देश की बात, आपके शहर से
Indore23°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsWorld
दुनिया 10 बार पढ़ी गई

जिस इमारत में इजराइली सैनिकों ने बम लगाया वही ढही:यह बिल्डिंग हमास का ठिकाना थी, मारे गए 24 सैनिकों में से एक कभी अपराधी था

तस्वीर 22 जनवरी को गाजा में मारे गए सैनिकों की तस्वीर है। गाजा में 23 जनवरी को मारे गए 24 सैनिक हमास के ठिकाने को तबाह करने के लिए पहुंचे थे।

Abhishek Raghuvanshi24 जनवरी 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

गाजा में 23 जनवरी को मारे गए 24 सैनिक हमास के ठिकाने को तबाह करने के लिए पहुंचे थे। द गार्डियन की रिपोर्ट के मुताबिक सैनिक दो इमारतों में डेटोनेटिव्स प्लांट कर रहे थे। उन्हें खबर मिली थी कि यहां हमास का ठिकाना है।

जिस वक्त सैनिक इमारत ढहाने के लिए उसमें बम लगा रहे थे तभी हमास आतंकियों ने उन पर हमला कर दिया। इस दौरान एक गोली बम पर जाकर लगा गई और धमाका हुआ। इसके बाद इमारत ढह गई। सभी सैनिकों की मौत हो गई। टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक मारे गए सैनिकों में से एक अपराधी था।

तस्वीरों में खबर4 फोटो
तस्वीर 22 जनवरी को गाजा में मारे गए सैनिकों की तस्वीर है। - Dainik Bhaskarमारे गए सैनिक सेड्रिक गारिन की यह तस्वीर 2021 की है। इसमें वो अपनी बहन और मां के साथ दिख रहा है।तस्वीर मारे गए एक अन्य सैनिक एल्काना विजेल के परिवार की है। अंतिम संस्कार के दौरान सभी रोते नजर आए।मंगलवार को अपने साथियों को अंतिम विदाई के लिए ले जाते इजराइली सैनिक।

मां को दुखी देखा तो सैनिक बनने का सोचा

23 साल का सेड्रिक गारिन का जन्म फिलिपींस में हुआ था। बाद में वो अपनी मां के साथ इजराइल आ गया था। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वो सफाई कर्मी की तरह काम करता था। एक समय ऐसा आया जब वो जुर्म की गिरफ्त में आ गया। उसे जेल भेजा गया। इस बात से उसकी मां काफी दुखी थी। वो मां को ऐसे नहीं देखना चाहता था इसलिए उसने सेना में आने का फैसला किया।

इजराइली डिफेंस फोर्स (IDF) की वेबसाइट के मुताबिक सेना के साथ जुड़ना सेड्रिक गारिन के जीवन का सबसे बड़ा और अच्छा कदम था। जब वो जेल में बंद था तो उसने पुलिस से कहा था कि उसे सेना की ट्रेनिंग चाहिए। कहता था- केस चलने दो पर ट्रेनिंग दे दो। सेना के कानूनों के तहत उसे ट्रेनिंग दी गई और सेना में शामिल किया गया।

राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई
गाजा में 24 सैनिकों की मौत के बाद इजराइल में मातम है। इजराइली डिफेंस फोर्सेस यानी IDF ने इन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी। इसके कुछ देर बाद प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और डिफेंस मिनिस्टर योव गैलेंट ने वॉर कैबिनेट के साथ बयान जारी किया।

नेतन्याहू ने कहा- जंग जारी रहेगी। हमने अपने 24 सैनिक खोए हैं। इनके सम्मान में हमारे सिर झुक गए हैं। हम इनकी शहादत का बदला लेंगे। ये तय मानिए कि ये जंग आखिरी जीत तक रुकने वाली नहीं है।

जीत का इरादा ज्यादा मजबूत

  • इजराइली प्रधानमंत्री ने कहा- हमारा टारगेट मुश्किल जरूर है, लेकिन हम इसे हासिल करके ही रहेंगे। हमने मिलकर जंग लड़ी है और मिलकर ही जीतेंगे। ऐसे मुश्किल वक्त में एकता ज्यादा जरूरी हो जाती है। इसके लिए जो जरूरी होगा, वो किया जा रहा है और किया जाएगा।
  • नेतन्याहू ने आगे कहा- हमारी फौज इस वक्त दुश्मन के इलाके में बहुत अंदर तक ऑपरेशन में जुटी है। खान यूनिस को घेरा जा चुका है और वहां जबरदस्त जंग चल रही है। हमारे पैराट्रूपर्स ने पूरा इलाका घेर लिया है। बहुत जल्द इस इलाके से आतंकियों का सफाया कर दिया जाएगा।
  • डिफेंस मिनिस्टर योव गैलेंट ने कहा- मैं फिर कहना चाहता हूं कि इजराइल जंग नहीं चाहता, लेकिन हमास ने हालात ऐसे पैदा कर दिए कि अब उनका खात्मा ही जंग खत्म करने का सबसे अच्छा रास्ता है। हर इजराइली की सुरक्षा के लिए यही सबसे बेहतर विकल्प है।

