मां की मौत के बाद जहर बेचने लगा कनाडाई शेफ:40 देशों के 1200 लोगों को आत्महत्या के लिए उकसाया; सेकेंड डिग्री मर्डर के आरोप
कनाडा के एक शेफ पर 40 देश के लोगों को सुसाइड किट बेचने के आरोप लगे हैं। सोमवार को उस पर मामले में 14 नए चार्ज लगाए गए। AFP के मुताबिक, इनमें आत्महत्या के लिए उकसाने और सेकेंड डिग्री मर्डर जैसे आरोप शामिल हैं।
कनाडा के एक शेफ पर 40 देश के लोगों को सुसाइड किट बेचने के आरोप लगे हैं। सोमवार को उस पर मामले में 14 नए चार्ज लगाए गए। AFP के मुताबिक, इनमें आत्महत्या के लिए उकसाने और सेकेंड डिग्री मर्डर जैसे आरोप शामिल हैं। उस पर पहले से ही 12 चार्ज लगे हुए हैं।
केनेथ लॉ को पुलिस ने इस साल मई में गिरफ्तार किया था। कनाडा के पॉइजन शेफ के नाम से मशहूर हुए केनेथ लॉ पर अगस्त में 12 नए चार्ज लगाए गए थे। पुलिस की जांच में सामने आया कि केनेथ ने केमिकल पदार्थ वाले करीब 1200 पैकेज बेचे हैं।
ब्रिटेन की नेशनल क्राइम एजेंसी ने छानबीन के बाद बताया कि उन्होंने ऐसे करीब 272 लोगों की पहचान की है, जिन्होंने पिछले 2 सालों में केनेथ का पैकेज खरीदा था। इनमें से करीब 88 लोगों की मौत हो चुकी है।
इसके अलावा न्यूजीलैंड के कोरोनर कोर्ट ने बताया कि उन्हें भी केनेथ से जुड़े मौत से जुड़े ऐसे कई मामलों की लिस्ट मिली है। वहीं अमेरिका, इटली और ऑस्ट्रेलिया में भी इन पैकेज को खरीदने वालों के नाम सामने आए हैं।
अप्रैल 2022 में मिला था पहला केस
इस मामले की शुरुआत अप्रैल 2022 में होती है, जब ब्रिटेन में एक महिला आत्महत्या कर लेती है। मामले की जांच के दौरान अक्टूबर में कनाडा के मिसिसॉगा का एक पोस्ट बॉक्स और एक कनाडाई शख्स की वेबसाइट शक के दायरे में आई। इसके बाद इस साल मार्च में कनाडा के ब्रैम्पटन में एक व्यक्ति की किसी केमिकल पदार्थ को खाने के बाद मौत हो जाती है।
पुलिस मामले की जांच शुरू करती है। एक महीने के अंदर पुलिस केनेथ लॉ नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लेती है। 57 साल का केनेथ पेशे से एक शेफ है। उस समय, लॉ पर लोगों को आत्महत्या की सलाह देने और उसमें मदद करने के आरोप लगे। चार्जशीट के मुताबिक, लॉ ऐसे लोगों को एक केमिकल पदार्थ देता था जो आत्महत्या करना चाहते थे।
अंडरकवर रिपोर्टर से कहा- लोग कहते हैं मैं पुण्य का काम कर रहा
डेली मेल के मुताबिक, केनेथ लॉ जांच के दायरे में तब आया जब उसने ब्रिटिश अखबार द टाइम्स के एक अंडरकवर रिपोर्टर को अपने काम के बारे में बताया। उसने रिपोर्टर से कहा- पिछले 2 साल में मेरे कई ग्राहकों की मौत की मौत हो चुकी है। मैंने ये पैकेज दर्जनों देशों के सैकड़ों लोगों तक पहुंचाया है।
अपने काम के बारे में खुशी से बात करते हुए केनेथ ने अंडरकवर रिपोर्टर से कहा- कुछ ग्राहक मुझसे कहते हैं कि मैं बहुत ही पुण्य काम कर रहा हूं। मैंने ये तब शुरू किया जब मेरी मां की स्ट्रोक से मौत हो गई थी। हमारी सोच अभी इतनी आधुनिक नहीं हुई है कि हम खुले तौर पर मौत को स्वीकार कर सकें। जांच शुरू होने के बाद से केनेथ की वेबसाइट बंद हो चुकी है।
5 कंपनियों के जरिए बेचा जहर
इसके बाद पुलिस को कनाडा में ऐसे 2 मामले मिले जहां लोगों ने केनेथ लॉ की एक वेबसाइट से जहरीला पदार्थ खरीदकर खाया और उनकी मौत हो गई। मई में ओंटारियो की पुलिस ने अलर्ट जारी कर 5 कंपनियों के नाम रिलीज किए।
