25 दिसंबर को दुनियाभर में क्रिसमस का त्यौहार प्रभु यीशू के जन्मदिन के तौर पर मनाया जाता है। शुजालपुर में भी ईसाई धर्म के संस्थापक प्रभू ईसा मसीह के जन्मदिवस दीप्ति कान्वेंट स्कूल में बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। क्रिसमस पर्व पर पूरे चर्च में आकर्षक साज-सज्जा की गई। क्रिसमस ट्री बनाया गया और सुन्दर झांकियां सजाई गई। चर्च के फादर पाल भगवान यीशु के जन्म पर विशेष प्रार्थना कर जीजस क्राईस्ट को याद करते हुए केक काटकर सभी को प्यार और भाईचारा बनाएं रखने का संदेश देते हुए सभी को शुभकामनाएं दी। खुशी और उत्साह के इस पर्व को क्रिश्चियन लोगों ने केरल गीत गाते हुए नृत्य कर इस उत्सव को बड़ी ही धूमधाम से मनाया।