खान यूनिस में जबरदस्त जंग

  • इजराइली सेना ने खान यूनिस इलाके को घेर लिया है। सोमवार रात से यहां जबरदस्त फायरिंग हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक- इजराइली खुफिया एजेंसी मोसाद को इस इलाके से हमास के बारे में कुछ पक्की जानकारी मिली थी। इसके बाद एयरफोर्स ने यहां बमबारी में कई इमारतों को तबाह कर दिया। जब हमास की तरफ से फायरिंग में कमी आई तो ग्राउंड ऑपरेशन शुरू किया गया।
  • खान यूनिस के बाहरी इलाके में इजराइली सेना के टैंक मौजूद हैं। इसके अलावा पैराट्रूपर्स की दो यूनिट भी यहां उतार दी गईं हैं। यहां के ज्यादातर हिस्से घनी आबादी वाले हैं और माना जा रहा है कि घरों के अंदर हमास के टनल नेटवर्क के एंट्री शॉफ्ट मौजूद हैं। यही वजह है कि न सिर्फ इस इलाके में बल्कि इससे कुछ दूरी पर मौजूद समुद्री इलाके को भी घेर लिया गया है। पिछली बार 39 हमास आतंकी इसी समुद्री इलाके से भागने में कामयाब हो गए थे।
ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
ट्रम्प ने इज़राइल के PM नेतन्याहू को पुनः चुनाव में समर्थन दियाWorldट्रम्प ने इज़राइल के PM नेतन्याहू को पुनः चुनाव में समर्थन दिया 3 दिन पहलेट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असरIndia Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 3 दिन पहलेलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन कियाWorldलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन किया 5 दिन पहलेईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहाWorldईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहा 5 दिन पहलेमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तारWorldमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तार 5 दिन पहले31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या कीWorld31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या की 6 दिन पहलेओरेगन के स्कूल में शूटर की हत्या, 4 मौतें, 16 वर्षीय संदिग्ध माराWorldओरेगन के स्कूल में शूटर की हत्या, 4 मौतें, 16 वर्षीय संदिग्ध मारा 6 दिन पहलेट्रम्प ने फोर्ट हड शूटर की फायरिंग स्क्वाड निष्पादन का लाइवस्ट्रीम योजना रद्द कीWorldट्रम्प ने फोर्ट हड शूटर की फायरिंग स्क्वाड निष्पादन का लाइवस्ट्रीम योजना रद्द की 6 दिन पहले
रूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार कियाWorldरूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया 8 दिन पहलेAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता हैWorldAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता है 8 दिन पहलेहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्राWorldहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्रा 9 दिन पहलेएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दानWorldएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दान 9 दिन पहलेसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतेंWorldसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतें 9 दिन पहलेतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तारWorldतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तार 9 दिन पहलेरॉस्तोव ऑइल टर्मिनल पर यूक्रेन ड्रोन हमले के बाद तीसरा दिन जलता हुआWorldरॉस्तोव ऑइल टर्मिनल पर यूक्रेन ड्रोन हमले के बाद तीसरा दिन जलता हुआ 9 दिन पहलेसऊदी-हौथी युद्ध लाइव: ड्रोन व मिसाइल खतरे पर सऊदी गठबंधन की प्रतिक्रियाWorldसऊदी-हौथी युद्ध लाइव: ड्रोन व मिसाइल खतरे पर सऊदी गठबंधन की प्रतिक्रिया 10 दिन पहले
यूएस ने मुंबई की दो कंपनियों और पाँच भारतीयों पर इरानी तेल व्यापार प्रतिबंध लगाएWorldयूएस ने मुंबई की दो कंपनियों और पाँच भारतीयों पर इरानी तेल व्यापार प्रतिबंध लगाए 13 दिन पहलेTCS ने कहा, US PERM निलंबन से भर्ती पर असर नहीं, 15,000 नौकरियाँWorldTCS ने कहा, US PERM निलंबन से भर्ती पर असर नहीं, 15,000 नौकरियाँ 13 दिन पहलेएलोन मस्क फिर से ट्रिलियनियर, खुद को निचे धकेलते हुएIndia Newsएलोन मस्क फिर से ट्रिलियनियर, खुद को निचे धकेलते हुए 16 दिन पहलेOpenAI ने EU में टेक्स्ट वॉटरमार्क जोड़कर AI एक्ट का पालन कियाIndia NewsOpenAI ने EU में टेक्स्ट वॉटरमार्क जोड़कर AI एक्ट का पालन किया 16 दिन पहलेBLF की नई महिला स्ट्राइक फोर्स: बॉलचिस्तान में हाईवे पर हमलाWorldBLF की नई महिला स्ट्राइक फोर्स: बॉलचिस्तान में हाईवे पर हमला 16 दिन पहलेट्रम्प ने टैक्सपेयर फंड से हटकर मिडटर्म विज्ञापनों का खर्च स्वयं उठायाWorldट्रम्प ने टैक्सपेयर फंड से हटकर मिडटर्म विज्ञापनों का खर्च स्वयं उठाया 16 दिन पहलेट्रंप ने बताया: यूक्रेन के रिफ़ाइनरी हमले पेट्रोल की कीमत बढ़ा रहे हैंWorldट्रंप ने बताया: यूक्रेन के रिफ़ाइनरी हमले पेट्रोल की कीमत बढ़ा रहे हैं 16 दिन पहलेरूस ने एस्टोनिया की सीमा पर सैनिक बदलाव को कम करके दिखायाWorldरूस ने एस्टोनिया की सीमा पर सैनिक बदलाव को कम करके दिखाया 16 दिन पहले
↑