देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsWorld
दुनिया 4 बार पढ़ी गई

पाकिस्तान-चीन में धार्मिक स्वतंत्रता खतरे में:अमेरिकी रिपोर्ट में दावा; पाक बोला- यह भेदभाव और मनमाने पैमानों पर आधारित

सेंटर फॉर सोशल जस्टिस और पीपुल्स कमीशन फॉर माइनॉरिटी राइट्स के मुताबिक, जनवरी से मई 2023 तक पाकिस्तान में कथित ईशनिंदा के कम से कम 57 मामले दर्ज किए गए थे।

Abhishek Raghuvanshi9 जनवरी 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
सेंटर फॉर सोशल जस्टिस और पीपुल्स कमीशन फॉर माइनॉरिटी राइट्स के मुताबिक, जनवरी से मई 2023 तक पाकिस्तान में कथित ईशनिंदा के कम से कम 57 मामले दर्ज किए गए थे। (फाइल फोटो) - Dainik Bhaskar
सेंटर फॉर सोशल जस्टिस और पीपुल्स कमीशन फॉर माइनॉरिटी राइट्स के मुताबिक, जनवरी से मई 2023 तक पाकिस्तान में कथित ईशनिंदा के कम से कम 57 मामले दर्ज किए गए थे। (फाइल फोटो)

अमेरिका ने पाकिस्तान और चीन का नाम धार्मिक स्वतंत्रता के उल्लंघन के मामले में चिंता वाले देशों की लिस्ट में रखा है। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने प्रेस रिलीज में कहा कि इस लिस्ट में म्यांमार, रूस, ईरान, नॉर्थ कोरिया और सऊदी अरब सहित कई देशों के नाम हैं।

इन देशों को कंट्रीस ऑफ पर्टिकुलर कंसर्न (CPC) की लिस्ट में डाला गया है। यहां धार्मिक स्वतंत्रता के उल्लंघन से जुड़े गंभीर मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं पाकिस्तान ने अमेरिका की रिपोर्ट को खारिज कर दिया है।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा- यह दावा एकतरफा, भेदभाव और मनमाने पैमानों पर आधारित है। ऐसे कदम वैश्विक स्तर पर धार्मिक स्वतंत्रता को आगे बढ़ाने के इस्लामाबाद और वॉशिंगटन के लक्ष्य को कमजोर करते हैं।

पाकिस्तान बोला- हम अल्पसंख्यकों के अधिकारों के लिए काम कर रहे
पाकिस्तान ने कहा- हम एक बहुलवादी देश हैं। हमने धार्मिक स्वतंत्रता को बढ़ावा देने और अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा के लिए कई कदम उठाए हैं। पाकिस्तान को विश्वास है कि धार्मिक असहिष्णुता, जेनोफोबिया और इस्लामोफोबिया का मुकाबला आपसी समझ और सम्मान के आधार पर किया जा सकता है। पाकिस्तान ने इस मुद्दे पर द्विपक्षीय रूप से अमेरिका के साथ बातचीत भी की है।

पाकिस्तान में ईशनिंदा कानूनों के इस्तेमाल की जांच नहीं होने पर विश्व स्तर पर आलोचना होती रही है। इन कानूनों का गलत इस्तेमाल करके कट्टरपंथी समुदाय हिंदू, सिख, ईसाई, जैन, बौद्ध, अहमदिया मुस्लिम जैसे धार्मिक अल्पसंख्यकों को निशाना बनाते हैं।

पाकिस्तान में ईशनिंदा कानून का गलत इस्तेमाल
अगस्त 2023 में पाकिस्तान के फैसलाबाद में एक चर्च को जलाए जाने के बाद भीड़ ने ईशनिंदा के आरोप लगाए थे। 2021 में एक व्यक्ति पर ईशनिंदा का आरोप लगाने के बाद गुस्साई भीड़ ने उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में एक सदी पुराने मंदिर पर हमला किया था।

इसके अलावा सियालकोट में श्रीलंकाई व्यवसायी प्रियंता कुमारा की पीट-पीटकर हुई हत्या के बाद भी ग्लोबल लेवल पर पाकिस्तान के ईशनिंदा कानूनों की आलोचना हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान में जबरन धर्म परिवर्तन, अपहरण और जबरन शादी जैसे अपराध भी बड़े पैमाने पर होते हैं।

सरकार इन गतिविधियों को रोकने के लिए पर्याप्त कार्रवाई करने में विफल रही है। इससे पहले 2022 में आई CPC की लिस्ट में पाकिस्तान और चीन का नाम शामिल था।

