देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsWorld
दुनिया 11 बार पढ़ी गई

गाजा में 32 हजार मौतें, अब सीजफायर को तैयार अमेरिका:UNSC में 3 प्रस्ताव ठुकराने के बाद अपना प्रस्ताव लाएगा; बंधकों की रिहाई पर फोकस

7 अक्टूबर 2023 को शुरू हुई इजराइल-हमास जंग अब भी जारी है। अमेरिका ने इजराइल-हमास जंग में सीजफायर को लेकर एक प्रस्ताव तैयार किया है। इसे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) भेजा है।

Abhishek Raghuvanshi21 मार्च 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

अमेरिका ने इजराइल-हमास जंग में सीजफायर को लेकर एक प्रस्ताव तैयार किया है। इसे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) भेजा है। विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने इसकी जानकारी दी।

अमेरिका वही देश है जो गाजा में फौरन सीजफायर किए जाने वाला 3 प्रस्तावों को खारिज कर चुका है। पहली बार नवंबर 2023 में माल्टा ने प्रस्ताव पेश किया था। दूसरी बार UAE ने दिसंबर 2023 में और तीसरी बार फरवरी 2024 में नॉर्थ ऑफ्रीकी देश अल्जीरिया ने प्रस्ताव पेश किया था। तीनों बार अमेरिका ने वीटो का इस्तेमाल करते हुए प्रस्तावों को खारिज कर दिया था।

तस्वीरों में खबर4 फोटो
7 अक्टूबर 2023 को शुरू हुई इजराइल-हमास जंग अब भी जारी है। - Dainik Bhaskarगाजा में 74 हजार से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। करीब 8 हजार लोग लापता हैं।इजराइल-हमास जंग शुरू होने के बाद से ब्लिंकन 6वीं बार मिडिल-ईस्ट के देशों का दौरा कर रहे हैं।बंधकों की रिहाई को लेकर इजराइल में प्रदर्शन हो रहे हैं।

7 अक्टूबर 2023 को शुरू हुई इजराइल-हमास जंग में अब तक 32 हजार से ज्यादा फिलिस्तीनियों की मौत हो चुकी है। इसमें 13 हजार से ज्यादा बच्चे हैं।

ब्लिंकन बोले- हमारे प्रस्ताव में बंधकों की रिहाई पर फोकस
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन इजराइल-हमास जंग के सिलसिले में मीडिल-ईस्ट देशों का दौरा कर रहे हैं। फिलहाल वो सऊदी अरब में हैं। यहां सऊदी अल-हदथ चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा- हमने एक प्रस्ताव तैयार किया है। इसे UNSC भेजा है। इसमें बंधकों की रिहाई को ध्यान में रखते हुए तत्काल युद्धविराम की मांग की गई है। हमें पूरी उम्मीद है कि बाकी देश इसका समर्थन करेंगे।

दरअसल, अब तक अमेरिका ने इसलिए प्रस्ताव खारिज किए हैं क्योंकि उनमें सिर्फ सीजफायर की बात है। बंधकों की रिहाई का जिक्र नहीं है। अमेरिका कहता आया है- फौरन सीजफायर से बंधकों की रिहाई खतरे में पड़ जाएगी। बंधकों को रिहा करने के लिए हमास के साथ समझौते की जरूरत है। बिना शर्त युद्धविराम की मांग करना स्थायी शांति नहीं लाएगा। ये जंग को बढ़ सकता है। इसलिए हम वीटो लगाते हैं।

वीटो क्या है…
UNSC में पांच स्थायी मेंबर हैं। इनमें अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस और चीन शामिल हैं। इन्हें ही वीटो पावर मिला हुआ है। यह काफी अहम होता है। सुरक्षा परिषद बिना इन पांचों देशों की रजामंदी के कोई भी प्रस्ताव पारित या लागू नहीं कर सकती है। 5 में से कोई एक सदस्य भी इसका वीटो करता है तो यह प्रस्ताव खारिज हो जाता है।

