
इंदौर के एरोड्रम इलाके में बदमाशों ने सिटी बस पर पथराव कर दिया। पुलिस ने मामले में आरोपियों पर केस दर्ज किया है। इधर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक मनोज पुत्र घनश्याम कौशल निवासी बाबूलाल नगर पालदा की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मारपीट करने धमकाने ओर बस पर पथराव करने के मामले में केस दर्ज किया है। मनोज ने बताया कि बागड़दा रोड़ लक्ष्मीबाई अनाज मंडी के सामने एक व्यक्ति ने बस रोकी। इस दौरान सवारी समझकर बस को साइड में लगा दिया। व्यक्ति ओर उसका साथी उपर चढा ओर गालियां देते हुए मारपीट करने लगा। इसके बाद बस से नीचे उतरकर आरोपी ने पत्थर फेंककर बस के कांच फोड़ दिए। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
