फ्रांस में रुके 25 भारतीय भी लौटेंगे:कोर्ट ने शरण मांगने की अर्जी खारिज की, कहा- बॉर्डर पुलिस ने तय समय में जानकारी नहीं दी
तस्वीर 26 दिसंबर की है, जब फ्रांस में रोके गए 303 भारतीयों में से 276 मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे थे। मानव तस्करी के आरोप में फ्रांस में रोके गए 303 भारतीयों में 276 मंगलवार (26 दिसंबर) को भारत लौट आए थे।
मानव तस्करी के आरोप में फ्रांस में रोके गए 303 भारतीयों में 276 मंगलवार (26 दिसंबर) को भारत लौट आए थे। अब बाकी बचे 25 भारतीयों को भी वापस भारत भेजा जाएगा। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि इन 25 भारतीयों ने फ्रांस में शरण मांगी है और वो वहीं रुक गए हैं।
न्यज एजेंसी AFP के मुताबिक, इन लोगों को भी फ्रांस के जज ने बुधवार को आजाद कर दिया। इन लोगों को औपचारिक आधार पर छोड़ा गया है। पेरिस के जज ने कहा- फ्रांस के चार्ल्स द गॉल एयरपोर्ट पर बॉर्डर पुलिस ने समय रहते कोर्ट में मामले की जानकारी नहीं दी।
समय सीमा समाप्त होने की वजह से 25 भारतीयों को मुक्त कर दिया गया। इन्हें फ्रांस में पॉलिटिकल असायलम नहीं मिल सकेगा। इनमें वो 2 लोग भी शामिल हैं, जिन पर मानव तस्करी का आरोप लगा था। दोनों लोगों को आरोपों से मुक्त कर दिया गया है।
चाइल्ड वेल्फेयर सर्विस को सौंपे गए 5 नाबालिग
जिन लोगों को छोड़ा गया है, उनमें 5 नाबालिग हैं। इन्हें चाइल्ड वेल्फेयर सर्विस को सौंपा गया है। दूसरी तरफ, मुंबई के स्पेशल IGP (इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस) दीपक पांडे ने मानव तस्करी के आरोपों की जांच करने का आदेश दिया है। उन्होंने CISF ने भी पैसेंजर्स से पूछताछ के संबंध में मुंबई पुलिस को 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट सौंपने को कहा है।
दरअसल, 22 दिसंबर को दुबई से निकारागुआ जा रहे भारतीय नागरिकों वाला विमान वाट्री एयरपोर्ट पर ईंधन भरने के लिए उतरा था। इस दौरान फ्रांस के अधिकारियों को सूचना मिली कि इसमें मानव तस्करी के पीड़ितों को ले जाया जा रहा है, जिसके बाद फ्लाइट को उड़ान भरने से रोक दिया गया था।
फ्रांस ने मानव तस्करी के मामले में जांच बंद की
फ्रेंच न्यूजपेपर ला मोंड की रिपोर्ट के मुताबिक दुबई से फ्रांस पहुंचने वाली फ्लाइट में लोग अपनी मर्जी से आए थे। इसलिए फ्रांस की पुलिस ने मानव तस्करी के एंगल से मामले की जांच बंद कर दी है। अब इसे इमिग्रेशन के कानूनों के उल्लंघन के तौर पर देखा जा रहा है।
4 दिन फ्रांस में रोके जाने के बाद प्लेन 276 भारतीयों को लेकर मंगलवार सुबह मुंबई पहुंचा। इसने 25 दिसंबर की शाम पेरिस के वाट्री एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। यह मंगलवार सुबह 4 बजे मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। एयरपोर्ट पर पहुंचते ही CISF ने यात्रियों से पूछताछ की।
फ्रांस के जजों ने यात्रियों को लौटने की इजाजत दी
फ्रांस में विदेशी नागरिकों को 4 दिन से ज्यादा हिरासत में नहीं रख सकते। इसके लिए जज से परमिशन लेनी पड़ती है, जो उनकी हिरासत को 8 दिन बढ़ा सकते हैं। हालांकि गंभीर मामलों में हिरासत का वक्त 24 दिन भी किया जा सकता है।
24 दिसंबर को फ्रांस की एक कोर्ट के 4 जजों ने क्रिसमस की छुट्टियों में भी काम करते हुए हिरासत में रखे गए यात्रियों से पूछताछ करने के बाद विमान के रवाना होने के आदेश दिए थे। इसके बाद 25 दिसंबर को भारतीयों के प्लेन को उड़ान भरने की इजाजत दे दी गई।
मामले की जांच कर रहे एक अफसर ने कहा था- हमें शक है कि इन भारतीयों को सेंट्रल अमेरिका में किसी जगह ले जाया जाना था। यह भी मुमकिन है कि इनमें से कुछ लोग कनाडा जाना चाहते हों।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldट्रम्प को 11 दिसंबर तक डिफ़ैमेशन केस में गवाही देने का आदेश 12 घंटे पहले
Worldट्रंप ने इल्हान ओमार से तुरंत इस्तीफा मांगते हुए फर्जी नाम का आरोप लगाया 12 घंटे पहले
Worldट्रम्प ने इज़राइल के PM नेतन्याहू को पुनः चुनाव में समर्थन दिया 4 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 4 दिन पहले
Worldलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन किया 6 दिन पहले
Worldईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहा 6 दिन पहले
Worldमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तार 6 दिन पहले
World31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या की 7 दिन पहले
World2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकस 9 दिन पहले
Worldलुकाशेंको ने लातविया पर सीमा उल्लंघन का मंचन करने का आरोप खारिज किया 9 दिन पहले
Worldरूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया 9 दिन पहले
WorldAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता है 9 दिन पहले
Worldहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्रा 10 दिन पहले
Worldएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दान 10 दिन पहले
Worldसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतें 10 दिन पहले
Worldतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तार 10 दिन पहले
Worldयूएस ने माइक्रोसॉफ्ट, इन्फोसिस, टीसीएस आदि को ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से निलंबित किया 14 दिन पहले
Worldओरकूट का पुनरुद्धार? फाउंडर ने AI‑चालित सोशल मीडिया पर चुनौती दी 14 दिन पहले
Worldयूएस ने मुंबई की दो कंपनियों और पाँच भारतीयों पर इरानी तेल व्यापार प्रतिबंध लगाए 14 दिन पहले
WorldTCS ने कहा, US PERM निलंबन से भर्ती पर असर नहीं, 15,000 नौकरियाँ 14 दिन पहले
India Newsएलोन मस्क फिर से ट्रिलियनियर, खुद को निचे धकेलते हुए 17 दिन पहले
India NewsOpenAI ने EU में टेक्स्ट वॉटरमार्क जोड़कर AI एक्ट का पालन किया 17 दिन पहले
WorldBLF की नई महिला स्ट्राइक फोर्स: बॉलचिस्तान में हाईवे पर हमला 17 दिन पहले
Worldट्रम्प ने टैक्सपेयर फंड से हटकर मिडटर्म विज्ञापनों का खर्च स्वयं उठाया 17 दिन पहले

