अपने बच्चों की हत्या, 20 साल जेल, अब केस खारिज:ऑस्ट्रेलिया में सबसे बुरी मां कही जाती थी, 4 नवजातों के मर्डर का मामला था
56 साल की कैथलीन ने कहा- मेरे बेगुनाह होने के सबूतों को सालों तक अनदेखा किया गया। 20 साल से जेल में कैद 'ऑस्ट्रेलिया की सबसे बुरी मां' के नाम से बदनाम कैथलीन फोल्बिग बेगुनाह साबित हुईं।
20 साल से जेल में कैद ‘ऑस्ट्रेलिया की सबसे बुरी मां’ के नाम से बदनाम कैथलीन फोल्बिग बेगुनाह साबित हुईं। गुरुवार को न्यू साउथ वेल्स सुप्रीम कोर्ट ने उनके खिलाफ दायर किए गए केस को खारिज कर दिया। कैथलीन पर अपने ही 4 नवजातों की हत्या करने का आरोप था।
कैथलीन ने 1989-1999 के बीच केलब, पैट्रिक, सारा और लॉरा की हत्या की थी। सभी बच्चों की उम्र 19 दिन से लेकर 18 महीने के बीच थी। 2003 में कैथलीन को हत्या के मामले में 40 साल की सजा सुनाई गई थी। बाद में सजा कम करके 30 साल कर दी गई।
20 साल जेल में कैद रहने के बाद जून 2023 में उन्हें बेगुनाह साबित किया गया और रिहा कर दिया गया। आज कोर्ट ने उनके खिलाफ सभी केस खारिज कर दिए हैं। कोर्ट ने कहा कि कैथलीन फोल्बिग को सजा दिलवाने में इस्तेमाल किए गए सबूत विश्वसनीय नहीं थे।
गला घोंटकर मारने के आरोप थे
कैथलीन पर बच्चों का गला घोंटकर उन्हें जान से मारने के आरोप थे। जो सबूत कोर्ट में पेश किए गए थे उनमें एक डायरी थी। इसके आधार पर कैथलीन को मानसिक रूप से अस्थिर बताया गया था। हालांकि, किसी मनोवैज्ञानिक या मनोचिकित्सक ने इस डायरी की जांच नहीं की थी। इस डायरी में क्या लिखा था इसकी जानकारी मीडिया के पास नहीं है।
बच्चों की नैचुरल डेथ हुई
इस साल के शुरुआत में हुई सुनवाई में बताया गया की चारों बच्चों की नैचुरल डेथ हुई। उन्हें मारा नहीं गया था। जांच की साइंटिफिक फाइंडिंग्स से पता चला कि दुर्लभ जीन म्यूटेशन के कारण बच्चों की मौत हुई। यह फैक्ट 20 साल पहले अनदेखा किया गया था।
‘मैंने बच्चों को नहीं मारा’
56 साल की कैथलीन ने अपने खिलाफ दायर केस खारिज होने के बाद कहा- मैं फैसले से खुश हूं। हालांकि मेरे बेगुनाह होने के सबूतों को सालों तक अनदेखा और खारिज किया गया। मैं कहती रही की मैंने बच्चों को नहीं मारा, लेकिन सिस्टम ने यह नहीं माना। सिस्टम ने अपनी कमियों को ढांकते हुए मुझे दोषी ठहराना पसंद किया। मैं कह रही थी कि कभी-कभी बच्चों की मौत अचानक हो सकती है। बच्चों की भी नेचुरल डेथ होती है, लेकिन मुझे पागल साबित करने की कोशिश की गई। यह जानकर खुशी हो रही है कि एडवांस साइंस मेरी बेगुनाही साबित कर पाया। साइंस से ही पता चला कि कि मेरे बच्चों की मौत कैसे हुई।
केस खारिज होने के बाद कैथलीन के वकील उन्हें मुआवजा दिलाने की कोशिश कर रहे हैं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldट्रम्प को 11 दिसंबर तक डिफ़ैमेशन केस में गवाही देने का आदेश 18 घंटे पहले
Worldट्रंप ने इल्हान ओमार से तुरंत इस्तीफा मांगते हुए फर्जी नाम का आरोप लगाया 19 घंटे पहले
Worldट्रम्प ने इज़राइल के PM नेतन्याहू को पुनः चुनाव में समर्थन दिया 4 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 4 दिन पहले
Worldलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन किया 6 दिन पहले
Worldईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहा 6 दिन पहले
Worldमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तार 6 दिन पहले
World31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या की 7 दिन पहले
World2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकस 9 दिन पहले
Worldलुकाशेंको ने लातविया पर सीमा उल्लंघन का मंचन करने का आरोप खारिज किया 9 दिन पहले
Worldरूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया 9 दिन पहले
WorldAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता है 9 दिन पहले
Worldहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्रा 10 दिन पहले
Worldएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दान 10 दिन पहले
Worldसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतें 10 दिन पहले
Worldतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तार 10 दिन पहले
Worldयूएस ने माइक्रोसॉफ्ट, इन्फोसिस, टीसीएस आदि को ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से निलंबित किया 14 दिन पहले
Worldओरकूट का पुनरुद्धार? फाउंडर ने AI‑चालित सोशल मीडिया पर चुनौती दी 14 दिन पहले
Worldयूएस ने मुंबई की दो कंपनियों और पाँच भारतीयों पर इरानी तेल व्यापार प्रतिबंध लगाए 14 दिन पहले
WorldTCS ने कहा, US PERM निलंबन से भर्ती पर असर नहीं, 15,000 नौकरियाँ 14 दिन पहले
India Newsएलोन मस्क फिर से ट्रिलियनियर, खुद को निचे धकेलते हुए 17 दिन पहले
India NewsOpenAI ने EU में टेक्स्ट वॉटरमार्क जोड़कर AI एक्ट का पालन किया 17 दिन पहले
WorldBLF की नई महिला स्ट्राइक फोर्स: बॉलचिस्तान में हाईवे पर हमला 17 दिन पहले
Worldट्रम्प ने टैक्सपेयर फंड से हटकर मिडटर्म विज्ञापनों का खर्च स्वयं उठाया 17 दिन पहले


