भारत-फिलिपींस में नौसैनिक युद्धाभ्यास से चीन नाराज:कहा- हमारे मामले में तीसरा देश दखल न दे; फिलपींस चीनी क्षेत्र में घुसपैठ कर रहा
तस्वीर भारत और फिलिपींस के बीच हुई नेवल एक्सरसाइज की है। इसमें INS कदमत और फिलिपींस का BRP रेमन अल्कराज जहाज नजर आ रहा है। भारत और फिलिपीन्स के बीच साउथ चाइना सी में नेवल एक्सरसाइज पर चीन ने आपत्ति जताई है।
भारत और फिलिपीन्स के बीच साउथ चाइना सी में नेवल एक्सरसाइज पर चीन ने आपत्ति जताई है। चीन के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कोल वु कियान ने कहा है कि दो देशों के बीच रक्षा सहयोग से किसी तीसरे देश की शांति को नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए।
चीनी मीडिया की तरफ से पूछे गए एक सवाल के जवाब में कियान ने कहा- चीन और फिलिपींस के बीच समुद्री विवाद में किसी तीसरे देश को दखल देने का हक नहीं है। हम अपने देश की सुरक्षा और समुद्री अधिकारों के लिए जरूरी कदम उठाता रहेगा।
फिलिपीन्स और भारत की नेवी ने इस महीने युद्धाभ्यास किया था। इसमें भारत की तरफ से INS कदमत और फिलिपींस की तरफ से BRP रेमन अल्कराज जहाज ने हिस्सा लिया था। वहीं कुछ दिन पहले चीनी कोस्ट गार्ड्स पर फिलिपीन्स के जहाजों पर वॉटर कैनन से हमला करने का आरोप लगा था।
इस पर सवाल के जवाब में चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा- ये आरोप झूठे हैं। उन्होंने दावा किया कि चीन की तरफ से लगातार चेतावनी के बावजूद फिलिपींस हमारे क्षेत्र में घुसपैठ कर रहा है।
चीन बोला- फिलिपींस ने हमारे जहाज को तबाह किया
कियान ने कहा- फिलिपीन्स का जहाज हमारे कोस्ट गार्ड शिप से टकराया, जिससे हमारा जहाज तबाह हो गया। इस तरह की हरकत बेहद खतरनाक और गैर-जिम्मेदाराना है। इन हरकतों की वजह से ही कानून के दायरे में रहते हुए हमारे कोस्ट गार्ड को जरूरी कदम उठाने पड़े, जो पूरी तरह से सही है।
मामले पर अमेरिका की तरफ से जताए गए विरोध पर चीन ने कहा- हम इस तरह की बयानबाजी को बढ़ावा नहीं देते हैं। फिलिपीन्स जिस क्षेत्र को अपना बताता है, वो चीन का हिस्सा है। अमेरिका उन्हें हमारे खिलाफ भड़काने का काम कर रहा है।
दरअसल दिसंबर के शुरुआती हफ्ते में दक्षिण चीन सागर में चीन के कॉस्ट गार्ड्स ने फिलिपींस के जहाजों पर हमला किया था। उन्होंने मछुआरों के जहाज पर वाटर कैनन चलाई थी। चीन ने पहले जहाजों की घेराबंदी की, फिर पानी से हमला किया था। फिलिपींस ने चीन की इस अवैध और आक्रामक कार्रवाई की निंदा की थी।
साउथ चाइना सी में चीन की दादागिरी नई नहीं
साउथ चाइना सी में फिलीपींस और चीन के बीच इस तरह का टकराव पहले भी कई बार हुआ है। इस साल भी दोनों देशों के बीच जनवरी से तनातनी जारी है।
26 सितंबर: बीजिंग ने साउथ चाइना सी में फिलीपींस के मछली पकड़ने वाले जहाजों को रोकने के लिए स्कारबोरो शोल इलाके में फ्लोटिंग बैरियर लगाए थे। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन ने फिलीपींस से करीब 200 किमी दूर स्थित स्कारबोरो शोल में लैगून के एंट्री गेट पर 300 मीटर लंबा बैरियर लगाया गया था। सितंबर में फिलिपींस ने इस बैरियर को तोड़ दिया।
अगस्त 2023: चीन के कोस्टगार्ड ने फिलीपींस की मिलिट्री सप्लाई बोट पर वॉटर कैनन से वार कर दिया था। अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक घटना शनिवार को हुई जब फिलीपींस की बोट अपने सैनिकों के लिए खाना लेकर जा रही थी।
