26 जनवरी गणतंत्र दिवस की तैयारीयों को लेकर नवांकुर विद्यापीठ के प्रांगण में उन विद्यालयों के बच्चों द्वारा रिहर्सल प्रस्तुति दी गई जो 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह में लाल परेड ग्राउंड पर भाग लेंगे। इन बच्चों के साथ आए शिक्षकों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। बच्चों ने नवांकुर विधालय में रिहर्सल के दौरान शानदार प्रस्तुति प्रदान की,गणतंत्र दिवस के समारोह में करीब 10 विद्यालयों के बच्चे प्रस्तुति प्रदान करेंगे।