234 लोगों को बंधक बनाकर ले गए थे हमास आतंकी
7 अक्टूबर 2023 को इजराइल पर हुए हमलों में हमास आतंकी करीब 234 लोगों को बंधक बनाकर गाजा ले गए थे। 24 नवंबर से 30 नवंबर तक सीजफायर हुआ था। हमास और इजराइली सेना ने 7 दिनों के लिए हमले रोके थे। तब 107 बंधकों को रिहा किया गया था।

इधर, ब्लिंकन ने इंटरव्यू में कहा- हमास को अच्छा प्रस्ताव दिया गया था, लेकिन उन्होंने इसे फौरन स्वीकार नहीं किया। अगर हमास को गाजा के लोगों की परवाह है तो वह समझौता जरूर करेगा।

‘अल-अक्सा फ्लड’ के खिलाफ इजराइल का ऑपरेशन ‘सोर्ड्स ऑफ आयरन’
हमास ने 7 अक्टूबर 2023 को इजराइल पर हमला किया था। इसे ‘अल-अक्सा फ्लड’ ऑपरेशन नाम दिया। इसके जवाब में इजराइल की सेना ने हमास के खिलाफ ‘सोर्ड्स ऑफ आयरन’ ऑपरेशन शुरू किया।

हमास के सैन्य कमांडर मोहम्मद दीफ ने कहा था- ये हमला यरुशलम में अल-अक्सा मस्जिद को इजराइल की तरफ से अपवित्र करने का बदला है। दरअसल, इजराइली पुलिस ने अप्रैल 2023 में अल-अक्सा मस्जिद में ग्रेनेड फेंके थे।

