अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में दो दिन पहले चोरी की वारदार को दो चोरों ने अंजाम दिया था जिन्हे पुलिस ने 36 घंटों में पकड़ लिया। बदमाश नशे के लिए चोरी करते थे वह पहले भी चोरी के अपराध कर चुके है सुदामा नगर डी सेक्टर में रहने वाले फरियादी ने अन्नपूर्णा पुलिस को दो दिन पहले शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह अपने रिश्तेदार से मिलने विजय नगर गए थे तभी अज्ञात चोर ने उनके घर को निशाना बनाया और ताला तोड़कर अलमारी में रखे जेवरात और नगदी ले उड़े। थाना प्रभारी संजू कामले ने बताया कि फरियादी की शिकायत के बाद टीम का गठन कर चोरों की तलाश शुरू की गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर से प्राप्त सूचना के बाद मंगल पिता रामराज चौहान निवासी आकाश नगर और प्रकाश उर्फ सन्नी पिता रतनलाल निवासी समाजवाद नगर को पकड़ा और चोरी का माल जब्त किया। पुलिस को बदमाशों ने बताया कि नशे की पूर्ति के लिए वे चोरी करते है। पहले भी बदमाशों के खिलाफ चोरी के प्रकरण दर्ज है।
