इंदौर के लोगो ने नये साल का स्वागत जोशीले अंदाज से किया । तारीखों के बदलाव का इंतजार कर रहे लोगो ने पूरी रात जश्न मनाते हुए गुजारी । होटल , मॉल ,पब , सडको यहाँ तक की घरो में भी धूमधाम से नए साल का आगाज किया गया । जगह जगह लोगो ने केक काटे , आतिशबाजी करते हुए खूब डांस मस्ती करते नजर आए ।
– ये नजारा था रात को शहर का….. नये साल के स्वागत के लिए शहर में कई जगह वेलकम पार्टियों का आयोजन हुआ ..शहर की सभी होटल्स , मॉल , बिल्डिंग की छतो यहा तक की घरो में भी पार्टिया मनाई गई । वैसो तो हर जगह ही पार्टियों के नज़ारे देखने लायक थे लेकिन जो डांस मस्ती होटल्स में नजर आई वो कही ओर नहीं मिली । तेज आवाज में बजते डीजे ओर सतरंगी रौशनी के बीच जोशीले इन्दोरी यहा जमकर थिरकते नजर आए ।
– मस्ती का ये सिलसिला शाम ढलते ही शुरू हो गया था । जैसे जैसे रात गहराती गई जोश ओर जूनून बढ़ता गया । घडी की सुइयों ने रात को जैसे ही बारह बजाई लोगो के इन्तजार का वक्त खत्म हुआ ओर फिर शुरू हुआ केक काटने , आतिशबाजी करने ओर एक दूसरे को नए साल की बधाई देने का सिलसिला जो काफी रात तक चलता रहा । कुल मिलाकर इन्दोरीयो ने नये साल का स्वगत धूम-धाम से किया । जिसका जश्न अल-सुबह तक जारी था ।
