देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsWorld
दुनिया 5 बार पढ़ी गई

पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने इमरान से छीना चुनाव चिन्ह:पार्टी चुनावों को अवैध बताया; इसके बिना सत्ता में नहीं आ पाएगी पार्टी

तस्वीर में इमरान खान पार्टी एक पार्टी रैली को संबोधित करते दिख रहे हैं। उनके पोडियम पर पार्टी का चिन्ह बैट नजर आ रहा है।

Abhishek Raghuvanshi23 दिसंबर 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) का चुनाव चिन्ह ‘बैट'(बल्ला) रद्द कर दिया गया है। पाकिस्तान के चुनाव आयोग की 5 सदस्यीय बेंच ने शुक्रवार को चुनाव चिन्ह छीनने का फैसला किया। इसके साथ ही PTI में होने वाले चुनावों को भी अवैध घोषित कर दिया गया। शुक्रवार को 11 पेज के फैसले में कहा गया कि PTI में नियमों के मुताबिक चुनाव नहीं हो रहे थे।

जियो न्यूज के मुताबिक, PTI में इमरान खान की जगह गौहर अली खान को पार्टी चेयरमैन बनाया गया था। लेकिन, अब चुनाव अवैध घोषित होने से उनका ये पद छिन गया है। फैसला सुनाने से पहले चुनाव आयोग ने आश्वासन दिया था कि उसे देश में आने वाले चुनावों के लिए दूसरी पार्टियों की तरह ही बराबर मौके दिए जाएंगे।

तस्वीरों में खबर3 फोटो
तस्वीर में इमरान खान पार्टी एक पार्टी रैली को संबोधित करते दिख रहे हैं। उनके पोडियम पर पार्टी का चिन्ह बैट नजर आ रहा है। (फाइल) - Dainik Bhaskarतस्वीर में PTI के कार्यकर्ता पार्टी चिन्ह बैट के साथ नजर आ रहे हैं। (फाइल)27 मार्च 2022 को इस्लामाबाद की रैली में इमरान के हाथ में एक कागज नजर आया था। खान का दावा है कि इसमें उनकी सरकार गिराने की अमेरिकी साजिश का जिक्र है। इस कागज को ही सायफर कहा गया और इसी में खान फंसे, क्योंकि यह नेशनल सीक्रेट था।

PTI बोली- फैसले के खिलाफ हर लेवल पर करेंगे अपील
चुनाव आयोग का फैसला आने के कुछ देर बाद ही PTI ने सोशल मीडिया पर कहा था कि वो पाकिस्तान के आम चुनाव जरूर जीतेंगे। वो हर लेवल पर जाकर इस फैसले के खिलाफ अपील करेंगे। PTI ने दावा किया कि उनकी पार्टी के सभी कैंडिडेट्स बल्ले वाले चिन्ह के साथ ही चुनाव में उतरेंगे।

पाकिस्तान में 8 फरवरी को आम चुनाव होने हैं। अगर तब तक इमरान की पार्टी कोई चुनाव चिन्ह हासिल नहीं कर सकी, तो पार्टी के नेताओं को निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ना होगा। ऐसे में चुनाव जीतने के बाद भी वो PTI में शामिल नहीं हो पाएंगे क्योंकि निर्दलीय सिर्फ उन पार्टियों से जुड़ सकते हैं जो चुनाव आयोग में रजिस्टर्ड हो। ऐसे मामले में इन्हें किसी और पार्टी का हाथ थामना पड़ सकता है।

PTI के लिए अपना चुनाव चिन्ह वापस लेने का सिर्फ एक ही रास्ता है कि वो कोई सीनियर ज्यूडीशियरी पार्टी चुनावों को वैध घोषित कर दे। इससे पहले शुक्रवार को पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने इमरान खान को सीक्रेट लेटर चोरी केस (सायफर केस) में जमानत दे दी थी। खान के साथ पार्टी के एक और नेता शाह महमूद कुरैशी को भी जमानत दी गई। दोनों नेताओं को 10 लाख का जुर्माना भरना होगा।

इमरान की पार्टी का चुनाव चिन्ह बल्ला उनके पिछले करियर का सिंबल था। इमरान खान पाकिस्तान की क्रिकेट टीम के कप्तान रह चुके हैं। उनकी कप्तानी में टीम ने 1992 का वर्ल्ड कप भी जीता था।

27 मार्च 2022 को इस्लामाबाद की रैली में इमरान के हाथ में एक कागज नजर आया था। खान का दावा है कि इसमें उनकी सरकार गिराने की अमेरिकी साजिश का जिक्र है। इस कागज को ही सायफर कहा गया और इसी में खान फंसे, क्योंकि यह नेशनल सीक्रेट था।

इमरान के खिलाफ 15 केस ऐसे हैं, जिनमें गिरफ्तारी तय है। इसमें 9 मई 2022 को फौजी ठिकानों पर हमले का केस शामिल है। इसकी सुनवाई मिलिट्री कोर्ट में होनी है। इसके अलावा यूनिवर्सिटी के लिए मुफ्त जमीन लेने का केस भी है। उन्हें सरकारी खजाने (तोशाखाना) के तोहफे बेचने के मामले में भी सजा सुनाई जा चुकी है।

