हमास बोला- 70 से ज्यादा बंधकों की मौत:जंग के बीच पहली बार गाजा में मदद पहुंचाएगा अमेरिका, प्लेन से गिराया जाएगा खाना
कुछ दिन पहले जॉर्डन ने पैराशूट के सहारे खाना पहुंचाया था, जो समुद्र में गिरा था। हमास का कहना है कि गाजा में 70 से ज्यादा बंधकों की मौत हो चुकी है। हमास ने शुक्रवार देर रात कहा- 7 बंधक मारे गए हैं।
हमास का कहना है कि गाजा में 70 से ज्यादा बंधकों की मौत हो चुकी है। हमास ने शुक्रवार देर रात कहा- 7 बंधक मारे गए हैं। इनकी मौत इजराइली हमलों में हुई। अब मारे गए बंधकों का आंकड़ा 70 से ज्यादा हो गया है।
7 अक्टूबर 2023 को हमास के आतंकी करीब 253 लोगों को बंधक बनाकर गाजा ले गए थे। 24 नवंबर से 1 दिसंबर को हुए सीजफायर में 105 बंधकों को आजाद किया गया था। बचे हुए बंधक अब भी हमास की कैद में हैं। इनमें से 70 बंधकों के मारे जाने की बात हमास ने कही है।
इधर, इजराइल-हमास जंग के बीच पहली बार अमेरिका गाजा में मदद पहुंचाएगा। अमेरिकी सेना प्लेन के जरिए गाजा में खाने के पैकेट गिराएगी। खाना लेने पहुंचे फिलिस्तीनियों पर फायरिंग के बाद अमेरिकी ने यह फैसला लिया है।
दरअसल, इजराइली सेना ने 1 मार्च को राहत सामग्री (खाना) लेने पहुंचे गाजा के लोगों पर फायरिंग कर दी थी। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, इस दौरान 112 फिलिस्तीनी मारे गए थे। 760 लोग घायल हुए थे।
खाने के लिए समुद्र में दौड़
कुछ दिन पहले जॉर्डन ने साउथ गाजा में प्लेन से राहत सामग्री गिराई गई। ये पैकेट समुद्र में गिरे। फिलिस्तीनी लोग इन्हें उठाने के लिए समुद्र में दौड़ गए। कुछ लोग बोट में खाना ले जाते दिखे।UN का कहना है कि गाजा के 22 लाख लोग भुखमरी की कगार पर हैं। इधर, UN के वर्ल्ड फूड प्रोग्राम के डिप्टी डायरेक्टर कार्ल स्काउ ने कहा है कि वो इतने सामान का प्रबंध कर रहे हैं, जिससे एक महीने के लिए गाजा के लोगों की भूख मिटाई जा सके।
समुद्र के रास्ते मदद पहुंचाने पर विचार
व्हाइट हाउस के स्पोक्स पर्सन जॉन किर्बी ने कहा- हम गाजा के लोगों को रेडी-टु-ईट खाना पहुंचाएंगे। वहां के हालात बेहद खराब हैं। बच्चे भूख से मर रहे हैं। लगभग पूरी आबादी भुखमरी की कगार पर है। हम समुद्र के रास्ते भी राहत सामग्री पहुंचाने के बारे में विचार कर रहे हैं।
‘अल-अक्सा फ्लड’ के खिलाफ इजराइल का ऑपरेशन ‘सोर्ड्स ऑफ आयरन’
हमास ने इजराइल पर 7 अक्टूबर को हमला किया था। उसने इजराइल के खिलाफ अपने ऑपरेशन को ‘अल-अक्सा फ्लड’ नाम दिया। इसके जवाब में इजराइल की सेना ने हमास के खिलाफ ‘सोर्ड्स ऑफ आयरन’ ऑपरेशन शुरू किया। हमास के सैन्य कमांडर मोहम्मद दीफ ने कहा था- ये हमला यरुशलम में अल-अक्सा मस्जिद को इजराइल की तरफ से अपवित्र करने का बदला है। दरअसल, इजराइली पुलिस ने अप्रैल 2023 में अल-अक्सा मस्जिद में ग्रेनेड फेंके थे।
वहीं, हमास के प्रवक्ता गाजी हामद ने अल जजीरा से कहा था- ये कार्रवाई उन अरब देशों को हमारा जवाब है, जो इजराइल के साथ करीबी बढ़ा रहे हैं। हाल ही के दिनों में मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अमेरिका की पहल पर सऊदी अरब इजराइल को देश के तौर पर मान्यता दे सकता है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldट्रम्प को 11 दिसंबर तक डिफ़ैमेशन केस में गवाही देने का आदेश 13 घंटे पहले
Worldट्रंप ने इल्हान ओमार से तुरंत इस्तीफा मांगते हुए फर्जी नाम का आरोप लगाया 13 घंटे पहले
Worldट्रम्प ने इज़राइल के PM नेतन्याहू को पुनः चुनाव में समर्थन दिया 4 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 4 दिन पहले
Worldलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन किया 6 दिन पहले
Worldईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहा 6 दिन पहले
Worldमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तार 6 दिन पहले
World31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या की 7 दिन पहले
World2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकस 9 दिन पहले
Worldलुकाशेंको ने लातविया पर सीमा उल्लंघन का मंचन करने का आरोप खारिज किया 9 दिन पहले
Worldरूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया 9 दिन पहले
WorldAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता है 9 दिन पहले
Worldहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्रा 10 दिन पहले
Worldएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दान 10 दिन पहले
Worldसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतें 10 दिन पहले
Worldतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तार 10 दिन पहले
Worldयूएस ने माइक्रोसॉफ्ट, इन्फोसिस, टीसीएस आदि को ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से निलंबित किया 14 दिन पहले
Worldओरकूट का पुनरुद्धार? फाउंडर ने AI‑चालित सोशल मीडिया पर चुनौती दी 14 दिन पहले
Worldयूएस ने मुंबई की दो कंपनियों और पाँच भारतीयों पर इरानी तेल व्यापार प्रतिबंध लगाए 14 दिन पहले
WorldTCS ने कहा, US PERM निलंबन से भर्ती पर असर नहीं, 15,000 नौकरियाँ 14 दिन पहले
India Newsएलोन मस्क फिर से ट्रिलियनियर, खुद को निचे धकेलते हुए 17 दिन पहले
India NewsOpenAI ने EU में टेक्स्ट वॉटरमार्क जोड़कर AI एक्ट का पालन किया 17 दिन पहले
WorldBLF की नई महिला स्ट्राइक फोर्स: बॉलचिस्तान में हाईवे पर हमला 17 दिन पहले
Worldट्रम्प ने टैक्सपेयर फंड से हटकर मिडटर्म विज्ञापनों का खर्च स्वयं उठाया 17 दिन पहले



