देश की बात, आपके शहर से
Indore30°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsWorld
दुनिया 15 बार पढ़ी गई

पाकिस्तान में 400 रुपए दर्जन मिल रहे अंडे:प्याज 250 रुपए किलो हुए; केयर टेकर सरकार में बढ़ा 12.430 लाख करोड़ का कर्ज

पाकिस्तान में 2023 में महंगाई दर 29% बढ़ी। (फाइल फोटो) पाकिस्तान में 8 फरवरी को होने वाले आम चुनाव से पहले महंगाई आसमान छू रही है। लाहौर में एक दर्जन अंडों की कीमत 400 पाकिस्तानी रुपये (PKR) हो चुकी है।

Abhishek Raghuvanshi15 जनवरी 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

पाकिस्तान में 8 फरवरी को होने वाले आम चुनाव से पहले महंगाई आसमान छू रही है। लाहौर में एक दर्जन अंडों की कीमत 400 पाकिस्तानी रुपये (PKR) हो चुकी है। वहीं प्याज 250 रुपये किलो बिक रही है। ARY न्यूज के मुताबिक ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि प्रशासन सरकारी दामों को लागू करने में फेल रहा है।

सरकार ने प्याज की कीमत 175 पाकिस्तानी रुपए प्रति किलो तय की हुई है, लेकिन बाजार में ये लगभग 100 रुपए ज्यादा की कीमत पर बिक रही है। चिकन भी 615 रुपये प्रति किलो मिल रहा है।

तस्वीरों में खबर2 फोटो
पाकिस्तान में 2023 में महंगाई दर 29% बढ़ी। (फाइल फोटो) - Dainik Bhaskarपाकिस्तान में पिछले साल आटे के दाम बढ़ने से कई इलाकों में भगदड़ मचने से लोगों की मौत हो गई थी।

इन हालातों के बीच पाकिस्तान की इकोनॉमिक कोर्डिनेशन कमिटी ने वहां की नेशनल प्राइस मॉनिटरिंग कमिटी को निर्देश दिए हैं कि वो लोकल प्रशासन से रोजमर्रा की चीजों के दाम कंट्रोल कराने में मदद करे।

पाकिस्तान पर 63 लाख करोड़ का कर्ज
पाकिस्तान में महंगाई के ये आंकड़े उस वक्त आ रहे हैं जब उस पर कुल कर्ज बढ़कर 63,399 लाख करोड़ PKR हो गया है। केयर टेकर सरकार में पाकिस्तान के कर्ज में 12.430 लाख करोड़ PKR की बढ़ोतरी हुई है। इसमें 40.956 लाख करोड़ घरेलू कर्ज और अंतरराष्ट्रीय कर्ज 22.434 लाख करोड़ रुपए का है।

पाकिस्तान के आर्थिक हालातों को लेकर वर्ल्ड बैंक ने हाल ही में एक रिपोर्ट जारी की है। इसके मुताबिक पाकिस्तान में आने वाले समय में थोड़ा बहुत जो विकास होगा वो अमीरों तक ही सीमित रहेगा। इसके चलते पाकिस्तान आर्थिक संकट के मद्देनजर अपने साथी देशों से बहुत पिछड़ गया है।

पाकिस्तान के लिए विश्व बैंक के निदेशक नेजी बेन्हासिन ने कहा कि पाकिस्तान का आर्थिक मॉडल अप्रभावी हो गया है और गरीबी फिर से बढ़ने लगी है। बेन्हासिन ने कहा कि पाकिस्तान में आर्थिक विकास टिकाऊ नहीं है।

पाकिस्तान में मुनाफाखोरी बढ़ी
पिछले महीने राजस्व और आर्थिक मामलों के कार्यवाहक मंत्री शमशाद अख्तर की अध्यक्षता में एक बैठक हुई थी। इसमें सामने आया था कि मुल्क में हाल ही के दिनों में महंगाई के चलते जमाखोरी और मुनाफाखोरी बढ़ी है। इसे रोकने के लिए प्रांतीय सरकारों के साथ मिलकर काम करने के आदेश दिए गए थे। हालांकि, इन आदेशों का फर्क नहीं पड़ा।

3 दिन पहले पाकिस्तान को मिला था 700 मिलियन डॉलर का बेल आउट पैकेज
पाकिस्तान को तीन दिन पहले ही इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) से 700 मिलियन डॉलर, यानी 58 हजार करोड़ रुपए का कर्ज मिला था। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक इसके बदले में IMF ने पाकिस्तान से मु्ल्क में ब्याज दरें, बिजली और नैचुरल गैस के दाम बढ़ाने की शर्ती रखी थी।

