देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsWorld
दुनिया 10 बार पढ़ी गई

पेरू की एलियन ममी हड्डियों की बनी गुड़िया निकली:दावा- इंसान-जानवरों के अंगों को गोंद से चिपकाया, इनका दूसरी दुनिया से ताल्लुक नहीं

पेरू के एयरपोर्ट पर पिछले साल अक्टूबर में 2 एलियन कंकाल मिले थे। इनमें से एक ने पारंपरिक परिधान पहन रखा था। पेरू के एयरपोर्ट पर मिले कथित एलियन के कंकाल असल में इंसानों और जानवरों के अंगों से बनी डॉल हैं।

Abhishek Raghuvanshi13 जनवरी 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

पेरू के एयरपोर्ट पर मिले कथित एलियन के कंकाल असल में इंसानों और जानवरों के अंगों से बनी डॉल हैं। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, पेरू की राजधानी लिमा में शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कई विशेषज्ञों ने यह दावा किया है। उन्होंने कहा है कि ये शव किसी बाहरी दुनिया के नहीं बल्कि जानवरों की हड्डियों से बने हैं। इन्हें सिंथेटिक गोंद की मदद से चिपकाया गया है।

पेरू इंस्टीट्यूट फॉर लीगल मेडिसिन एंड फॉरेंसिक साइंस के प्रोफेसर फ्लावियो एस्ट्राडा ने कहा- कंकालों के एलियन होने की बात सिर्फ एक कहानी है। कंकालों के तीन उंगली वाले हाथ की भी जांच की गई है। इसकी हड्डियां पेरू के ही नाज्का क्षेत्र से ली गई हैं। पिछले साल सितंबर में मेक्सिको की संसद में भी कुछ कंकाल दिखाए गए थे। इस दौरान इनके एलियन होने का दावा किया गया था।

तस्वीरों में खबर4 फोटो
पेरू के एयरपोर्ट पर पिछले साल अक्टूबर में 2 एलियन कंकाल मिले थे। इनमें से एक ने पारंपरिक परिधान पहन रखा था। - Dainik Bhaskarवैज्ञानिकों ने एलियन की हड्डियों और उसके शरीर की बनावट पर स्टडी के बाद रिपोर्ट पेश की है।पेरू की राजधानी लिमा के एयरपोर्ट पर एक कार्डबोर्ड बॉक्स के अंदर 2 कथित एलियन ममी मिली थीं।मेक्सिको की संसद में दो कथित एलियन के शव दिखाए गए थे। दावा है कि इन्हें पेरू में एक खदान से बरामद किया गया था।

पेरू के एयरपोर्ट पर कार्डबोर्ड बॉक्स में मिले थे कंकाल
प्रेस कॉन्फ्रेंस में विशेषज्ञों ने इन दोनों मामलों में कनेक्शन को लेकर फिलहाल कुछ नहीं कहा है। हालांकि, मेक्सिको की संसद में दिखाए गई ममीज के भी एलियन नहीं होने की बात कही गई थी। दरअसल, पिछले साल अक्टूबर में पेरू के एयरपोर्ट के कोरियर डिपार्टमेंट में एक कार्डबोर्ड बॉक्स के अंदर 2 कंकाल मिले थे।

कई मीडिया रिपोर्ट्स में इनके एलियन होने का दावा किया गया था। इनमें से एक कंकाल ने पारंपरिक परिधान पहन रखा था। वहीं सितंबर में मेक्सिको की संसद में भी कथित एलियन के शव दिखाए गए थे। मेक्सिकन जर्नलिस्ट और यूफोलॉजिस्ट जेम मोसान ने दावा किया था कि इन कंकालों का इंसान के इवोल्यूशन से कोई कनेक्शन नहीं है।

