इंदौर में फिर एक बार एक महिला के साथ सामूहिक रूप से दुष्कर्म का मामला सामने आया है पुलिस ने पूरे मामले में पीड़ित महिला के कहे अनुसार दुष्कर्म में सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच पड़ता शुरू कर दिए तो वहीं कुछ संदिग्ध युवकों को भी पकड़ा गया है….।
द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता द्वारा पुलिस को शिकायत दर्ज कराई गई कि पिछले कुछ माह पहले चार पहिया वाहन में महिला का अपहरण कर द्वारकापुरी क्षेत्र के एक खंडार में ले जाया गया था जहां पर पीड़ित महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया गया और उसके बाद महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया पूरे मामले में पुलिस ने पीड़ित महिला के कहे अनुसार दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की गई है तो वही मामला 6 माह पुराना होने के कारण पुलिस सबूत जुटाना में लगी हुई है फिलहाल पुलिस ने कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत मैं लेकर पूछताछ में जुटी हुई है
