
आरोपित गोविंद बत्रा और यश बत्रा ने हुंडी के जरिए रुपये निवेश करने का झांसा दिया और नौ लाख रुपये ले लिए।
इंदौर। राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने लाखों रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। कंस्ट्रक्शन कारोबारी पिता-पुत्र ने एक महिला से धोखाधड़ी की थी। पुलिस के मुताबिक, फरियादी रीना तलरेजा निवासी शिवधाम कालोनी (खंडवा रोड़) ने विनय नगर निवासी गोविंद बत्रा और यश बत्रा के विरुद्ध शिकायत दर्ज करवाई थी। हुंडी के मार्फत रुपये निवेश करने का झांसा दिया और नौ लाख रुपये ले लिए।