दिसंबर के अंत में जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पाकिस्तान में 2023 में महंगाई 29% बढ़ी। हालांकि, हर महीने महंगाई दर में कमी आई है। पाकिस्तान के सेंट्रल बैंक के चीफ जमील अहमद ने 2024 में महंगाई दर को 5%-7% के बीच रखने की उम्मीद जताई है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
ट्रम्प ने इज़राइल के PM नेतन्याहू को पुनः चुनाव में समर्थन दियाWorldट्रम्प ने इज़राइल के PM नेतन्याहू को पुनः चुनाव में समर्थन दिया 3 दिन पहलेट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असरIndia Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 3 दिन पहलेलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन कियाWorldलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन किया 5 दिन पहलेईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहाWorldईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहा 5 दिन पहलेमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तारWorldमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तार 5 दिन पहले31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या कीWorld31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या की 6 दिन पहलेओरेगन के स्कूल में शूटर की हत्या, 4 मौतें, 16 वर्षीय संदिग्ध माराWorldओरेगन के स्कूल में शूटर की हत्या, 4 मौतें, 16 वर्षीय संदिग्ध मारा 6 दिन पहलेट्रम्प ने फोर्ट हड शूटर की फायरिंग स्क्वाड निष्पादन का लाइवस्ट्रीम योजना रद्द कीWorldट्रम्प ने फोर्ट हड शूटर की फायरिंग स्क्वाड निष्पादन का लाइवस्ट्रीम योजना रद्द की 6 दिन पहले
रूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार कियाWorldरूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया 8 दिन पहलेAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता हैWorldAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता है 8 दिन पहलेहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्राWorldहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्रा 9 दिन पहलेएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दानWorldएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दान 9 दिन पहलेसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतेंWorldसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतें 9 दिन पहलेतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तारWorldतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तार 9 दिन पहलेरॉस्तोव ऑइल टर्मिनल पर यूक्रेन ड्रोन हमले के बाद तीसरा दिन जलता हुआWorldरॉस्तोव ऑइल टर्मिनल पर यूक्रेन ड्रोन हमले के बाद तीसरा दिन जलता हुआ 9 दिन पहलेसऊदी-हौथी युद्ध लाइव: ड्रोन व मिसाइल खतरे पर सऊदी गठबंधन की प्रतिक्रियाWorldसऊदी-हौथी युद्ध लाइव: ड्रोन व मिसाइल खतरे पर सऊदी गठबंधन की प्रतिक्रिया 10 दिन पहले
यूएस ने मुंबई की दो कंपनियों और पाँच भारतीयों पर इरानी तेल व्यापार प्रतिबंध लगाएWorldयूएस ने मुंबई की दो कंपनियों और पाँच भारतीयों पर इरानी तेल व्यापार प्रतिबंध लगाए 13 दिन पहलेTCS ने कहा, US PERM निलंबन से भर्ती पर असर नहीं, 15,000 नौकरियाँWorldTCS ने कहा, US PERM निलंबन से भर्ती पर असर नहीं, 15,000 नौकरियाँ 13 दिन पहलेएलोन मस्क फिर से ट्रिलियनियर, खुद को निचे धकेलते हुएIndia Newsएलोन मस्क फिर से ट्रिलियनियर, खुद को निचे धकेलते हुए 16 दिन पहलेOpenAI ने EU में टेक्स्ट वॉटरमार्क जोड़कर AI एक्ट का पालन कियाIndia NewsOpenAI ने EU में टेक्स्ट वॉटरमार्क जोड़कर AI एक्ट का पालन किया 16 दिन पहलेBLF की नई महिला स्ट्राइक फोर्स: बॉलचिस्तान में हाईवे पर हमलाWorldBLF की नई महिला स्ट्राइक फोर्स: बॉलचिस्तान में हाईवे पर हमला 17 दिन पहलेट्रम्प ने टैक्सपेयर फंड से हटकर मिडटर्म विज्ञापनों का खर्च स्वयं उठायाWorldट्रम्प ने टैक्सपेयर फंड से हटकर मिडटर्म विज्ञापनों का खर्च स्वयं उठाया 17 दिन पहलेट्रंप ने बताया: यूक्रेन के रिफ़ाइनरी हमले पेट्रोल की कीमत बढ़ा रहे हैंWorldट्रंप ने बताया: यूक्रेन के रिफ़ाइनरी हमले पेट्रोल की कीमत बढ़ा रहे हैं 17 दिन पहलेरूस ने एस्टोनिया की सीमा पर सैनिक बदलाव को कम करके दिखायाWorldरूस ने एस्टोनिया की सीमा पर सैनिक बदलाव को कम करके दिखाया 17 दिन पहले
↑