इंदौर में फिर एक बार विशेष धर्म के युवक द्वारा नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है पूरे मामले में हिंदू संगठन द्वारा थाने पर प्रदर्शन और नारेबाजी कर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है तो वहीं पूरे मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है…।
दरअसल पूरा मामला परदेसी पुरा थाना क्षेत्र का है जहां पर रहने वाली एक नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म सहित विभिन्न घटनाओं को लेकर हिंदू संगठन द्वारा प्रदर्शन कर नारेबाजी की गई और विशेष धर्म के युवक पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है बजरंग दल के पदाधिकारी प्रवीण द्वारा बताया गया कि क्षेत्र में ही रहने वाला विशेष धर्म के युवक द्वारा नाबालिक बच्ची के साथ गलत घटना को अंजाम दिया गया है हिंदू संगठन ने मांग की है कि आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की जाए तो वहीं पास को एक्ट सहित विभिन्न धाराएं लगाई जाए पिछले कई घंटे से थाने पर परेशान हो रहे हैं कोई भी सुनवाई नहीं कर रहा है और इसी कारण से यहां पर नारेबाजी कर रहे हैं फिलहाल पूरे मामले में वरिष्ठ अधिकारियों ने कुछ भी कहने से मना कर दिया तो वही हिंदू संगठन का कहना था की विशेष धर्म के युवक द्वारा पहले नाबालिक बच्ची को बहला फैसला कर ओयो होटल में ले गया था और वहां पर उसने इस घटना को अंजाम दिया उसके बाद में नाबालिक बच्ची के पिता से ₹25000 की राशि भी ले ली और वीडियो फोटो वायरल करने के नाम पर₹500000 की डिमांड कर रहा है लेकिन जब थाने पर पहुंचे तो थाने पर किसी तरह की कोई सुनवाई नहीं हो रही है संगठन से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों को भी सूचित किया गया है पुलिस ने अभी केवल मात्र कार्रवाई का आश्वासन दिया है
