उसी के तहत लसूडिया पुलिस द्वारा फिर एक बार महालक्ष्मी नगर में संचालित हो रहे आईपीएल क्रिकेट मैच के सट्टे पर कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है बताया जा रहा है कि युवक पिछले कई दिनों से अन्य राज्यों से ऑनलाइन लिंक लेने के बाद शहर में हार जीत का सट्टा संचालित कर रहे थे पड़ा युवकों से तमाम तरह के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पुलिस द्वारा बरामद किए गए हैं जिसमें मोबाइल फोन भी शामिल है और लाखों रुपए का हिसाब किताब भी बरामद किया गया है दो दिन पहले भी पुलिस ने इसी तरह की कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया था उनकी लिंक मुंबई से जुड़ी हुई पाई थी अरविंद गुप्ता, आकाश राठौर शिवम गुप्ता तीनों ही आरोपी उड़ीसा जिला मुरैना के रहने वाले हैं और शहर में आकर किराए का कमरा लेकर सट्टा संचालित कर रहे थे
