
आगामी 8 दिसम्बर 2023 से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, मालवा प्रान्त का त्रिदिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन शाजापुर में सरस्वती शिशु मंदिर में आरंभ होगा ।
तीन दिवसीय इस सम्मेलन में सम्पूर्ण मालवा प्रान्त के खण्ड/नगर ,जिला ,विभाग एवं प्रान्त के कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे।
विदित हो कि यह वर्ष संघ का निर्वाचन वर्ष है। संघ की संवैधानिक प्रक्रिया में प्रति तीन वर्ष में प्रान्त के कार्यकर्ता अपने माननीय संघ-चालक का निर्वाचन करते हैं।
22 जनवरी 2024 को अयोध्या में नवनिर्मित भव्य दिव्य राममंदिर में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के आमंत्रण को लेकर स्वयंसेवक समाज में जाऐंगे, जिसको लेकर योजना व क्रियान्वयन पर चर्चा होगी ।
इस सम्मेलन में आगामी वर्ष के कार्य बिदुओ पर चर्चा के अतिरिक्त पर्यावरण, समरसता ,कुटुम्ब प्रबोधन तथा नागरिक शिष्टाचार जैसे महत्वपूर्ण विषयों को लेकर समाज जागरण पर मंथन होगा।
9 दिसंबर को सायं 5 बजे प्रांत सम्मेलन में आए सभी कार्यकर्ताओं का प्रकट कार्यक्रम छत्रपती शिवाजी स्टेडियम शाजापुर में होगा। जिसमें क्षेत्र संघचालक अशोक सोहनी उपस्थित रहेंगे तथा सुरेश सोनी का उद्बोधन सम्मेलन में अपेक्षित सभी कार्यकर्ताओं और आमंत्रित समाज बंधुओं के बीच रहेगा।