फरवरी 2023: साउथ चाइना सी के विवादित हिस्से में घूम रहे एक फिलीपींस कोस्ट गार्ड के प्लेन को चीन के रेडियो ऑपरेटर ने धमकी दी थी। रेडियो ऑपरेटर ने 3500 फीट नीचे कोस्ट गार्ड के वेसल से अनाउंस करते हुए कहा था- यहां से तुरंत निकल जाओ।
जनवरी 2023: फिलीपींस ने कहा था कि चीन ने एक लेजर लाइट से उनके वेसल को रोकने की कोशिश की। इससे फिलीपींस के जहाज में सवार चालक दल को दिखना बंद हो गया था। फिलीपींस ने कहा था कि चीन ने ऐसा जानबूझ कर किया था। जो साउथ चाइना सी में उनके अधिकारों का उल्लंघन है।
पूरे साउथ चाइना सी पर चीन का दावा
चीन हमेशा से साउथ चाइना सी के लगभग पूरे हिस्से पर अपना दावा करता रहा है। इसके लिए वो 5 छोटे देशों को अक्सर परेशान करता है। इनमें फिलीपींस, वियतनाम, मलेशिया, ताईवान और ब्रुनेई शामिल हैं। ये सभी देश साउथ चाइना सी को अपना बताते हैं। चीन ने इस क्षेत्र में कई आर्टिफिशयल आईलैंड बना लिए हैं। इस क्षेत्र में चीन ने कई सैन्य ठिकाने भी तैयार कर लिए हैं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldट्रम्प को 11 दिसंबर तक डिफ़ैमेशन केस में गवाही देने का आदेश 9 घंटे पहले
Worldट्रंप ने इल्हान ओमार से तुरंत इस्तीफा मांगते हुए फर्जी नाम का आरोप लगाया 9 घंटे पहले
Worldट्रम्प ने इज़राइल के PM नेतन्याहू को पुनः चुनाव में समर्थन दिया 4 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 4 दिन पहले
Worldलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन किया 6 दिन पहले
Worldईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहा 6 दिन पहले
Worldमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तार 6 दिन पहले
World31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या की 7 दिन पहले
World2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकस 9 दिन पहले
Worldलुकाशेंको ने लातविया पर सीमा उल्लंघन का मंचन करने का आरोप खारिज किया 9 दिन पहले
Worldरूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया 9 दिन पहले
WorldAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता है 9 दिन पहले
Worldहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्रा 10 दिन पहले
Worldएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दान 10 दिन पहले
Worldसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतें 10 दिन पहले
Worldतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तार 10 दिन पहले
Worldयूएस ने माइक्रोसॉफ्ट, इन्फोसिस, टीसीएस आदि को ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से निलंबित किया 14 दिन पहले
Worldओरकूट का पुनरुद्धार? फाउंडर ने AI‑चालित सोशल मीडिया पर चुनौती दी 14 दिन पहले
Worldयूएस ने मुंबई की दो कंपनियों और पाँच भारतीयों पर इरानी तेल व्यापार प्रतिबंध लगाए 14 दिन पहले
WorldTCS ने कहा, US PERM निलंबन से भर्ती पर असर नहीं, 15,000 नौकरियाँ 14 दिन पहले
India Newsएलोन मस्क फिर से ट्रिलियनियर, खुद को निचे धकेलते हुए 17 दिन पहले
India NewsOpenAI ने EU में टेक्स्ट वॉटरमार्क जोड़कर AI एक्ट का पालन किया 17 दिन पहले
WorldBLF की नई महिला स्ट्राइक फोर्स: बॉलचिस्तान में हाईवे पर हमला 17 दिन पहले
Worldट्रम्प ने टैक्सपेयर फंड से हटकर मिडटर्म विज्ञापनों का खर्च स्वयं उठाया 17 दिन पहले

