क्या बेकरी आइटम खाने से कोरोना हो सकता है- दावे में कितनी है सच्चाई
कोरोना वायरस (coronavirus) जितना रहस्यमयी है, उसे लेकर सोशल मीडिया (social media) पर एक के एक अफवाहें चल रही हैं. इसमें वायरस मारने के घरेलू नुस्खों से लेकर डरावनी तस्वीरें भी शामिल हैं.
फेक न्यूज के इसी दौर में हाल ही में एक तस्वीर देखी गई, जिसपर World Health Organisation (WHO) का ठप्पा लगा दिख रहा है. इस एडवाइजरी के अनुसार लोगों को बेकरी आइटम खाने से बचना चाहिए. एडवाइजरी पर लिखा संदेश कुछ ऐसा है- बेकरी आइटम खाना बंद कर दें. ये धोए नहीं जा सकते और इसी वजह से इनसे वायरस का संक्रमण हो सकता है.
इंडिया टुडे ने अपनी खोजबीन में पाया कि WHO की ओर से कोरोना महामारी को लेकर ऐसी कोई एडवाइजरी जारी नहीं हुई है. अभी तक इस बात का कोई भी प्रमाण नहीं मिला है कि बेकरी की चीजें कोरोना वायरस के लिए खास टारगेट हो सकती हैं.
बेकरी के सामान धोए नहीं जा सकते और इसलिए उनसे इंफेक्शन का खतरा रहता है
अब तक WHO ने कोरोना से बचाव को लेकर जो सामान्य जानकारियां दी हैं, वे इससे कहीं भी जुड़ी हुई नहीं हैं. इसके तहत हाथों को बार-बार साबुन से धोने, सोशल डिस्टेंसिंग बनाने, अपनी आंखें, नाक और मुंह को छूने से बचने और खांसते या छींकते हुए रुमाल या टिश्यू का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है.
जैसा कि United States Food and Drug Administration बताता है कि अभी तक इसका कोई प्रमाण नहीं मिला है कि खाने या खाने की पैकेजिंग के जरिए कोरोना वायरस फैलता है. यह जरूर है कि वायरस संक्रमित जगह को थूने के बाद अगर कोई अपनी नाक, मुंह या आंखें छू लेता है तो वायरस से संक्रमित हो सकता है.
Centers for Disease Control and Prevention (CDC) के हवाले से फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कहता है कि चूंकि वायरस ज्यादा वक्त तक सतह पर नहीं रहता इसलिए ये डर कम ही है कि ये खाने पर या खाने की पैकेजिंग के जरिए किसी स्वस्थ व्यक्ति तक पहुंच सके. ऐसा इसलिए भी है क्योंकि खाने की चीजें शून्य तापमान पर दिनों तक रहती हैं और यहां से वहां भेजी जाती हैं. ऐसे तापमान पर किसी भी वायरस के पनपने का डर नहीं रहता है.
भारत में भी संक्रमितों की संख्या 1000 पार कर चुकी है
अभी हफ्तेभर पहले एक और अफवाह फैली, जिसमें एक इंडोनेशियन डॉक्टर की तस्वीर के साथ लिखा था कि वो मरीजों के इलाज के दौरान संक्रमण का शिकार हो गया. मरने से पहले की आखिरी तस्वीर- कैप्शन के साथ डॉक्टर की फोटो दुनियाभर के सोशल प्लेटफॉर्म पर फैल गई. फैक्ट चेक में सामने आया कि फोटो में दिख रहा शख्स डॉक्टर तो है लेकिन मलेशिया के Selangor शहर के एक अस्पताल में काम करा है. फिलहाल वो स्वस्थ है और मरीजों के इलाज में जुटा हुआ है. डॉक्टर की ये तस्वीर उस वक्त ली गई, जब वे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अपने परिवार से दूर से मुलाकात कर रहे थे.