क्या है सायफर केस
अप्रैल 2022 में सरकार गिरने के बाद इमरान की तरफ से लगातार दावा किया गया कि उनकी सरकार गिराने के लिए अमेरिका और उस वक्त के आर्मी चीफ जनरल कमर जावेद बाजवा ने साजिश रची। खान का आरोप है कि उन्हें इस साजिश की जानकारी अमेरिका में उस वक्त के पाकिस्तानी एंबेसेडर असद मजीद खान ने एक सीक्रेट लेटर के जरिए दी थी। डिप्लोमैटिक टर्म में इसी लेटर को साइफर कहा जाता है।

यह सायफर अमेरिकी स्टेट डिपार्टमेंट यानी फॉरेन मिनिस्ट्री की तरफ से पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय को भेजा गया था। इमरान इस लेटर को पिछले साल कई चुनावी रैलियों में लहराते हुए नजर आए थे। उन्होंने दावा किया था कि उनकी सरकार को अमेरिका के इशारे पर फौज ने गिराया। कानूनी तौर पर ये लेटर एक नेशनल सीक्रेट होता है, जिसे सार्वजनिक जगह पर दिखाया नहीं जा सकता।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
ट्रम्प को 11 दिसंबर तक डिफ़ैमेशन केस में गवाही देने का आदेशWorldट्रम्प को 11 दिसंबर तक डिफ़ैमेशन केस में गवाही देने का आदेश 15 घंटे पहलेट्रंप ने इल्हान ओमार से तुरंत इस्तीफा मांगते हुए फर्जी नाम का आरोप लगायाWorldट्रंप ने इल्हान ओमार से तुरंत इस्तीफा मांगते हुए फर्जी नाम का आरोप लगाया 15 घंटे पहलेट्रम्प ने इज़राइल के PM नेतन्याहू को पुनः चुनाव में समर्थन दियाWorldट्रम्प ने इज़राइल के PM नेतन्याहू को पुनः चुनाव में समर्थन दिया 4 दिन पहलेट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असरIndia Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 4 दिन पहलेलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन कियाWorldलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन किया 6 दिन पहलेईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहाWorldईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहा 6 दिन पहलेमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तारWorldमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तार 6 दिन पहले31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या कीWorld31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या की 7 दिन पहले
2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकसWorld2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकस 9 दिन पहलेलुकाशेंको ने लातविया पर सीमा उल्लंघन का मंचन करने का आरोप खारिज कियाWorldलुकाशेंको ने लातविया पर सीमा उल्लंघन का मंचन करने का आरोप खारिज किया 9 दिन पहलेरूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार कियाWorldरूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया 9 दिन पहलेAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता हैWorldAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता है 9 दिन पहलेहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्राWorldहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्रा 10 दिन पहलेएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दानWorldएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दान 10 दिन पहलेसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतेंWorldसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतें 10 दिन पहलेतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तारWorldतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तार 10 दिन पहले
यूएस ने माइक्रोसॉफ्ट, इन्फोसिस, टीसीएस आदि को ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से निलंबित कियाWorldयूएस ने माइक्रोसॉफ्ट, इन्फोसिस, टीसीएस आदि को ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से निलंबित किया 14 दिन पहलेओरकूट का पुनरुद्धार? फाउंडर ने AI‑चालित सोशल मीडिया पर चुनौती दीWorldओरकूट का पुनरुद्धार? फाउंडर ने AI‑चालित सोशल मीडिया पर चुनौती दी 14 दिन पहलेयूएस ने मुंबई की दो कंपनियों और पाँच भारतीयों पर इरानी तेल व्यापार प्रतिबंध लगाएWorldयूएस ने मुंबई की दो कंपनियों और पाँच भारतीयों पर इरानी तेल व्यापार प्रतिबंध लगाए 14 दिन पहलेTCS ने कहा, US PERM निलंबन से भर्ती पर असर नहीं, 15,000 नौकरियाँWorldTCS ने कहा, US PERM निलंबन से भर्ती पर असर नहीं, 15,000 नौकरियाँ 14 दिन पहलेएलोन मस्क फिर से ट्रिलियनियर, खुद को निचे धकेलते हुएIndia Newsएलोन मस्क फिर से ट्रिलियनियर, खुद को निचे धकेलते हुए 17 दिन पहलेOpenAI ने EU में टेक्स्ट वॉटरमार्क जोड़कर AI एक्ट का पालन कियाIndia NewsOpenAI ने EU में टेक्स्ट वॉटरमार्क जोड़कर AI एक्ट का पालन किया 17 दिन पहलेBLF की नई महिला स्ट्राइक फोर्स: बॉलचिस्तान में हाईवे पर हमलाWorldBLF की नई महिला स्ट्राइक फोर्स: बॉलचिस्तान में हाईवे पर हमला 17 दिन पहलेट्रम्प ने टैक्सपेयर फंड से हटकर मिडटर्म विज्ञापनों का खर्च स्वयं उठायाWorldट्रम्प ने टैक्सपेयर फंड से हटकर मिडटर्म विज्ञापनों का खर्च स्वयं उठाया 17 दिन पहले
↑