इंदौर में गाड़ी पर बैठी युवती को धोखे से कमर में इंजेक्शन लगाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है,आरोपी से पूछताछ में बताया की युवती ने मिलने से इंकार कर दिया था जिसके बाद उसने आई फिल्म को देखकर युवती को नुकसान पहुंचाने के लिए इंजेक्शन लगाने की साजिश रची थी। घटना 12 मार्च की है,जब फरियादी युवती एक्टिवा से सराफा बाजार से अपने घर जा रही थी इसी दौरान आरोपी के एक साथी सड़क पर कुछ सामान बिखेरकर उसे बीन रहा था इसी दौरान जब युवती ने गाड़ी रोकी तो आरोपी धोखे से कमर में इंजेक्शन लगाकर फरार हो गया था। सराफा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरु कर दी है।
