नगर निगम ने वक्फ बोर्ड की 13 दुकानें सील की, एक करोड़ 54 लाख रुपये संपत्तिकर बकाया
जावरा कंपाउंड में वक्फ बोर्ड की करीब 15 हजार वर्गफीट जमीन है। इस पर 13 दुकानों के अलावा कई मकान भी बने हुएनगर निगम ने इसके पहले भी वक्फ बोर्ड को संपत्तिकर जमा करने के लिए नोटिस जारी किए थे।
जावरा कंपाउंड में वक्फ बोर्ड की करीब 15 हजार वर्गफीट जमीन है। इस पर 13 दुकानों के अलावा कई मकान भी बने हुए
नगर निगम ने इसके पहले भी वक्फ बोर्ड को संपत्तिकर जमा करने के लिए नोटिस जारी किए थे।
मार्च में भी कार्रवाई की नौबत आई थी, तब वक्फ बोर्ड ने एक लाख रुपये जमा कर समय ले लिया था।
वक्फ बोर्ड ने वर्षों से संपत्तिकर नहीं चुकाया है। यह राशि बढ़ते-बढ़ते अब एक करोड़ 54 लाख रुपये हो गई।
इंदौर। जावरा कंपाउंड स्थित वक्फ बोर्ड की जमीन पर बनी 13 दुकानों को नगर निगम ने शुक्रवार को सील कर दिया। नगर निगम को वक्फ बोर्ड से इस संपत्ति पर करीब एक करोड़ 54 लाख रुपये संपत्तिकर वसूलना है। बार-बार नोटिस देने के बावजूद वक्फ बोर्ड संपत्तिकर जमा नहीं कर रहा है।
शुक्रवार सुबह नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। दुकानदारों ने बताया कि वे नियमित रूप से वक्फ बोर्ड को हजारों रुपये किराए के रूप में देते हैं। संपत्तिकर जमा करने की जिम्मेदारी उनकी नहीं है। संपत्ति का मालिक वक्फ बोर्ड है तो वही संपत्तिकर जमा कराएगा। इस पर निगम की टीम ने दुकानों को सील कर दिया। जावरा कंपाउंड स्थित वक्फ बोर्ड की इस जमीन पर कई प्रसिद्ध दुकानें, कार के गैराज आदि हैं।
कई नोटिस देने के बाद भी जमा नहीं किया संपत्तिकर
सहायक राजस्व अधिकारी शैलेष कुमार ने बताया कि वक्फ बोर्ड के पास करीब 15 हजार वर्गफीट जमीन है। इस जमीन पर 13 दुकानों के अलावा कई रहवासी मकान भी बने हुए हैं। नगर निगम ने इसके पहले भी वक्फ बोर्ड को संपत्तिकर जमा करने के लिए नोटिस जारी किए थे। मार्च 2023 में भी कार्रवाई की नौबत आई थी, लेकिन वक्फ बोर्ड ने उस वक्त एक लाख रुपये निगम के खाते में जमा कराकर बकाया संपत्तिकर जमा कराने के लिए समय ले लिया था। वक्फ बोर्ड ने वर्षों से संपत्तिकर नहीं चुकाया है। वर्तमान में बकाया संपत्तिकर एक करोड़ 54 लाख रुपये के आसपास पहुंच गया है। इसी की वसूली के लिए उक्त कार्रवाई की गई है।
रहवासी मकानों को नहीं किया सील
निगम के अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार की कार्रवाई में हमने वक्फ बोर्ड की जमीन पर बनी दुकानों को जरूर सील किया, लेकिन इसी जमीन पर बनी रहवासी इमारतों को सील नहीं किया।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 11 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले