देश की बात, आपके शहर से
Indore22°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsWorld
दुनिया 3 बार पढ़ी गई

मालदीव में सैनिकों की जगह टेक्निकल स्टाफ लेगा:विदेश मंत्रालय ने कहा- तीसरे दौर की बातचीत जल्द, माले को मदद घटाने से भी इनकार

दिसंबर 2023 में दुबई क्लाइमेट समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जु। मालदीव में मौजूद भारतीय सैनिकों की जगह अब भारत का टेक्निकल स्टाफ लेगा।

Abhishek Raghuvanshi9 फरवरी 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
दिसंबर 2023 में दुबई क्लाइमेट समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जु। - Dainik Bhaskar
दिसंबर 2023 में दुबई क्लाइमेट समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जु।

मालदीव में मौजूद भारतीय सैनिकों की जगह अब भारत का टेक्निकल स्टाफ लेगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जैसवाल ने गुरुवार को मीडिया ब्रीफिंग के दौरान यह जानकारी दी।

जैसवाल ने मालदीव को भारत से मिलने वाली मदद में कटौती की बात को भी गलत बताया। कहा- इसमें कमी नहीं की गई है। दोनों देशों के बीच तीसरे दौर की बातचीत जल्द होगी।

मालदीव के लिए बजट बढ़ाया

  • मालदीव और भारत के बीच जारी डिप्लोमैटिक टेंशन और वहां मौजूद करीब 80 सैनिकों की वापसी के मुद्दे पर जैसवाल ने कहा- फिलहाल, वहां जो पर्सनल (सैनिक शब्द का इस्तेमाल नहीं किया) मौजूद हैं, उनकी जगह भारत का टेक्निकल स्टाफ तैनात किया जाएगा।
  • उन्होंने इस मुद्दे पर तफ्सील से कुछ नहीं कहा। मालदीव को भारत की तरफ से दी जाने वाली मदद के सवाल पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा- इस बार के बजट में मालदीव के लिए 770.9 करोड़ रुपए रखे गए हैं। हमने मालदीव के लिए बजट बढ़ाया है। इस बजट अलॉटमेंट को आने वाले वक्त में होने वाली चीजों के लिहाज से रिवाइज भी किया जा सकता है। इसके लिए इंतजार करना होगा। भारत आज भी मालदीव के विकास का अहम साझेदार है।
  • मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जु ने अपने देश में मौजूद भारतीय सैनिकों के लौटने के लिए 15 मार्च तारीख तय की थी। 2 फरवरी को दोनों देशों के बीच नई दिल्ली में तमाम मुद्दों पर दूसरे दौर की बातचीत हुई। इसमें तय किया गया कि भारतीय सैनिक अब 15 मार्च 2024 की बजाए 10 मई 2024 तक लौट सकेंगे।
  • इस मामले में नई बात विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने यह बताई कि सैनिकों की जगह ‘टेक्निकल स्टाफ’ लेगा। उन्होंने इस मुद्दे पर कहीं भी मिलिट्री या सैनिक शब्द का इस्तेमाल नहीं किया।

भारतीय छात्र की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
जैसवाल से अमेरिका में भारतीय और भारतीय मूल के छात्रों के बारे में सवाल पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा- वहां 5 भारतीय छात्रों की मौत हुई है। इनमें 2 भारतीय जबकि 3 भारतीय मूल के छात्र थे। एक स्टूडेंट विवेक सैनी की हत्या की गई थी। इस मामले में आरोपी गिरफ्तार किया जा चुका है। सभी मामलों की जांच चल रही है। हम इस मामले पर करीबी नजर रख रहे हैं।

