देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsWorld
दुनिया 0 बार पढ़ी गई

हैती में फंसे भारतीयों को निकालने ऑपरेशन इंद्रावती शुरू:12 लोगों को डोमिनिकन रिपब्लिक ले जाया गया; सड़कों पर बिछीं लाशें

पहले बैच में 12 भारतीय नागरिकों को निकाला गया। उनकी यह तस्वीर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शेयर की। भारत सरकार ने हैती में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए ऑपरेशन इंद्रावती शुरू कर दिया है।

Abhishek Raghuvanshi22 मार्च 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

भारत सरकार ने हैती में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए ऑपरेशन इंद्रावती शुरू कर दिया है। इसके तहत गुरुवार देर रात 12 लोगों को कैरेबियाई द्वीप डोमिनिकन रिपब्लिक ले जाया गया। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इसकी जानकारी दी। हैती में 23 दिनों से हिंसा जारी है। सड़कों पर लाशें बिछीं हैं।

जयशंकर ने गुरुवार रात X पर लिखा- भारत ने हैती से अपने नागरिकों को निकालने के लिए ऑपरेशन इंद्रावती शुरू किया। आज 12 भारतीयों को निकाला गया। इन्हें डोमिनिकन रिपब्लिक भेजा गया। हम विदेशों में अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। डोमिनिकन रिपब्लिक की सरकार को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद।

तस्वीरों में खबर6 फोटो

4 हजार कैदियों के फरार होने के बाद हिंसा बढ़ी
कैरेबियाई देश हैती में मार्च की शुरुआत से ही हिंसा हो रही है। दरअसल, 29 फरवरी को देश में मौजूद क्रिमिनल गैंग के लोगों ने कई सरकारी संस्थानों में हमले कर दिए थे। उन्होंने जेल पर हमला किया था, जिसके बाद 4 हजार कैदी फरार हो गए। ये हथियारबंद लोग देश के कई हिस्सों में आगजनी कर रहे हैं, दुकानों घरों में तोड़फोड़ कर रहे हैं।

15 मार्च को भारतीयों को निकालने तैयार हुई थी सरकार
15 मार्च को विदेश मंत्रालय के स्पोक्स पर्सन रणधीर जैसवाल ने कहा था- जरूरत पड़ने पर भारत अपने नागरिकों को हैती से निकालने के लिए तैयार है। जैसा कि आप जानते हैं हैती में संकट है। अगर जरूरत पड़ी तो हम वहां से अपने लोगों को निकालेंगे। हम इवैक्यूएशन के लिए तैयार हैं। हमने यहां विदेश मंत्रालय में एक कंट्रोल रूम बनाया है। हमने हैल्पलाइन नंबर भी जारी किया है।

भारत सरकार नजर बनाए हुए है
हैती में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा पर चिंताओं पर जैसवाल ने कहा था कि डोमिनिकन रिपब्लिक की राजधानी सैंटो डोमिंगो में दूतावास, जो हैती के लिए मान्यता रखता है, स्थिति पर नजर बनाए हुए है। सैंटो डोमिंगो में हमारा दूतावास स्थिति पर नजर रख रहा है और मंत्रालय भी स्थिति पर पूरी तरह नजर बनाए हुए है।

हैती के प्रधानमंत्री का इस्तीफा
बढ़ती हिंसा के बीच 12 मार्च को हैती के प्रधानमंत्री एरियल हेनरी ने इस्तीफा दे दिया। ब्रिटिश मीडिया BBC के मुताबिक, हैती में हिंसा प्रधानमंत्री एरियल हेनरी के केन्या जाने के बाद शुरू हुई। दरअसल, प्रधानमंत्री केन्याई नेतृत्व वाले बहुराष्ट्रीय सुरक्षा बल (मल्टीनेशनल सिक्योरिटी फोर्स) की हैती में तैनात को लेकर चर्चा करने के लिए नैरोबी गए हैं। इसके बाद प्रधानमंत्री को पद से हटाने के लिए हैती के सभी क्रिमिनल गैंग एकजुट हो गए और हिंसा करने लगे।

