
इंदौर |खुड़ैल में बुधवार को सब्जी बेच रहे पति-प|ी को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौत हो गई, जबकि प|ी गंभीर घायल है। पुलिस के मुताबिक दूधिया ग्राम में सड़क के किनारे घनश्याम पाटीदार प|ी मीना के साथ सब्जी बेच रहा था। बुधवार शाम तेज रफ्तार एक ट्रक ने दोनों को चपेट में ले लिया। मीना को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