पहली बार मेक्सिको की संसद में दिखाई गई थी एलियन ममी
मेक्सिको की संसद में पहली बार एलियन की ममी पेश करते हुए मोसान ने कहा था- ये शव पेरू की एक खदान से मिले थे, जो करीब 1 हजार साल पुराने हैं। मोसान के मुताबिक ये दुनिया के इतिहास में अब तक की सबसे अहम खोजों में से एक है। इसके बाद इन शवों का लैब टेस्ट हुआ था।

इसकी रिपोर्ट में कहा गया था कि कथित एलियन ममी को अलग-अलग हड्डियों से जोड़कर नहीं बनाया गया है। ये पूरा एक ही कंकाल है। टेस्ट में एलियन के कंकाल से छेड़छाड़ या जोड़-तोड़ के भी कोई सबूत नहीं मिले थे। साथ ही यह भी कहा गया था कि इन शवों का इंसानों से कोई कनेक्शन नहीं है।

अमेरिका पर एलियन्स की जानकारी छिपाने का आरोप
वहीं पिछले साल जुलाई में अमेरिकी संसद में भी एलियन्स को लेकर चर्चा हुई थी। इस दौरान US नेवी के पूर्व इंटेलिजेंस ऑफिसर रिटायर्ड मेजर डेविड ग्रश ने दावा किया था कि अमेरिका कई सालों से UFO और एलियन्स से जुड़ी जानकारियां छिपा रहा है। उन्होंने ये भी कहा था कि अमेरिका इन UFO’s की रिवर्स इंजीनियरिंग पर काम कर रहा है।

द गार्जियन के मुताबिक, मेजर ग्रश 2022 के आखिर तक अमेरिका की डिफेंस एजेंसी के लिए UAP (UFO से जुड़ी संदिग्ध घटनाएं) पर एनालिसिस कर रहे थे। सुनवाई में उन्होंने बताया था कि सरकार को एलियन मिले थे और वो उनके स्पेसक्राफ्ट पर सीक्रेट रिसर्च कर रही है।