80% हैती पर क्रिमिनल गैंग्स का कब्जा
2 मार्च को दो जेलों पर हमला हुआ। यहां से 4 हजार कैदी भाग गए। कुछ को पुलिस ने मार गिराया। भागने वाले कैदियों में वो कैदी भी शामिल है जिसने 2021 में हैती के प्रेसिडेंट जोवेनेल मोइसे की हत्या की थी। UN के मुताबिक, अब 80% हैती पर क्रिमिनल गैंग्स का कब्जा हो चुका है। बाकी के इलाकों में हिंसा जारी है। 30 हजार से ज्यादा लोग घर छोड़ने को मजबूर हुए हैं।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
ओरेगन के स्कूल में शूटर की हत्या, 4 मौतें, 16 वर्षीय संदिग्ध माराWorldओरेगन के स्कूल में शूटर की हत्या, 4 मौतें, 16 वर्षीय संदिग्ध मारा 8 दिन पहलेट्रम्प ने फोर्ट हड शूटर की फायरिंग स्क्वाड निष्पादन का लाइवस्ट्रीम योजना रद्द कीWorldट्रम्प ने फोर्ट हड शूटर की फायरिंग स्क्वाड निष्पादन का लाइवस्ट्रीम योजना रद्द की 8 दिन पहलेरूस ने पर्सन-टू-पर्सन क्रिप्टो ट्रेड पर प्रतिबंध 2027 मेंWorldरूस ने पर्सन-टू-पर्सन क्रिप्टो ट्रेड पर प्रतिबंध 2027 में 8 दिन पहलेEU ने रूसी नागरिकों के लिए शेंगेन वीज़ा पर सीमित वैधता पर विचार कियाWorldEU ने रूसी नागरिकों के लिए शेंगेन वीज़ा पर सीमित वैधता पर विचार किया 8 दिन पहलेटेस्ला का रोडस्टर सुपरकार: 2 सेकंड से कम में 0-60 मील/घंटाWorldटेस्ला का रोडस्टर सुपरकार: 2 सेकंड से कम में 0-60 मील/घंटा 8 दिन पहलेएलोन मस्क ने 366 मिलियन डॉलर खर्च करके रिपब्लिकन को समर्थन दियाWorldएलोन मस्क ने 366 मिलियन डॉलर खर्च करके रिपब्लिकन को समर्थन दिया 9 दिन पहले2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकसWorld2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकस 9 दिन पहलेलुकाशेंको ने लातविया पर सीमा उल्लंघन का मंचन करने का आरोप खारिज कियाWorldलुकाशेंको ने लातविया पर सीमा उल्लंघन का मंचन करने का आरोप खारिज किया 9 दिन पहले
पनामा ने 7.7-मैग्निट्यूड भूकंप के बाद ‘मेजर डिसास्टर’ घोषित कियाWorldपनामा ने 7.7-मैग्निट्यूड भूकंप के बाद ‘मेजर डिसास्टर’ घोषित किया 14 दिन पहलेFlydubai सह-पायलट ने 9/11 से प्रेरित होकर बेंगुरियन एयरपोर्ट पर आत्मघाती हमला योजना बनाईWorldFlydubai सह-पायलट ने 9/11 से प्रेरित होकर बेंगुरियन एयरपोर्ट पर आत्मघाती हमला योजना बनाई 14 दिन पहलेमोंटेनेग्रो ने राइबर को सुरक्षा कारणों से निष्कासित कियाWorldमोंटेनेग्रो ने राइबर को सुरक्षा कारणों से निष्कासित किया 14 दिन पहलेरूसी कब्जे वाले ओलेश्की में नागरिक भूख और बमबारी से जूझ रहेWorldरूसी कब्जे वाले ओलेश्की में नागरिक भूख और बमबारी से जूझ रहे 14 दिन पहलेमॉस्को टाइम्स को ‘अनचाहे’ के रूप में नामित, पत्रकारों पर खतराWorldमॉस्को टाइम्स को ‘अनचाहे’ के रूप में नामित, पत्रकारों पर खतरा 14 दिन पहलेरूस ने सायबेरिया प्लेग लैब मृत्यु के बाद संपर्कों की जाँच पूरी कीWorldरूस ने सायबेरिया प्लेग लैब मृत्यु के बाद संपर्कों की जाँच पूरी की 14 दिन पहलेयूएस ने माइक्रोसॉफ्ट, इन्फोसिस, टीसीएस आदि को ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से निलंबित कियाWorldयूएस ने माइक्रोसॉफ्ट, इन्फोसिस, टीसीएस आदि को ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से निलंबित किया 14 दिन पहलेओरकूट का पुनरुद्धार? फाउंडर ने AI‑चालित सोशल मीडिया पर चुनौती दीWorldओरकूट का पुनरुद्धार? फाउंडर ने AI‑चालित सोशल मीडिया पर चुनौती दी 14 दिन पहले
↑