कनाडा के आरोप गलत

  • हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि कनाडा के इलेक्शन प्रोसेस में विदेशी ताकतें दखलंदाजी की कोशिश कर रहीं हैं और वहां की सरकार ने इस मामले की जांच के लिए कमीशन बनाया है।
  • इस बारे में पूछे गए सवाल पर जैसवाल ने कहा- हमने भी इस तरह की रिपोर्ट्स देखी हैं। ये आरोप बेबुनियाद हैं कि भारत कनाडा के इलेक्शन में दखलंदाजी कर रहा है। भारत सरकार की यह पॉलिसी नहीं है कि वो दूसरे देशों के डेमोक्रेटिक प्रोसेस में दखल दे। सच इसका उलट है। कनाडा हमारे अंदरूनी मामलों में दखलंदाजी करने की कोशिश करता रहा है।
  • इस मामले पर एक और सवाल का जवाब देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा- कनाडा के सामने हमने यह मुद्दा कई बार उठाया है कि उनकी जमीन से भारत के मामलों में दखल की कोशिश होती रही है। हम आज भी यही कहना चाहते हैं कि कनाडा सरकार हमारी चिंताओं को हल करने के लिए जरूरी कदम उठाए।
ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
ट्रम्प ने इज़राइल के PM नेतन्याहू को पुनः चुनाव में समर्थन दियाWorldट्रम्प ने इज़राइल के PM नेतन्याहू को पुनः चुनाव में समर्थन दिया 3 दिन पहलेट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असरIndia Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 3 दिन पहलेलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन कियाWorldलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन किया 5 दिन पहलेईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहाWorldईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहा 5 दिन पहलेमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तारWorldमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तार 5 दिन पहले31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या कीWorld31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या की 6 दिन पहलेओरेगन के स्कूल में शूटर की हत्या, 4 मौतें, 16 वर्षीय संदिग्ध माराWorldओरेगन के स्कूल में शूटर की हत्या, 4 मौतें, 16 वर्षीय संदिग्ध मारा 6 दिन पहलेट्रम्प ने फोर्ट हड शूटर की फायरिंग स्क्वाड निष्पादन का लाइवस्ट्रीम योजना रद्द कीWorldट्रम्प ने फोर्ट हड शूटर की फायरिंग स्क्वाड निष्पादन का लाइवस्ट्रीम योजना रद्द की 6 दिन पहले
रूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार कियाWorldरूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया 8 दिन पहलेAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता हैWorldAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता है 8 दिन पहलेहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्राWorldहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्रा 9 दिन पहलेएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दानWorldएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दान 9 दिन पहलेसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतेंWorldसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतें 9 दिन पहलेतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तारWorldतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तार 9 दिन पहलेरॉस्तोव ऑइल टर्मिनल पर यूक्रेन ड्रोन हमले के बाद तीसरा दिन जलता हुआWorldरॉस्तोव ऑइल टर्मिनल पर यूक्रेन ड्रोन हमले के बाद तीसरा दिन जलता हुआ 9 दिन पहलेसऊदी-हौथी युद्ध लाइव: ड्रोन व मिसाइल खतरे पर सऊदी गठबंधन की प्रतिक्रियाWorldसऊदी-हौथी युद्ध लाइव: ड्रोन व मिसाइल खतरे पर सऊदी गठबंधन की प्रतिक्रिया 10 दिन पहले
यूएस ने मुंबई की दो कंपनियों और पाँच भारतीयों पर इरानी तेल व्यापार प्रतिबंध लगाएWorldयूएस ने मुंबई की दो कंपनियों और पाँच भारतीयों पर इरानी तेल व्यापार प्रतिबंध लगाए 13 दिन पहलेTCS ने कहा, US PERM निलंबन से भर्ती पर असर नहीं, 15,000 नौकरियाँWorldTCS ने कहा, US PERM निलंबन से भर्ती पर असर नहीं, 15,000 नौकरियाँ 13 दिन पहलेएलोन मस्क फिर से ट्रिलियनियर, खुद को निचे धकेलते हुएIndia Newsएलोन मस्क फिर से ट्रिलियनियर, खुद को निचे धकेलते हुए 16 दिन पहलेOpenAI ने EU में टेक्स्ट वॉटरमार्क जोड़कर AI एक्ट का पालन कियाIndia NewsOpenAI ने EU में टेक्स्ट वॉटरमार्क जोड़कर AI एक्ट का पालन किया 16 दिन पहलेBLF की नई महिला स्ट्राइक फोर्स: बॉलचिस्तान में हाईवे पर हमलाWorldBLF की नई महिला स्ट्राइक फोर्स: बॉलचिस्तान में हाईवे पर हमला 16 दिन पहलेट्रम्प ने टैक्सपेयर फंड से हटकर मिडटर्म विज्ञापनों का खर्च स्वयं उठायाWorldट्रम्प ने टैक्सपेयर फंड से हटकर मिडटर्म विज्ञापनों का खर्च स्वयं उठाया 16 दिन पहलेट्रंप ने बताया: यूक्रेन के रिफ़ाइनरी हमले पेट्रोल की कीमत बढ़ा रहे हैंWorldट्रंप ने बताया: यूक्रेन के रिफ़ाइनरी हमले पेट्रोल की कीमत बढ़ा रहे हैं 16 दिन पहलेरूस ने एस्टोनिया की सीमा पर सैनिक बदलाव को कम करके दिखायाWorldरूस ने एस्टोनिया की सीमा पर सैनिक बदलाव को कम करके दिखाया 16 दिन पहले
↑