अमेरिका बोला- कश्मीर मुद्दे पर शांति से बातचीत करे भारत-पाकिस्तान:ये कैसे होगी दोनों देश तय करें; मोदी ने शाहबाज को PM बनने की बधाई दी थी
तस्वीर अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर की है। (फाइल) अमेरिका चाहता है कि भारत और पाकिस्तान के बीच अच्छे संबंध हो।
अमेरिका चाहता है कि भारत और पाकिस्तान के बीच अच्छे संबंध हो। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा- भारत और पाकिस्तान को कश्मीर मुद्दे पर शांति से बात करना चाहिए। ये बातचीत कैसे करनी है दोनों देश तय करें। हमारें रिश्ते दोनों देशों के साथ हैं इसलिए हम चाहते हैं कि भारत और पाकिस्तान के रिश्ते भी सुधर जाएं।
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शाहबाज शरीफ को पाकिस्तान का नया PM बनने पर बधाई दी थी। इससे जुड़ा एक सवाल मैथ्यू मिलर से किया गया, जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि अमेरिका, भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत का स्वागत करेगा।
4 मार्च को शाहबाज ने शपथ ली थी
शाहबाज शरीफ 3 मार्च 2024 को प्रधानमंत्री चुने गए थे। 4 मार्च को राष्ट्रपति भवन में उन्होंने शपथ ली थी। इसके बाद PM मोदी ने उन्हें बधाई दी थी। हालांकि प्रधानमंत्री चुने जाने के फौरन बाद शाहबाज ने कहा था- कश्मीर में लोग मारे जा रहे हैं। इसके अलावा इजराइल लगातार गाजा पर बमबारी कर रहा है। हमें कश्मीर और फिलिस्तीन की आजादी के लिए संसद में प्रस्ताव पास करना चाहिए।
3 साल पहले भी अमेरिका ने कहा था- भारत-पाक सीधे बात करें
मार्च 2021 में तत्कालीन अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कश्मीर के मुद्दे पर भारत-पाक को आपस में बातचीत करने की बात कही थी। उन्होंने कहा था- जब भारत की बात आती है तो हमारे बीच वैश्विक व्यापक रणनीतिक साझेदारी है। जब पाकिस्तान की बात आती है तो इस बारे में मैंने पहले कहा था कि क्षेत्र में हमारे महत्वपूर्ण साझा हित हैं। इन साझा हितों पर हम पाकिस्तानी अधिकारियों के साथ मिलकर काम करना जारी रखेंगे। अमेरिका, कश्मीर और अन्य मुद्दों पर भारत और पाकिस्तान के बीच सीधी बातचीत का समर्थन करता है।
कश्मीर के विकास के लिए उठाए गए फैसलों की तारीफ कर चुका है अमेरिका
मार्च 2021 में अमेरिका ने जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए हो रहे फैसलों पर भारत सरकार की तारीफ की थी। नेड प्राइस ने कहा था- हम लगातार जम्मू-कश्मीर में हो रहे बदलाव पर नजर रखे हुए हैं। हमारी नीतियां नहीं बदली हैं। भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों के मुताबिक केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में आर्थिक और सियासी हालात को पूरी तरह से सामान्य करने के लिए उठाए गए कदमों का हम स्वागत करते हैं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldट्रम्प को 11 दिसंबर तक डिफ़ैमेशन केस में गवाही देने का आदेश 13 घंटे पहले
Worldट्रंप ने इल्हान ओमार से तुरंत इस्तीफा मांगते हुए फर्जी नाम का आरोप लगाया 13 घंटे पहले
Worldट्रम्प ने इज़राइल के PM नेतन्याहू को पुनः चुनाव में समर्थन दिया 4 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 4 दिन पहले
Worldलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन किया 6 दिन पहले
Worldईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहा 6 दिन पहले
Worldमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तार 6 दिन पहले
World31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या की 7 दिन पहले
World2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकस 9 दिन पहले
Worldलुकाशेंको ने लातविया पर सीमा उल्लंघन का मंचन करने का आरोप खारिज किया 9 दिन पहले
Worldरूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया 9 दिन पहले
WorldAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता है 9 दिन पहले
Worldहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्रा 10 दिन पहले
Worldएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दान 10 दिन पहले
Worldसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतें 10 दिन पहले
Worldतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तार 10 दिन पहले
Worldयूएस ने माइक्रोसॉफ्ट, इन्फोसिस, टीसीएस आदि को ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से निलंबित किया 14 दिन पहले
Worldओरकूट का पुनरुद्धार? फाउंडर ने AI‑चालित सोशल मीडिया पर चुनौती दी 14 दिन पहले
Worldयूएस ने मुंबई की दो कंपनियों और पाँच भारतीयों पर इरानी तेल व्यापार प्रतिबंध लगाए 14 दिन पहले
WorldTCS ने कहा, US PERM निलंबन से भर्ती पर असर नहीं, 15,000 नौकरियाँ 14 दिन पहले
India Newsएलोन मस्क फिर से ट्रिलियनियर, खुद को निचे धकेलते हुए 17 दिन पहले
India NewsOpenAI ने EU में टेक्स्ट वॉटरमार्क जोड़कर AI एक्ट का पालन किया 17 दिन पहले
WorldBLF की नई महिला स्ट्राइक फोर्स: बॉलचिस्तान में हाईवे पर हमला 17 दिन पहले
Worldट्रम्प ने टैक्सपेयर फंड से हटकर मिडटर्म विज्ञापनों का खर्च स्वयं उठाया 17 दिन पहले