अलर्ट में कहा गया कि इन 5 कंपनियों से किसी भी पैकज को न खरीदा जाए। इस बीच पुलिस ने बताया कि ब्रिटेन में आत्महत्या करने वाली महिला ने भी इनमें से एक वेबसाइट से पैकेज खरीदा था। केमिकल पदार्थ की जांच में पाया गया कि वो सोडियम नाइट्राइट था।
क्या है सोडियम नाइट्राइट
सोडियम नाइट्राइट सफेद रंग का एक दरदरा पदार्थ होता है जो खाने में प्रिजर्वेटिव के तौर पर इस्तेमाल होता है। ये अक्सर प्रोसेस्ड मीट में पाया जाता है। कनाडाई पुलिस के मुताबिक, इसको बड़ी मात्रा में खाने से शरीर में ऑक्सीजन लेवल कम होता है, सांस लेने में तकलीफ होती है, जिससे मौत हो जाती है।
कनाडाई मीडिया हाउस CTV न्यूज के मुताबिक, पुलिस अधिकारी साइमन जेम्स ने बताया कि केनेथ साल 2020 से अपनी वेबसाइट्स को चला रहा था। उसने जांच के दौरान पीड़ितो से जुड़ी जानकारी शेयर करने से इनकार कर दिया। हालांकि, उसने बताया कि केमिकल पदार्थ खरीदने वालों में ज्यादातर 16-36 साल की उम्र वाले लोग शामिल थे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldट्रम्प को 11 दिसंबर तक डिफ़ैमेशन केस में गवाही देने का आदेश 20 घंटे पहले
Worldट्रंप ने इल्हान ओमार से तुरंत इस्तीफा मांगते हुए फर्जी नाम का आरोप लगाया 20 घंटे पहले
Worldट्रम्प ने इज़राइल के PM नेतन्याहू को पुनः चुनाव में समर्थन दिया 4 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 4 दिन पहले
Worldलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन किया 6 दिन पहले
Worldईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहा 6 दिन पहले
Worldमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तार 6 दिन पहले
World31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या की 7 दिन पहले
World2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकस 9 दिन पहले
Worldलुकाशेंको ने लातविया पर सीमा उल्लंघन का मंचन करने का आरोप खारिज किया 9 दिन पहले
Worldरूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया 9 दिन पहले
WorldAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता है 9 दिन पहले
Worldहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्रा 10 दिन पहले
Worldएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दान 10 दिन पहले
Worldसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतें 10 दिन पहले
Worldतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तार 10 दिन पहले
Worldयूएस ने माइक्रोसॉफ्ट, इन्फोसिस, टीसीएस आदि को ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से निलंबित किया 14 दिन पहले
Worldओरकूट का पुनरुद्धार? फाउंडर ने AI‑चालित सोशल मीडिया पर चुनौती दी 14 दिन पहले
Worldयूएस ने मुंबई की दो कंपनियों और पाँच भारतीयों पर इरानी तेल व्यापार प्रतिबंध लगाए 14 दिन पहले
WorldTCS ने कहा, US PERM निलंबन से भर्ती पर असर नहीं, 15,000 नौकरियाँ 14 दिन पहले
India Newsएलोन मस्क फिर से ट्रिलियनियर, खुद को निचे धकेलते हुए 17 दिन पहले
India NewsOpenAI ने EU में टेक्स्ट वॉटरमार्क जोड़कर AI एक्ट का पालन किया 17 दिन पहले
WorldBLF की नई महिला स्ट्राइक फोर्स: बॉलचिस्तान में हाईवे पर हमला 17 दिन पहले
Worldट्रम्प ने टैक्सपेयर फंड से हटकर मिडटर्म विज्ञापनों का खर्च स्वयं उठाया 17 दिन पहले
