
इंदौर के छावनी इलाका स्थित ब्राइट हाई सेकेंडरी स्कूल के छात्र आपस में भिड़े गए। बुधवार को स्कूल के ही 11वीं और 12वीं के छात्र आपस में किसी बात को लेकर एक दूसरे से मारपीट करने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। यहां विवाद-मारपीट करने वाले छात्रों से पूछताछ की गई।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आए दिन छुट्टी के बाद यहां विवाद होते रहते हैं। ब्राइट स्कूल प्रशासन की लापरवाही स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चों पर किसी तरह का अनुशासन लागू नहीं खुला छोड़ देते हैं। चार माह पूर्व स्वामी विवेकानंद स्कूल के मामूली विवाद के बाद कुछ बच्चों ने एक छात्र की हत्या कर दी थी।
