देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsWorld
दुनिया 9 बार पढ़ी गई

जिनपिंग ने कहा- मालदीव की आजादी की रक्षा करेंगे:भारत से विवाद के बीच राष्ट्रपति मुइज्जू के साथ टूरिज्म सहित 20 अहम समझौते किए

चीन में मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग। भारत से विवाद के बीच मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू चीन के दौरे पर हैं।

Abhishek Raghuvanshi11 जनवरी 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

भारत से विवाद के बीच मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू चीन के दौरे पर हैं। इस दौरान बुधवार को उन्होंने राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की। बीजिंग के ग्रेट हॉल ऑफ पीपल में मुइज्जू का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने मालदीव को अपना पुराना साथी बताया है।

उन्होंने कहा कि मालदीव-चीन के पास ये मौका है कि वो अपनी ऐतिहासिक साझेदारी को भविष्य में और आगे बढ़ाएं। शी जिनपिंग से बातचीत के दौरान मुइज्जू ने कहा कि चीन ने मालदीव की आर्थिक सफलता में जो सहयोग किया है उसके लिए वो आभारी हैं।

तस्वीरों में खबर3 फोटो
चीन में मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग। - Dainik Bhaskarराष्ट्रपति बनने के बाद ये मोहम्मद मुइज्जू का दूसरा विदेश दौरा है। इससे पहले वो तुर्किये गए थे।

चीन की सिन्हुआ न्यूज एजेंसी के मुताबिक शी जिनपिंग ने कहा कि चीन मालदीव के राष्ट्रीय हित में किए जा रहे विकास के एजेंडे में उनकी मदद करेगा। मालदीव की संप्रभुता, स्वतंत्रता, क्षेत्रीय अखंडता और राष्ट्रीय गरिमा की रक्षा करने में चीन उनके साथ खड़ा है।

चीन-मालदीव में टूरिज्म समेत 20 अहम समझौते हुए
भारत से विवाद के बीच मालदीव-चीन में पर्यटन सहयोग सहित 20 अहम समझौते हुए हैं। शी जिनपिंग ने कहा है कि वो मालदीव में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए दोनों देशों के बीच डायरेक्ट उड़ने वाली फ्लाइट्स की संख्या बढ़ाएंगे। मुइज्जू ने कहा कि वे चीन में अपने पहले आधिकारिक दौरे को लेकर सम्मानित महसूस कर रहे हैं। उन्हें खुशी है कि वो चीन के लिए इस साल के पहले विदेशी मेहमान हैं।

मालदीव के राष्ट्रपति कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि मालदीव सरकार और चीन सरकार के बीच 20 अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए और ये दोनों राष्ट्रपतियों की मौजूदगी में हुआ। दोनों देशों के बीच हुए समझौतों में टूरिज़्म कोऑपरेशन, ब्लू इकॉनमी, आपदा प्रबंधन, शामिल है।

BRI के जरिए मालदीव में तेजी से इंफ्रास्ट्रकचर का निर्माण करेगा चीन
चीन बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) के जरिए मालदीव में इंफ्रास्ट्रकचर के निर्माण में तेजी लाएगा। इनमें आवास परियोजना, फिशरी उत्पादों के कारखाने बनाना, माले और विलीमाले में सड़क विकास परियोजनाओं का विकास करना शामिल है।

वहीं, मुइज्जू के इस दौरे के बाद दोनों देशों के संबंध कोम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक कोआपरेटिव पार्टनरशिप तक पहुंच गए हैं। ये दो देशों के बीच तीसरे लेवल की सबसे बड़ी साझेदारी मानी जाती है। किसी भी देश के साथ इस साझेदारी से चीन ये दिखाता है कि वो देश उनके रणनीतिक रूप से कितना अहम है।

राष्ट्रपति मुइज्जू बोले- मालदीव में ज्यादा से ज्यादा पर्यटक भेजे चीन
दूसरी तरफ पांच दिन की ऑफिशियल विजिट पर चीन गए मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जु ने मंगलवार को चीन से अपने पर्यटकों की संख्या बढ़ाने की अपील की। मुइज्जू ने कहा- चीन हमारा खास सहयोगी और डेपलपमेंट पार्टनर है। हम चाहते हैं कि यहां के ज्यादा टूरिस्ट मालदीव आएं। दोनों देशों के बीच हिंद महासागर में टूरिज्म सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए 50 मिलियन डॉलर के समझौते भी हुए।

कैसे शुरू हुआ भारत-मालदीव विवाद

  • मोहम्मद मुइज्जू ने अपनी चुनावी कैंपेन में इंडिया आउट का नारा दिया।
  • मुइज्जू ने सत्ता में आने के बाद भारत के सैनिकों को निकाल लेने के आदेश दिए।
  • भारत के साथ हाइड्रोग्राफिक सर्वे एग्रीमेंट खत्म करने की घोषणा की।
  • मालदीव के दो मंत्रियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की।

