जिस इमारत में इजराइली सैनिकों ने बम लगाया वही ढही:यह बिल्डिंग हमास का ठिकाना थी, मारे गए 24 सैनिकों में से एक कभी अपराधी था
तस्वीर 22 जनवरी को गाजा में मारे गए सैनिकों की तस्वीर है। गाजा में 23 जनवरी को मारे गए 24 सैनिक हमास के ठिकाने को तबाह करने के लिए पहुंचे थे।
गाजा में 23 जनवरी को मारे गए 24 सैनिक हमास के ठिकाने को तबाह करने के लिए पहुंचे थे। द गार्डियन की रिपोर्ट के मुताबिक सैनिक दो इमारतों में डेटोनेटिव्स प्लांट कर रहे थे। उन्हें खबर मिली थी कि यहां हमास का ठिकाना है।
जिस वक्त सैनिक इमारत ढहाने के लिए उसमें बम लगा रहे थे तभी हमास आतंकियों ने उन पर हमला कर दिया। इस दौरान एक गोली बम पर जाकर लगा गई और धमाका हुआ। इसके बाद इमारत ढह गई। सभी सैनिकों की मौत हो गई। टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक मारे गए सैनिकों में से एक अपराधी था।
मां को दुखी देखा तो सैनिक बनने का सोचा
23 साल का सेड्रिक गारिन का जन्म फिलिपींस में हुआ था। बाद में वो अपनी मां के साथ इजराइल आ गया था। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वो सफाई कर्मी की तरह काम करता था। एक समय ऐसा आया जब वो जुर्म की गिरफ्त में आ गया। उसे जेल भेजा गया। इस बात से उसकी मां काफी दुखी थी। वो मां को ऐसे नहीं देखना चाहता था इसलिए उसने सेना में आने का फैसला किया।
इजराइली डिफेंस फोर्स (IDF) की वेबसाइट के मुताबिक सेना के साथ जुड़ना सेड्रिक गारिन के जीवन का सबसे बड़ा और अच्छा कदम था। जब वो जेल में बंद था तो उसने पुलिस से कहा था कि उसे सेना की ट्रेनिंग चाहिए। कहता था- केस चलने दो पर ट्रेनिंग दे दो। सेना के कानूनों के तहत उसे ट्रेनिंग दी गई और सेना में शामिल किया गया।
राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई
गाजा में 24 सैनिकों की मौत के बाद इजराइल में मातम है। इजराइली डिफेंस फोर्सेस यानी IDF ने इन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी। इसके कुछ देर बाद प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और डिफेंस मिनिस्टर योव गैलेंट ने वॉर कैबिनेट के साथ बयान जारी किया।
नेतन्याहू ने कहा- जंग जारी रहेगी। हमने अपने 24 सैनिक खोए हैं। इनके सम्मान में हमारे सिर झुक गए हैं। हम इनकी शहादत का बदला लेंगे। ये तय मानिए कि ये जंग आखिरी जीत तक रुकने वाली नहीं है।
जीत का इरादा ज्यादा मजबूत
- इजराइली प्रधानमंत्री ने कहा- हमारा टारगेट मुश्किल जरूर है, लेकिन हम इसे हासिल करके ही रहेंगे। हमने मिलकर जंग लड़ी है और मिलकर ही जीतेंगे। ऐसे मुश्किल वक्त में एकता ज्यादा जरूरी हो जाती है। इसके लिए जो जरूरी होगा, वो किया जा रहा है और किया जाएगा।
- नेतन्याहू ने आगे कहा- हमारी फौज इस वक्त दुश्मन के इलाके में बहुत अंदर तक ऑपरेशन में जुटी है। खान यूनिस को घेरा जा चुका है और वहां जबरदस्त जंग चल रही है। हमारे पैराट्रूपर्स ने पूरा इलाका घेर लिया है। बहुत जल्द इस इलाके से आतंकियों का सफाया कर दिया जाएगा।
- डिफेंस मिनिस्टर योव गैलेंट ने कहा- मैं फिर कहना चाहता हूं कि इजराइल जंग नहीं चाहता, लेकिन हमास ने हालात ऐसे पैदा कर दिए कि अब उनका खात्मा ही जंग खत्म करने का सबसे अच्छा रास्ता है। हर इजराइली की सुरक्षा के लिए यही सबसे बेहतर विकल्प है।
खान यूनिस में जबरदस्त जंग
- इजराइली सेना ने खान यूनिस इलाके को घेर लिया है। सोमवार रात से यहां जबरदस्त फायरिंग हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक- इजराइली खुफिया एजेंसी मोसाद को इस इलाके से हमास के बारे में कुछ पक्की जानकारी मिली थी। इसके बाद एयरफोर्स ने यहां बमबारी में कई इमारतों को तबाह कर दिया। जब हमास की तरफ से फायरिंग में कमी आई तो ग्राउंड ऑपरेशन शुरू किया गया।
- खान यूनिस के बाहरी इलाके में इजराइली सेना के टैंक मौजूद हैं। इसके अलावा पैराट्रूपर्स की दो यूनिट भी यहां उतार दी गईं हैं। यहां के ज्यादातर हिस्से घनी आबादी वाले हैं और माना जा रहा है कि घरों के अंदर हमास के टनल नेटवर्क के एंट्री शॉफ्ट मौजूद हैं। यही वजह है कि न सिर्फ इस इलाके में बल्कि इससे कुछ दूरी पर मौजूद समुद्री इलाके को भी घेर लिया गया है। पिछली बार 39 हमास आतंकी इसी समुद्री इलाके से भागने में कामयाब हो गए थे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldट्रम्प ने इज़राइल के PM नेतन्याहू को पुनः चुनाव में समर्थन दिया 3 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 3 दिन पहले
Worldलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन किया 5 दिन पहले
Worldईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहा 5 दिन पहले
Worldमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तार 5 दिन पहले
World31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या की 6 दिन पहले
Worldओरेगन के स्कूल में शूटर की हत्या, 4 मौतें, 16 वर्षीय संदिग्ध मारा 6 दिन पहले
Worldट्रम्प ने फोर्ट हड शूटर की फायरिंग स्क्वाड निष्पादन का लाइवस्ट्रीम योजना रद्द की 6 दिन पहले
Worldरूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया 8 दिन पहले
WorldAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता है 8 दिन पहले
Worldहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्रा 9 दिन पहले
Worldएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दान 9 दिन पहले
Worldसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतें 9 दिन पहले
Worldतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तार 9 दिन पहले
Worldरॉस्तोव ऑइल टर्मिनल पर यूक्रेन ड्रोन हमले के बाद तीसरा दिन जलता हुआ 9 दिन पहले
Worldसऊदी-हौथी युद्ध लाइव: ड्रोन व मिसाइल खतरे पर सऊदी गठबंधन की प्रतिक्रिया 10 दिन पहले
Worldयूएस ने मुंबई की दो कंपनियों और पाँच भारतीयों पर इरानी तेल व्यापार प्रतिबंध लगाए 13 दिन पहले
WorldTCS ने कहा, US PERM निलंबन से भर्ती पर असर नहीं, 15,000 नौकरियाँ 13 दिन पहले
India Newsएलोन मस्क फिर से ट्रिलियनियर, खुद को निचे धकेलते हुए 16 दिन पहले
India NewsOpenAI ने EU में टेक्स्ट वॉटरमार्क जोड़कर AI एक्ट का पालन किया 16 दिन पहले
WorldBLF की नई महिला स्ट्राइक फोर्स: बॉलचिस्तान में हाईवे पर हमला 16 दिन पहले
Worldट्रम्प ने टैक्सपेयर फंड से हटकर मिडटर्म विज्ञापनों का खर्च स्वयं उठाया 16 दिन पहले
Worldट्रंप ने बताया: यूक्रेन के रिफ़ाइनरी हमले पेट्रोल की कीमत बढ़ा रहे हैं 16 दिन पहले
Worldरूस ने एस्टोनिया की सीमा पर सैनिक बदलाव को कम करके दिखाया 16 दिन पहले