पूरी दुनिया में कोविड-19 (Covid-19) का संक्रमण अब 7 लाख 20 हजार से ऊपर जा चुका है और 34 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं. भारत में भी संक्रमितों की संख्या 1000 पार कर चुकी है. देशभर में 21 दिनों का लॉकडाउन चल रहा है ताकि इस दौरान संक्रमण की रफ्तार कम हो जाए और इसी बीच अस्पतालों की व्यवस्था भी सुधर जाए. इधर दुनियाभर के अधिकतर वैज्ञानिक मान रहे हैं कि भारत में लॉकडाउन खत्म होते ही वायरस का संक्रमण तेजी से फैलेगा और मरीजों की संख्या लाखों में हो जाएगी. इसी अनुमान को ध्यान में रखते हुए लगातार कोरोना के मरीजों के लिए अस्पताल, आइसोलेशन वार्ड और मेकशिफ्ट अस्पताल बनवाए जा रहे हैं. साथ ही हेल्थकेयर प्रोशेनल्स को भी प्रशिक्षण मिल रहा है कि वे किस तरह से इतनी संक्रामक बीमारी के इलाज के दौरान खुद को बचाए रखें.
ये भी देखें:
क्या होता है वायरस का कम्युनिटी ट्रांसमिशन, जो अब तक भारत में नहीं फैला है
कोरोना वायरस: क्या है चीन के पड़ोसी मुल्कों का हाल
Coronavirus: पास बैठे तो 6 महीने की कैद या भरना पड़ सकता है लाखों का जुर्माना
Coronavirus: किसी सोसायटी या इलाके में पॉजिटिव केस मिलने पर ऐसे डील कर रहा है प्रशासन

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshकुशवाहा ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों को मजबूत करने का निर्देश दिया 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने इंदौर, उज्जैन और भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने का लक्ष्य 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के लिए नई योजनाएँ घोषित की 2 घंटे पहले
Indoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 2 घंटे पहले
Indoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 5 घंटे पहले
LifestyleNothing के CMF Headphone Pros $55 में, बजट ओवर-ईयर हेडफ़ोन 6 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने बालाघाट की टीम को क्विज-2026 विजेता घोषित किया 6 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2047 तक विकसित भारत पर चर्चा की 7 घंटे पहले
Sportsअलोनसो की रणनीति में बदलाव: जॉन पेड्रो की चोट 9 घंटे पहले
Sportsआर्सेनल का फ्लीटवुड से हार: क्या आर्टेटा ने ज्यादा किया? 9 घंटे पहले
Health & Fitnessवेल्स में पूर्व कैदियों की ड्रग से संबंधित मौतें: रिपोर्ट में तिहाई से अधिक 10 घंटे पहले
TechnologySK Hynix के शेयर 8% से ऊपर, $25 बिलियन निवेश वापसी 11 घंटे पहले
TechnologyAmazon Prime Air का विस्तार: 500 शहरों में ड्रोन डिलीवरी और शोर की शिकायतें 12 घंटे पहले
LifestyleSony Bravia 6 OLED TV पर 40% तक की छूट, 55‑इंच सिर्फ $998 13 घंटे पहले
Lifestyleजिंजर मापने का तरीका: उंगली और सेंटीमीटर क्यों? 14 घंटे पहले
Businessकासिडी हचिन्सन पर DOJ का आरोप, ग्रैंड जूरी ने अस्वीकार किया 15 घंटे पहले
Delhiराहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर नोटिस जारी 1 दिन पहले
India Newsराजस्थान हाईकोर्ट ने नवजात की मां के तबादले पर लगाई रोक, सरकार से नीति बनाने को कहा 1 दिन पहले
India Newsअडानी-अंबानी समेत 21 मीडिया संस्थानों ने मोदी सरकार के निजता कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी 1 दिन पहले
LifestyleCS Lewis के Belfast प्रेरणास्रोत से नेटफ्लिक्स की Chronicles of Narnia 1 दिन पहले
BusinessHSBC ने $1 बिलियन शेयर बायबैक की घोषणा की 1 दिन पहले
Businessडोनाल्ड ट्रम्प का सबसे बड़ा आर्थिक चुनौती: कीमतें बढ़ती हुई 1 दिन पहले
Sportsमौरीनो का प्लान पूरा हुआ, रियल मैड्रिड ने क्लासिको में जीत दर्ज की 1 दिन पहले
SportsBBC Sport ने Wales डेब्यूंट्स पर अध्ययन किया, 1125 से 1224 तक 1 दिन पहले