विवाद के बाद मंत्री सस्पेंड

मालदीव में चीन के निवेश पर नजर
मालदीव पर चीन का 1.37 बिलियन डॉलर यानी 11 हजार करोड़ रुपए का कर्ज है। जो मालदीव के कुल कर्ज का 20% है। चीन के बाद मालदीव को कर्ज देने वालों में दूसरे नंबर पर सऊदी अरब और तीसरे नंबर पर भारत है।

मालदीव के 2014 में BRI में शामिल होने के बाद वहां चीनी कंपनियों का निवेश बढ़कर 1.37 बिलियन डॉलर हो चुका है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
ट्रम्प को 11 दिसंबर तक डिफ़ैमेशन केस में गवाही देने का आदेशWorldट्रम्प को 11 दिसंबर तक डिफ़ैमेशन केस में गवाही देने का आदेश 1 घंटा पहलेट्रंप ने इल्हान ओमार से तुरंत इस्तीफा मांगते हुए फर्जी नाम का आरोप लगायाWorldट्रंप ने इल्हान ओमार से तुरंत इस्तीफा मांगते हुए फर्जी नाम का आरोप लगाया 1 घंटा पहलेट्रम्प ने इज़राइल के PM नेतन्याहू को पुनः चुनाव में समर्थन दियाWorldट्रम्प ने इज़राइल के PM नेतन्याहू को पुनः चुनाव में समर्थन दिया 4 दिन पहलेट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असरIndia Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 4 दिन पहलेलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन कियाWorldलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन किया 6 दिन पहलेईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहाWorldईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहा 6 दिन पहलेमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तारWorldमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तार 6 दिन पहले31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या कीWorld31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या की 7 दिन पहले
2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकसWorld2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकस 8 दिन पहलेलुकाशेंको ने लातविया पर सीमा उल्लंघन का मंचन करने का आरोप खारिज कियाWorldलुकाशेंको ने लातविया पर सीमा उल्लंघन का मंचन करने का आरोप खारिज किया 8 दिन पहलेरूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार कियाWorldरूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया 8 दिन पहलेAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता हैWorldAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता है 8 दिन पहलेहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्राWorldहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्रा 10 दिन पहलेएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दानWorldएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दान 10 दिन पहलेसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतेंWorldसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतें 10 दिन पहलेतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तारWorldतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तार 10 दिन पहले
यूएस ने माइक्रोसॉफ्ट, इन्फोसिस, टीसीएस आदि को ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से निलंबित कियाWorldयूएस ने माइक्रोसॉफ्ट, इन्फोसिस, टीसीएस आदि को ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से निलंबित किया 13 दिन पहलेओरकूट का पुनरुद्धार? फाउंडर ने AI‑चालित सोशल मीडिया पर चुनौती दीWorldओरकूट का पुनरुद्धार? फाउंडर ने AI‑चालित सोशल मीडिया पर चुनौती दी 13 दिन पहलेयूएस ने मुंबई की दो कंपनियों और पाँच भारतीयों पर इरानी तेल व्यापार प्रतिबंध लगाएWorldयूएस ने मुंबई की दो कंपनियों और पाँच भारतीयों पर इरानी तेल व्यापार प्रतिबंध लगाए 13 दिन पहलेTCS ने कहा, US PERM निलंबन से भर्ती पर असर नहीं, 15,000 नौकरियाँWorldTCS ने कहा, US PERM निलंबन से भर्ती पर असर नहीं, 15,000 नौकरियाँ 13 दिन पहलेएलोन मस्क फिर से ट्रिलियनियर, खुद को निचे धकेलते हुएIndia Newsएलोन मस्क फिर से ट्रिलियनियर, खुद को निचे धकेलते हुए 17 दिन पहलेOpenAI ने EU में टेक्स्ट वॉटरमार्क जोड़कर AI एक्ट का पालन कियाIndia NewsOpenAI ने EU में टेक्स्ट वॉटरमार्क जोड़कर AI एक्ट का पालन किया 17 दिन पहलेBLF की नई महिला स्ट्राइक फोर्स: बॉलचिस्तान में हाईवे पर हमलाWorldBLF की नई महिला स्ट्राइक फोर्स: बॉलचिस्तान में हाईवे पर हमला 17 दिन पहलेट्रम्प ने टैक्सपेयर फंड से हटकर मिडटर्म विज्ञापनों का खर्च स्वयं उठायाWorldट्रम्प ने टैक्सपेयर फंड से हटकर मिडटर्म विज्ञापनों का खर्च स्वयं उठाया 17 दिन पहले
↑