अमेरिका ने UFO दिखने की बात स्वीकारी थी

  • 2020 में UFO की जांच के लिए बनाई गई अमेरिकी टास्क फोर्स ने एक रिपोर्ट जारी की थी। 9 पेज की इस रिपोर्ट में अमेरिकी गवर्नमेंट सोर्स के जरिए 2004 से 2021 के बीच 144 UFOs के बारे में जानकारी दी गई थी। पेंटागन इन्हें अन-आइडेंटिफाइड एरियल फिनॉमिना यानी UAP कहता है।
  • खास बात ये थी कि रिपोर्ट में UFOs देखे जाने की न तो पुष्टि की गई और न ही इस बात को खारिज किया गया। ये जरूर कहा गया कि इस तरह के ऑब्जेक्ट पृथ्वी पर एलियंस के आने का संकेत हो सकते हैं।
  • 1947 से 1969 तक अमेरिकी एयरफोर्स ने प्रोजेक्ट ब्लू बुक नाम से एक जांच ऑपरेशन चलाया। इसमें कुल 12,618 रिपोर्ट्स की जांच में पाया गया कि यह सामान्य घटनाएं थीं। जबकि 701 रिपोर्ट्स के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं निकल सकी।
  • 2007 से 2012 के बीच एडवांस्ड एयरोस्पेस थ्रेट आइडेंटिफिकेशन प्रोग्राम (AATIP) लॉन्च हुआ। बाद में यह प्रोग्राम बंद कर दिया गया। इन सभी प्रोजेक्ट की रिपोर्ट सीक्रेट रखी गई। 2020 में एक प्रोग्राम शुरू किया गया, जिसे अनआइडेंटिफाइड एरियल फिनॉमिना टास्क फोर्स नाम दिया गया।
ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
ट्रम्प ने इज़राइल के PM नेतन्याहू को पुनः चुनाव में समर्थन दियाWorldट्रम्प ने इज़राइल के PM नेतन्याहू को पुनः चुनाव में समर्थन दिया 3 दिन पहलेट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असरIndia Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 3 दिन पहलेलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन कियाWorldलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन किया 5 दिन पहलेईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहाWorldईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहा 5 दिन पहलेमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तारWorldमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तार 5 दिन पहले31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या कीWorld31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या की 6 दिन पहलेओरेगन के स्कूल में शूटर की हत्या, 4 मौतें, 16 वर्षीय संदिग्ध माराWorldओरेगन के स्कूल में शूटर की हत्या, 4 मौतें, 16 वर्षीय संदिग्ध मारा 6 दिन पहलेट्रम्प ने फोर्ट हड शूटर की फायरिंग स्क्वाड निष्पादन का लाइवस्ट्रीम योजना रद्द कीWorldट्रम्प ने फोर्ट हड शूटर की फायरिंग स्क्वाड निष्पादन का लाइवस्ट्रीम योजना रद्द की 6 दिन पहले
रूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार कियाWorldरूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया 8 दिन पहलेAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता हैWorldAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता है 8 दिन पहलेहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्राWorldहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्रा 9 दिन पहलेएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दानWorldएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दान 9 दिन पहलेसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतेंWorldसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतें 9 दिन पहलेतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तारWorldतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तार 9 दिन पहलेरॉस्तोव ऑइल टर्मिनल पर यूक्रेन ड्रोन हमले के बाद तीसरा दिन जलता हुआWorldरॉस्तोव ऑइल टर्मिनल पर यूक्रेन ड्रोन हमले के बाद तीसरा दिन जलता हुआ 9 दिन पहलेसऊदी-हौथी युद्ध लाइव: ड्रोन व मिसाइल खतरे पर सऊदी गठबंधन की प्रतिक्रियाWorldसऊदी-हौथी युद्ध लाइव: ड्रोन व मिसाइल खतरे पर सऊदी गठबंधन की प्रतिक्रिया 10 दिन पहले
यूएस ने मुंबई की दो कंपनियों और पाँच भारतीयों पर इरानी तेल व्यापार प्रतिबंध लगाएWorldयूएस ने मुंबई की दो कंपनियों और पाँच भारतीयों पर इरानी तेल व्यापार प्रतिबंध लगाए 13 दिन पहलेTCS ने कहा, US PERM निलंबन से भर्ती पर असर नहीं, 15,000 नौकरियाँWorldTCS ने कहा, US PERM निलंबन से भर्ती पर असर नहीं, 15,000 नौकरियाँ 13 दिन पहलेएलोन मस्क फिर से ट्रिलियनियर, खुद को निचे धकेलते हुएIndia Newsएलोन मस्क फिर से ट्रिलियनियर, खुद को निचे धकेलते हुए 16 दिन पहलेOpenAI ने EU में टेक्स्ट वॉटरमार्क जोड़कर AI एक्ट का पालन कियाIndia NewsOpenAI ने EU में टेक्स्ट वॉटरमार्क जोड़कर AI एक्ट का पालन किया 16 दिन पहलेBLF की नई महिला स्ट्राइक फोर्स: बॉलचिस्तान में हाईवे पर हमलाWorldBLF की नई महिला स्ट्राइक फोर्स: बॉलचिस्तान में हाईवे पर हमला 17 दिन पहलेट्रम्प ने टैक्सपेयर फंड से हटकर मिडटर्म विज्ञापनों का खर्च स्वयं उठायाWorldट्रम्प ने टैक्सपेयर फंड से हटकर मिडटर्म विज्ञापनों का खर्च स्वयं उठाया 17 दिन पहलेट्रंप ने बताया: यूक्रेन के रिफ़ाइनरी हमले पेट्रोल की कीमत बढ़ा रहे हैंWorldट्रंप ने बताया: यूक्रेन के रिफ़ाइनरी हमले पेट्रोल की कीमत बढ़ा रहे हैं 17 दिन पहलेरूस ने एस्टोनिया की सीमा पर सैनिक बदलाव को कम करके दिखायाWorldरूस ने एस्टोनिया की सीमा पर सैनिक बदलाव को कम करके दिखाया 17 दिन पहले
↑