खाना लेने पहुंचे फिलिस्तीनियों पर फायरिंग, 112 की मौत:760 लोग घायल, इजराइली सैनिक बोले- इनसे खतरा महसूस हुआ था
अल नाबुल्सी शहर में हुई फायरिंग के बाद शवों को गधा गाड़ी पर ले जाया गया। इजराइली सैनिकों ने गुरुवार को राहत सामग्री (खाना) लेने पहुंचे गाजा के लोगों पर फायरिंग कर दी।
इजराइली सैनिकों ने गुरुवार को राहत सामग्री (खाना) लेने पहुंचे गाजा के लोगों पर फायरिंग कर दी। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, इस दौरान 112 फिलिस्तीनी मारे गए। 760 लोग घायल हुए।
इजराइली सेना ने कहा- सैनिकों ने भीड़ पर इसलिए फायरिंग की क्योंकि उन्हें लोगों से खतरा महसूस हुआ। एक चश्मदीद ने न्यूज एजेंसी AFP को बताया- अल नाबुल्सी शहर में राहत सामग्री से भरा एक ट्रक पहुंचा था। लोगों ने इसे घेरना शुरू कर दिया। ट्रक के पास ही इजराइली सेना के टैंक और सैनिक खड़े थे। लोग उनकी तरफ भी बढ़ने लगे। इतने में सैनिकों ने फायरिंग शुरू कर दी। भगदड़ मच गई।
वहीं, सेना ने कहा- सभी लोगों ने जरूरत का सामान लूटना शुरू कर दिया। वो हमारी तरफ बढ़ रहे थे, हमें लगा वो लोग खतरनाक हो सकते हैं इसलिए फायरिंग की।
जिस ट्रक में राहत सामग्री आई उसी में शवों को ले जाया गया
7 अक्टूबर 2023 को शुरू हुई इजराइल-हमास जंग में अब तक 24 अस्पताल और 123 एम्बुलेंस तबाह हो चुकी हैं। कोई गाड़ी नहीं होने के कारण घायलों और शवों को गधा गाड़ी से अस्पताल ले जाया गया। इसके अलावा जिस ट्रक में राहत सामग्री पहुंची थी उसमें भी शवों और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जंग में अब तक 30 हजार से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं।
खाना चुरा रहे हमास आतंकी
इजराइल का कहना है कि हमास आतंकी जरूरत का सामान गाजा के लोगों तक पहुंचने नहीं दे रहे हैं। वो खाना चुरा रहे हैं। जरूरत का सामान लेने पहुंचे लोगों से मारपीट करने के बाद आतंकी ये सामान लेकर भाग रहे हैं।
इजराइली सेना ने इसका एक वीडियो जारी किया। इसमें हमास आतंकी राहत सामग्री चोरी करते दिखे। सेना ने वीडियो के साथ लिखा- गाजा के लोगों की जरूरतों से ज्यादा जरूरी आतंकवादियों की जरूरतें हैं।
22 लाख फिलिस्तीनी भुखमरी की कगार पर
UN का कहना है कि गाजा के 22 लाख लोग भुखमरी की कगार पर हैं। इधर, UN के वर्ल्ड फूड प्रोग्राम के डिप्टी डायरेक्टर कार्ल स्काउ ने कहा है कि वो इतने सामान का प्रबंध कर रहे हैं, जिससे एक महीने के लिए गाजा के लोगों की भूख मिटाई जा सके।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldट्रम्प को 11 दिसंबर तक डिफ़ैमेशन केस में गवाही देने का आदेश 12 घंटे पहले
Worldट्रंप ने इल्हान ओमार से तुरंत इस्तीफा मांगते हुए फर्जी नाम का आरोप लगाया 12 घंटे पहले
Worldट्रम्प ने इज़राइल के PM नेतन्याहू को पुनः चुनाव में समर्थन दिया 4 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 4 दिन पहले
Worldलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन किया 6 दिन पहले
Worldईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहा 6 दिन पहले
Worldमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तार 6 दिन पहले
World31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या की 7 दिन पहले
World2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकस 9 दिन पहले
Worldलुकाशेंको ने लातविया पर सीमा उल्लंघन का मंचन करने का आरोप खारिज किया 9 दिन पहले
Worldरूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया 9 दिन पहले
WorldAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता है 9 दिन पहले
Worldहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्रा 10 दिन पहले
Worldएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दान 10 दिन पहले
Worldसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतें 10 दिन पहले
Worldतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तार 10 दिन पहले
Worldयूएस ने माइक्रोसॉफ्ट, इन्फोसिस, टीसीएस आदि को ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से निलंबित किया 14 दिन पहले
Worldओरकूट का पुनरुद्धार? फाउंडर ने AI‑चालित सोशल मीडिया पर चुनौती दी 14 दिन पहले
Worldयूएस ने मुंबई की दो कंपनियों और पाँच भारतीयों पर इरानी तेल व्यापार प्रतिबंध लगाए 14 दिन पहले
WorldTCS ने कहा, US PERM निलंबन से भर्ती पर असर नहीं, 15,000 नौकरियाँ 14 दिन पहले
India Newsएलोन मस्क फिर से ट्रिलियनियर, खुद को निचे धकेलते हुए 17 दिन पहले
India NewsOpenAI ने EU में टेक्स्ट वॉटरमार्क जोड़कर AI एक्ट का पालन किया 17 दिन पहले
WorldBLF की नई महिला स्ट्राइक फोर्स: बॉलचिस्तान में हाईवे पर हमला 17 दिन पहले
Worldट्रम्प ने टैक्सपेयर फंड से हटकर मिडटर्म विज्ञापनों का खर्च स्वयं उठाया 17 दिन पहले



