
इंदौर | सदर बाजार इलाके में पिता के साथ सामान लेने पहुंची स्कूली छात्रा से एक युवक ने छेड़छाड़ की। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सदर बाजार पुलिस के मुताबिक 14 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर जफर पिता शहजाद निवासी जूना रिसाला के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। पीड़िता ने बताया कि वह पिता के साथ शनिवार रात सुभाष मार्ग स्थित नमकीन दुकान के पास सामान लेने गई थी। वह गाड़ी के पास खड़ी थी। तभी बदमाश जफर आया और छेड़छाड़ करने लगा। परिजन ने विरोध कर शोर मचाया तो आरोपी भाग गया। परिजन ने पुलिस में शिकायत की।