अमेरिका ने रिपोर्ट में कहा था- भारत में अल्पसंख्यकों पर हमले बढ़े
इससे पहले अमेरिका ने अपनी धार्मिक स्वतंत्रता रिपोर्ट 2022 में कहा था कि भारत, चीन, रूस, सऊदी अरब जैसे देशों में अल्पसंख्यकों पर हमले बढ़ रहे हैं। भारत में राज्य सरकारें अल्पसंख्यकों खासतौर पर मुसलमानों के खिलाफ मनमानी करती हैं। इस रिपोर्ट को भारत के विदेश मंत्रालय ने खारिज कर दिया था।

मंत्रालय ने कहा था- यह रिपोर्ट अमेरिकी अधिकारियों की बेबुनियाद जानकारी पर आधारित है। कुछ अमेरिकी अधिकारियों की ये पक्षपाती टिप्पणियां ऐसी रिपोर्ट्स की विश्वसनीयता को कम करने का काम कर रही हैं।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
ट्रम्प को 11 दिसंबर तक डिफ़ैमेशन केस में गवाही देने का आदेशWorldट्रम्प को 11 दिसंबर तक डिफ़ैमेशन केस में गवाही देने का आदेश 2 घंटे पहलेट्रंप ने इल्हान ओमार से तुरंत इस्तीफा मांगते हुए फर्जी नाम का आरोप लगायाWorldट्रंप ने इल्हान ओमार से तुरंत इस्तीफा मांगते हुए फर्जी नाम का आरोप लगाया 2 घंटे पहलेट्रम्प ने इज़राइल के PM नेतन्याहू को पुनः चुनाव में समर्थन दियाWorldट्रम्प ने इज़राइल के PM नेतन्याहू को पुनः चुनाव में समर्थन दिया 4 दिन पहलेट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असरIndia Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 4 दिन पहलेलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन कियाWorldलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन किया 6 दिन पहलेईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहाWorldईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहा 6 दिन पहलेमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तारWorldमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तार 6 दिन पहले31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या कीWorld31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या की 7 दिन पहले
2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकसWorld2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकस 9 दिन पहलेलुकाशेंको ने लातविया पर सीमा उल्लंघन का मंचन करने का आरोप खारिज कियाWorldलुकाशेंको ने लातविया पर सीमा उल्लंघन का मंचन करने का आरोप खारिज किया 9 दिन पहलेरूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार कियाWorldरूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया 9 दिन पहलेAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता हैWorldAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता है 9 दिन पहलेहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्राWorldहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्रा 10 दिन पहलेएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दानWorldएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दान 10 दिन पहलेसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतेंWorldसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतें 10 दिन पहलेतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तारWorldतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तार 10 दिन पहले
यूएस ने माइक्रोसॉफ्ट, इन्फोसिस, टीसीएस आदि को ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से निलंबित कियाWorldयूएस ने माइक्रोसॉफ्ट, इन्फोसिस, टीसीएस आदि को ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से निलंबित किया 13 दिन पहलेओरकूट का पुनरुद्धार? फाउंडर ने AI‑चालित सोशल मीडिया पर चुनौती दीWorldओरकूट का पुनरुद्धार? फाउंडर ने AI‑चालित सोशल मीडिया पर चुनौती दी 13 दिन पहलेयूएस ने मुंबई की दो कंपनियों और पाँच भारतीयों पर इरानी तेल व्यापार प्रतिबंध लगाएWorldयूएस ने मुंबई की दो कंपनियों और पाँच भारतीयों पर इरानी तेल व्यापार प्रतिबंध लगाए 13 दिन पहलेTCS ने कहा, US PERM निलंबन से भर्ती पर असर नहीं, 15,000 नौकरियाँWorldTCS ने कहा, US PERM निलंबन से भर्ती पर असर नहीं, 15,000 नौकरियाँ 13 दिन पहलेएलोन मस्क फिर से ट्रिलियनियर, खुद को निचे धकेलते हुएIndia Newsएलोन मस्क फिर से ट्रिलियनियर, खुद को निचे धकेलते हुए 17 दिन पहलेOpenAI ने EU में टेक्स्ट वॉटरमार्क जोड़कर AI एक्ट का पालन कियाIndia NewsOpenAI ने EU में टेक्स्ट वॉटरमार्क जोड़कर AI एक्ट का पालन किया 17 दिन पहलेBLF की नई महिला स्ट्राइक फोर्स: बॉलचिस्तान में हाईवे पर हमलाWorldBLF की नई महिला स्ट्राइक फोर्स: बॉलचिस्तान में हाईवे पर हमला 17 दिन पहलेट्रम्प ने टैक्सपेयर फंड से हटकर मिडटर्म विज्ञापनों का खर्च स्वयं उठायाWorldट्रम्प ने टैक्सपेयर फंड से हटकर मिडटर्म विज्ञापनों का खर्च स्वयं उठाया 17 दिन पहले
↑