
इंदौर। बाइक सवार दो बदमाश महिला से पर्स छीनकर फरार हो गए। महिला पति के साथ बाइक से जा रही थी। पर्स में सोने के कुंडल, रुपये व मोबाइल रखा हुआ था। कनाड़िया पुलिस के मुताबिक, घटना 20 वर्षीय नेहा गुर्जर के साथ बिचौली मर्दाना वाइन शाप के सामने हुई है। शुक्रवार रात करीब सवा आठ बजे नेहा पति कमलेश गुर्जर के साथ मायके पीपल्याहाना से ससुराल दुधिया (खुड़ैल) जा रही थी। पीछे के आए दो बदमाश कंधे पर टंगा पर्स छीनकर फरार हो गए।
