इंदौर में बायपास पर ड्रोन घुमाएगी पुलिस, ‘बैट आई’ से जुड़ेंगे ढाबे
इंदौर पुलिस ने लसूड़िया, खजराना और कनाड़िया थाना क्षेत्र में आने वाले करीब 25 ढाबों की सूची तैयार की है। कार खड़ी कर देर रात तक पार्टी करते हैं युवक-युवतियां। बैठक के बाद पुलिस करेगी सख्ती।

- इंदौर पुलिस ने लसूड़िया, खजराना और कनाड़िया थाना क्षेत्र में आने वाले करीब 25 ढाबों की सूची तैयार की है।
- कार खड़ी कर देर रात तक पार्टी करते हैं युवक-युवतियां।
- बैठक के बाद पुलिस करेगी सख्ती।
- बैट आई ड्राइव के लिए आयुक्त कार्यालय में कंट्रोल बनाया गया है।
इंदौर। बायपास पर शराब पार्टी करने वाले युवक-युवतियां पुलिस को चकमा नहीं दे पाएंगे। पुलिस डंडे फटकराने की जगह ड्रोन कैमरे से रिकार्डिंग करेगी। उन ढाबा संचालकों को भी नहीं बख्शा जाएगा जो सड़क किनारे कार खड़ी कर शराब पिलवाते हैं। पुलिस 25 से ज्यादा ढाबों को बैट आई ड्राइव से जोड़ने जा रही है
एडिशनल डीसीपी जोन-2 अमरेंद्रसिंह के मुताबिक पुलिस ने तीन महीने पूर्व बैट आई ड्राइव ई-सिस्टम शुरुआत की जो पब और बार की निगरानी कर रहा है। सिस्टम की सफलता देख अब ढाबों को भी जोड़ने का निर्णय लिया गया है।
इंदौर पुलिस ने लसूड़िया, खजराना और कनाड़िया थाना क्षेत्र में आने वाले करीब 25 ढाबों की सूची तैयार की है। शुरुआत में ढाबा संचालकों को नियम कायदे समझाने के लिए बुलाया जाएगा। बैठक के बाद पुलिस सख्ती करेगी।
पबों पर सख्ती होने के बाद बायपास पर शराब पार्टी होने लगी है। युवा ढाबों के सामने कार खड़ी कर शराब पीते हैं। कई बार विवाद की सूचनाएं आती हैं। पुलिस ने निर्णय किया कि अब भीड़ की निगरानी के लिए अचानक ड्रोन कैमरा चलाया जाएगा।
बैट आई ड्राइव से सुधरे पब-बार संचालक
बैट आई ड्राइव के लिए आयुक्त कार्यालय में कंट्रोल बनाया गया है। ग्रुप से रहवासी, सोसायटी पदाधिकारी, पब-बार संचालक और पुलिस जुड़े हुए हैं। 11.30 बजे पुलिस कंट्रोल रूम से जूम लिंक जारी की जाती है। लिंक ओपन कर पब-बार के संचालक व मैनेजर क्लोजिंग रिपोर्ट देते हैं।
वीडियो काल पर लाइव बताया जाता है। एडीसीपी के मुताबिक जो पब-बार का संचालक नहीं जुड़ता उसे दूसरे दिन तलब किया जाता है। दूसरे दिन रात में पुलिस पहुंच कर बंद करवाती है। बैट आई ड्राइव की शुरुआत जोन-2 से हुई थी। वर्तमान में चार जोन के करीब 89 पब व बार जुड़े हुए हैं।
छह महीने का रिपोर्ट मांगी
- अफसरों ने उन पब और बार की छह महीने की रिपोर्ट मांगी है जिनमें शराब के नशे में विवाद हुए हैं। रिपोर्ट के आधार पर संचालकों को बाउंड ओवर किया जाएगा।
- जोन-2 के तीन थाना क्षेत्रों में लगभग 25 ढाबे हैं।
- जोन-2 के चार थाना क्षेत्रों में करीब 24 बार भी हैं।
- जूम कालिंग (वीडियो) में स्थिति स्पष्ट न होने पर कंट्रोल रूम संबंधित थाने से पुलिसकर्मी भेज देते हैं।
- पब हर हाल में 12 बजे क्लोज करना होता है।
- पुलिस शराब के नशे में वाहन चलाने पर धारा 185 के तहत भी कार्रवाई करती है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 घंटा पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 घंटा पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 11 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले