रामास्वामी के बाद डी-सेंटिस भी नहीं लड़ेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव:कहा- ट्रम्प के सामने मेरी जीत नामुमकिन, वो निक्की हेली और बाइडेन से बेहतर
तस्वीर फ्लोरिडा के गवर्नर और रिपब्लिकन पार्टी से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने के लिए हो रहे चुनाव से अपने नाम वापस लेने वाले रॉन डी-सेंटिस की है।
भारतवंशी विवेक रामास्वामी के बाद अब फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डी-सेंटिस रिपब्लिकन पार्टी से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने की रेस से हट हो गए हैं। उन्होंने रविवार को चुनाव न लड़ने की घोषणा की। इसके साथ ही डी-सेंटिस ने घोषणा की कि वो चुनाव के लिए ट्रम्प को सपोर्ट करेंगे।
डी-सेंटिस ने कहा- मेरे और ट्रम्प के बीच कई मुद्दों जैसे कोरोना और चीफ मेडिकल एड्वाइजर एंथनी फॉसी को लेकर मतभेद रहा है। लेकिन फिर भी वो जो बाइडेन से बेहतर ही हैं। इसलिए मैंने उन्हें सपोर्ट करने का फैसला किया है। मैं निक्की हेली को समर्थन नहीं दे सकता क्योंकि उसकी विचारधारा पुराने रिपब्लिकन नेताओं जैसी हैं। उसके पास देश के लिए कुछ नया नहीं है।
डी-सेंटिस ने कहा- निक्की हेली के पास देश के लिए कुछ नया नहीं
डी-सेंटिस के हटने के बाद अब रिपब्लिकन पार्टी में ट्रम्प और हेली के बीच सीधा चुनाव है। CNN के मुताबिक, इस वीकेंड पर यह साफ हो गया था कि रॉन डी-सेंटिस के पास चुनाव लड़ने के लिए फंड्स नहीं बचे थे। इसके बाद उन्होंने रविवार सुबह अपने कैंपेन के सबसे बड़े डोनर्स को फोन करके चुनाव न लड़ने की बात बताई।
उन्होंने कहा- ट्रम्प के होते हुए मेरे पास इलेक्शन जीतने का कोई रास्ता नहीं है। मेरे कैंपेन में लगातार लोग मुझसे यही कह रहे हैं कि अगर ट्रम्प नहीं होते तो हम आपको ही वोट देते। यह सब देखते हुए मैंने पैसे और समय बर्बाद नहीं करने का फैसला किया है।
ट्रम्प समर्थक बोले- निक्की अमेरिका फर्स्ट आंदोलन रोकने के लिए कुछ भी करेंगी
डी-सेंटिस की घोषणा के बाद, ट्रम्प के समर्थकों ने सभी रिपब्लिकन से उनके सपोर्ट में रैली करने की अपील की। साथ ही उन्होंने पूर्व UN एम्बेसडर निक्की हेली को वैश्विकवादी और डेमोक्रैट्स का उम्मीदवार बताया, जो अमेरिका फर्स्ट आंदोलन को रोकने के लिए कुछ भी कर सकती है। वहीं हेली ने कहा कि वो इकलौती ऐसी कंजर्वेटिव उम्मीदवार हैं, जो बाइडेन को हरा सकती हैं।
इससे पहले 16 जनवरी को अमेरिका के आयोवा राज्य में हुए रिपब्लिकन पार्टी के चुनावों में ट्रम्प ने जीत हासिल की थी। इसमें 21% वोटों के साथ डी-सेंटिस दूसरे और 19% वोट के साथ हेली तीसरे नंबर पर रही थीं। चौथे पायदान पर रहे भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी ने नतीजों के बाद चुनाव न लड़ने की घोषणा की थी।
रॉन डी-सेंटिस अमेरिकी राज्य फ्लोरिडा के गवर्नर हैं। 44 साल के डी-सेंटिस LGBTQ+, गर्भपात, नस्लीय भेदभाव जैसे कई मुद्दों पर अपनी राय रखकर विवादों में रह चुके हैं। उन्हें डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार बाइडेन के सबसे बड़े प्रतद्विंदी के तौर पर देखा जा रहा था। वो कई बार चीन का सामना करने के लिए भारत के साथ को जरूरी बता चुके हैं।
‘भगवान ने ट्रम्प को अमेरिका के लिए बनाया’
ट्रम्प ने कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया पर अपना नया कैंपेन वीडियो रिलीज किया था। इसमें कहा गया था कि अमेरिका का ध्यान रखने के लिए भगवान ने ट्रम्प को बनाया है। सोशल मीडिया कैंपेन के 3 मिनट के वीडियो में कहा जा रहा है-14 जून 1964 को भगवान ने सोचा मुझे एक केयर टेकर की जरूरत है।
भगवान ने कहा मुझे एक मजबूत और साहसी इंसान की जरूरत है। जो भेड़ियों से न डरे। फिर उन्होंने हमें ट्रम्प को दिया।वीडियो में ट्रम्प के बचपन की तस्वीर लगी है। इसके बाद उन्हें चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिलता दिखाया गया है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldट्रम्प ने इज़राइल के PM नेतन्याहू को पुनः चुनाव में समर्थन दिया 3 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 3 दिन पहले
Worldलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन किया 5 दिन पहले
Worldईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहा 5 दिन पहले
Worldमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तार 5 दिन पहले
World31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या की 6 दिन पहले
Worldओरेगन के स्कूल में शूटर की हत्या, 4 मौतें, 16 वर्षीय संदिग्ध मारा 6 दिन पहले
Worldट्रम्प ने फोर्ट हड शूटर की फायरिंग स्क्वाड निष्पादन का लाइवस्ट्रीम योजना रद्द की 6 दिन पहले
Worldरूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया 8 दिन पहले
WorldAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता है 8 दिन पहले
Worldहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्रा 9 दिन पहले
Worldएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दान 9 दिन पहले
Worldसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतें 9 दिन पहले
Worldतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तार 9 दिन पहले
Worldरॉस्तोव ऑइल टर्मिनल पर यूक्रेन ड्रोन हमले के बाद तीसरा दिन जलता हुआ 9 दिन पहले
Worldसऊदी-हौथी युद्ध लाइव: ड्रोन व मिसाइल खतरे पर सऊदी गठबंधन की प्रतिक्रिया 10 दिन पहले
Worldयूएस ने मुंबई की दो कंपनियों और पाँच भारतीयों पर इरानी तेल व्यापार प्रतिबंध लगाए 13 दिन पहले
WorldTCS ने कहा, US PERM निलंबन से भर्ती पर असर नहीं, 15,000 नौकरियाँ 13 दिन पहले
India Newsएलोन मस्क फिर से ट्रिलियनियर, खुद को निचे धकेलते हुए 16 दिन पहले
India NewsOpenAI ने EU में टेक्स्ट वॉटरमार्क जोड़कर AI एक्ट का पालन किया 16 दिन पहले
WorldBLF की नई महिला स्ट्राइक फोर्स: बॉलचिस्तान में हाईवे पर हमला 16 दिन पहले
Worldट्रम्प ने टैक्सपेयर फंड से हटकर मिडटर्म विज्ञापनों का खर्च स्वयं उठाया 16 दिन पहले
Worldट्रंप ने बताया: यूक्रेन के रिफ़ाइनरी हमले पेट्रोल की कीमत बढ़ा रहे हैं 16 दिन पहले
Worldरूस ने एस्टोनिया की सीमा पर सैनिक बदलाव को कम करके दिखाया 16 दिन पहले

