पाकिस्तान में भीषण ठंड से 36 बच्चों की मौत, स्कूलों में बंद की ‘मॉर्निंग असेंबली’
ठंड के कारण पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में निमोनिया से कम से कम 36 बच्चों की मौत हो गई है. ठंड के बढ़ते प्रकोप के चलते प्रशासन ने स्कूलों में सुबह होने वाली प्रार्थना सभाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है.
ठंड के कारण पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में निमोनिया से कम से कम 36 बच्चों की मौत हो गई है. ठंड के बढ़ते प्रकोप के चलते प्रशासन ने स्कूलों में सुबह होने वाली प्रार्थना सभाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है. एक आधिकारिक बयान में गुरुवार (11 जनवरी) को यह जानकारी दी गई. प्रार्थना सभाओं पर 31 जनवरी तक प्रतिबंध लगाने का यह निर्णय प्रांत में 36 बच्चों की मौत के अलावा स्कूली बच्चों में निमोनिया के मामलों की संख्या में वृद्धि के मद्देनजर लिया गया है. पंजाब सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ”पंजाब में भीषण सर्दी के कारण निमोनिया से कम से कम 36 बच्चों की मौत हो गई. इस कारण सरकार को 31 जनवरी तक स्कूलों में सुबह की प्रार्थना सभा कराने पर मजबूरी में प्रतिबंध लगाना पड़ा.” पिछले साल निमोनिया से पंजाब में हुईं थी 990 बच्चों की मौत नर्सरी और प्ले स्कूल के बच्चों के लिए 19 जनवरी तक अवकाश की घोषणा की गई है. इसमें कहा गया है, ”पिछले साल पंजाब में निमोनिया से 990 बच्चों की मौत हुई थी.” पंजाब प्रांत के कार्यवाहक मुख्यमंत्री मोहसिन नकवी ने बच्चों को निमोनिया से बचाने के लिए निवारक उपाय अपनाने के संबंध में वरिष्ठ चिकित्सकों के साथ विस्तृत चर्चा की. निमोनिया के मामलों की रोकथाम को एडवाइजरी जारी कड़ाके की पड़ती ठंड के मद्देनजर बढ़ रहे निमोनिया के मामलों पर रोकथाम के लिए बच्चों को मास्क पहनने के लिए भी कहा जा रहा है. साथ ही उनको हाथ धोकर खाने और गर्म कपड़े पहनने के लिए भी सलाह दी गई है. सर्दी के मौसम में बच्चों को ठंड से बचाने के लिए स्थानीय प्रशासन की ओर से समय-समय पर गाइडलाइन भी जारी की जा रही है.

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldट्रम्प को 11 दिसंबर तक डिफ़ैमेशन केस में गवाही देने का आदेश 9 मिनट पहले
Worldट्रंप ने इल्हान ओमार से तुरंत इस्तीफा मांगते हुए फर्जी नाम का आरोप लगाया 15 मिनट पहले
Worldट्रम्प ने इज़राइल के PM नेतन्याहू को पुनः चुनाव में समर्थन दिया 3 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 3 दिन पहले
Worldलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन किया 5 दिन पहले
Worldईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहा 5 दिन पहले
Worldमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तार 6 दिन पहले
World31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या की 7 दिन पहले
World2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकस 8 दिन पहले
Worldलुकाशेंको ने लातविया पर सीमा उल्लंघन का मंचन करने का आरोप खारिज किया 8 दिन पहले
Worldरूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया 8 दिन पहले
WorldAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता है 8 दिन पहले
Worldहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्रा 9 दिन पहले
Worldएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दान 9 दिन पहले
Worldसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतें 10 दिन पहले
Worldतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तार 10 दिन पहले
Worldयूएस ने माइक्रोसॉफ्ट, इन्फोसिस, टीसीएस आदि को ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से निलंबित किया 13 दिन पहले
Worldओरकूट का पुनरुद्धार? फाउंडर ने AI‑चालित सोशल मीडिया पर चुनौती दी 13 दिन पहले
Worldयूएस ने मुंबई की दो कंपनियों और पाँच भारतीयों पर इरानी तेल व्यापार प्रतिबंध लगाए 13 दिन पहले
WorldTCS ने कहा, US PERM निलंबन से भर्ती पर असर नहीं, 15,000 नौकरियाँ 13 दिन पहले
India Newsएलोन मस्क फिर से ट्रिलियनियर, खुद को निचे धकेलते हुए 16 दिन पहले
India NewsOpenAI ने EU में टेक्स्ट वॉटरमार्क जोड़कर AI एक्ट का पालन किया 16 दिन पहले
WorldBLF की नई महिला स्ट्राइक फोर्स: बॉलचिस्तान में हाईवे पर हमला 17 दिन पहले
Worldट्रम्प ने टैक्सपेयर फंड से हटकर मिडटर्म विज्ञापनों का खर्च स्वयं उठाया 17 दिन पहले