वहीं, हमास के प्रवक्ता गाजी हामद ने अल जजीरा से कहा था- ये कार्रवाई उन अरब देशों को हमारा जवाब है, जो इजराइल के साथ करीबी बढ़ा रहे हैं। हाल ही के दिनों में मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अमेरिका की पहल पर सऊदी अरब इजराइल को देश के तौर पर मान्यता दे सकता है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
UN मुख्यालय न्यूयॉर्क: 7 रोचक तथ्य और इतिहासWorldUN मुख्यालय न्यूयॉर्क: 7 रोचक तथ्य और इतिहास 32 मिनट पहले2026 के मिडटर्म चुनाव: 10 राज्य जो तय करेंगे सीनेट का नियंत्रणWorld2026 के मिडटर्म चुनाव: 10 राज्य जो तय करेंगे सीनेट का नियंत्रण 32 मिनट पहलेपोलैंड-भारत: रक्षा, व्यापार और निवेश में गहरी साझेदारी की दिशाWorldपोलैंड-भारत: रक्षा, व्यापार और निवेश में गहरी साझेदारी की दिशा 33 मिनट पहलेशेरेमेतेवो हवाई अड्डा फिर से खुला, यूक्रेनी ड्रोन खतरे के बादWorldशेरेमेतेवो हवाई अड्डा फिर से खुला, यूक्रेनी ड्रोन खतरे के बाद 37 मिनट पहलेरूस-अमेरिका ने खंडन किया: हबर्ड को ज़्विनचुक के बदले में रिहा नहींWorldरूस-अमेरिका ने खंडन किया: हबर्ड को ज़्विनचुक के बदले में रिहा नहीं 38 मिनट पहलेफ्रांस में प्रोटेस्ट के लिए तैयार, मैक्रॉन के बाद चुनावWorldफ्रांस में प्रोटेस्ट के लिए तैयार, मैक्रॉन के बाद चुनाव 1 घंटा पहलेट्रम्प को 11 दिसंबर तक डिफ़ैमेशन केस में गवाही देने का आदेशWorldट्रम्प को 11 दिसंबर तक डिफ़ैमेशन केस में गवाही देने का आदेश 23 घंटे पहलेट्रंप ने इल्हान ओमार से तुरंत इस्तीफा मांगते हुए फर्जी नाम का आरोप लगायाWorldट्रंप ने इल्हान ओमार से तुरंत इस्तीफा मांगते हुए फर्जी नाम का आरोप लगाया 23 घंटे पहले
ओरेगन के स्कूल में शूटर की हत्या, 4 मौतें, 16 वर्षीय संदिग्ध माराWorldओरेगन के स्कूल में शूटर की हत्या, 4 मौतें, 16 वर्षीय संदिग्ध मारा 8 दिन पहलेट्रम्प ने फोर्ट हड शूटर की फायरिंग स्क्वाड निष्पादन का लाइवस्ट्रीम योजना रद्द कीWorldट्रम्प ने फोर्ट हड शूटर की फायरिंग स्क्वाड निष्पादन का लाइवस्ट्रीम योजना रद्द की 8 दिन पहलेरूस ने पर्सन-टू-पर्सन क्रिप्टो ट्रेड पर प्रतिबंध 2027 मेंWorldरूस ने पर्सन-टू-पर्सन क्रिप्टो ट्रेड पर प्रतिबंध 2027 में 8 दिन पहलेEU ने रूसी नागरिकों के लिए शेंगेन वीज़ा पर सीमित वैधता पर विचार कियाWorldEU ने रूसी नागरिकों के लिए शेंगेन वीज़ा पर सीमित वैधता पर विचार किया 8 दिन पहलेटेस्ला का रोडस्टर सुपरकार: 2 सेकंड से कम में 0-60 मील/घंटाWorldटेस्ला का रोडस्टर सुपरकार: 2 सेकंड से कम में 0-60 मील/घंटा 8 दिन पहलेएलोन मस्क ने 366 मिलियन डॉलर खर्च करके रिपब्लिकन को समर्थन दियाWorldएलोन मस्क ने 366 मिलियन डॉलर खर्च करके रिपब्लिकन को समर्थन दिया 9 दिन पहले2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकसWorld2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकस 9 दिन पहलेलुकाशेंको ने लातविया पर सीमा उल्लंघन का मंचन करने का आरोप खारिज कियाWorldलुकाशेंको ने लातविया पर सीमा उल्लंघन का मंचन करने का आरोप खारिज किया 9 दिन पहले
पनामा ने 7.7-मैग्निट्यूड भूकंप के बाद ‘मेजर डिसास्टर’ घोषित कियाWorldपनामा ने 7.7-मैग्निट्यूड भूकंप के बाद ‘मेजर डिसास्टर’ घोषित किया 14 दिन पहलेFlydubai सह-पायलट ने 9/11 से प्रेरित होकर बेंगुरियन एयरपोर्ट पर आत्मघाती हमला योजना बनाईWorldFlydubai सह-पायलट ने 9/11 से प्रेरित होकर बेंगुरियन एयरपोर्ट पर आत्मघाती हमला योजना बनाई 14 दिन पहलेमोंटेनेग्रो ने राइबर को सुरक्षा कारणों से निष्कासित कियाWorldमोंटेनेग्रो ने राइबर को सुरक्षा कारणों से निष्कासित किया 14 दिन पहलेरूसी कब्जे वाले ओलेश्की में नागरिक भूख और बमबारी से जूझ रहेWorldरूसी कब्जे वाले ओलेश्की में नागरिक भूख और बमबारी से जूझ रहे 14 दिन पहलेमॉस्को टाइम्स को ‘अनचाहे’ के रूप में नामित, पत्रकारों पर खतराWorldमॉस्को टाइम्स को ‘अनचाहे’ के रूप में नामित, पत्रकारों पर खतरा 14 दिन पहलेरूस ने सायबेरिया प्लेग लैब मृत्यु के बाद संपर्कों की जाँच पूरी कीWorldरूस ने सायबेरिया प्लेग लैब मृत्यु के बाद संपर्कों की जाँच पूरी की 14 दिन पहलेयूएस ने माइक्रोसॉफ्ट, इन्फोसिस, टीसीएस आदि को ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से निलंबित कियाWorldयूएस ने माइक्रोसॉफ्ट, इन्फोसिस, टीसीएस आदि को ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से निलंबित किया 14 दिन पहलेओरकूट का पुनरुद्धार? फाउंडर ने AI‑चालित सोशल मीडिया पर चुनौती दीWorldओरकूट का पुनरुद्धार? फाउंडर ने AI‑चालित सोशल मीडिया पर चुनौती दी 14 दिन पहले
↑