इंदौर के पलासिया थाना क्षेत्र के विनोबा नगर में एक बेटे के द्वारा अपने ही मां के शव के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है, जिसमे पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है, वही इस मामले में पुलिस के द्वारा आरोपी बेटे का शारीरिक और बौद्धिक परीक्षण कराया जा रहा है।
दरअसल, माँ के शव के साथ दुष्कर्म करने का यह पूरा मामला पलासिया थाना क्षेत्र के विनोबा नगर का हैं, जहां पर एक हॉस्टल में रहने वाले को छात्रों ने देखा की एक व्यक्ति किसी महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे रहा है, जिसके बाद छात्रों के द्वारा इस मामले की पुलिस को सूचना दी गई, जिसमें मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव के साथ एक युवक को बैठे पाया, जिसमें जब उस युवक से पुलिस के द्वारा पूछताछ की गई, तो युवक ने मृतक महिला को अपनी मां होना बताया, जिसके बाद इस मामले में पुलिस के द्वारा शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है, साथ ही पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है, वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि देखने में आरोपी मानसिक रूप से किसी परेशानी से ग्रसित प्रतीत हो रहा है, जिसके चलते उसका बौद्धिक और शारीरिक परीक्षण कराया जा रहा है।
